किन्नर अखाड़े में 7 साध्वी महामंडलेश्वर बनीं:  हेमा मालिनी के गांव की अफसर साध्वी बनीं; सतुआ बाबा की अब मर्सिडीज सामने आई – Prayagraj (Allahabad) News
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

किन्नर अखाड़े में 7 साध्वी महामंडलेश्वर बनीं: हेमा मालिनी के गांव की अफसर साध्वी बनीं; सतुआ बाबा की अब मर्सिडीज सामने आई – Prayagraj (Allahabad) News

Spread the love




प्रयागराज माघ मेले में साधु-संतों के अलग-अलग अंदाज श्रद्धालुओं को खूब भा रहे हैं। शुक्रवार को किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने‌ 7 महामंडलेश्वर, 6 श्रीमहंत, 11 महंत और 21 कंठी चेला बनाए। सभी महामंडलेश्वर और श्रीमहंत-महंत का पट्‌टाभिषेक किया और चेलों को कंठी माला पहनाई। फूलों की बारिश की गई। आचार्य ने कहा- रील बनाने के बजाय सनातन को आगे बढ़ाने के लिए काम करें। सतुआ बाबा की लैंड रोवर डिफेंडर और पोर्श 911 टर्बो के बाद अब डेढ़ करोड़ की मर्सिडीज-बेंज (GLS 450) सामने आई है। मेले में तमिलनाडु से साध्वी कृष्णा माता भी पहुंचीं। उनका दावा है कि वे चेन्नई में कस्टम विभाग में ग्रेड-वन अधिकारी थीं। सिविल सेवा से चयन के बाद उन्होंने 13 साल नौकरी की, फिर इस्तीफा देकर संन्यास ले लिया। कृष्णा माता ने बताया- मैं तिरुचिरापल्ली के श्रीरंगापुरम की रहने वाली हूं। यही गांव अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी का भी है। साध्वी कृष्ण माता का असली नाम राध्येय कृष्णा है। माघ मेले में अरैल घाट पर उनका शिविर है। कृष्णा माता का दावा है कि वे एक समय फल और एक समय जल का सेवन करती हैं। जगद्गुरु शांडिल्य महाराज ने पीएम मोदी और सीएम योगी के पोस्टरों को गंगाजल से स्नान कराया। मेले में हेलिकॉप्टर राइड भी शुरू हो गई है। श्रद्धालु 400 मीटर की ऊंचाई से मेला देख सकते हैं। किराया प्रति व्यक्ति 4,200 रुपए रखा गया है। इधर, माघ मेले में मुजफ्फरनगर के डीएम उमेश मिश्रा के दूर के रिश्तेदार 22 साल के मानस मिश्रा की आग में झुलसकर मौत हो गई। तस्वीरें देखिए… माघ मेला में क्या चल रहा है। हर अपडेट जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *