अनार को फ्रिज में रखना चाहिए या नहीं- How to Store Pomegranates, Pomegranate Storage Guide | Jansatta
ब्रेकिंग न्यूज़

अनार को फ्रिज में रखना चाहिए या नहीं- How to Store Pomegranates, Pomegranate Storage Guide | Jansatta

Spread the love


How to Store Pomegranates: गर्मी के मौसम में अनार को स्टोर करना काफी मुश्किल भरा होता है। दरअसल, इस मौसम में अनार को मार्केट से लाने के तुरंत बाद ये खराब होने लगते हैं या फिर सूखने लगते हैं। ऐसे में कई लोगों का सवाल होता है कि क्या अनार को फ्रिज में स्टोर करना सही होता है या नहीं। अगर आपका भी यही सवाल है, तो इस आर्टिकल में इन्हीं सवालों का जवाब बताएंगे।

क्या अनार को फ्रिज में रख सकते हैं?

अगर आप भी मार्केट से अनार को खरीदकर ला रहे हैं और यह पका हुआ है, तो आप इसे रूम टेम्परेचर पर ही इसको स्टोर कर सकते हैं। हालांकि, आज के समय कई जगहों पर भीषण गर्मी पड़ रही है, जिसके कारण यह सामान्य तापमान पर जल्दी सुख सकता है। ऐसे में इसको फ्रिज में रखना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इससे यह एक सप्ताह तक ताजा रह सकता है।

अनार के दाने को कैसे करें स्टोर?

वैसे तो अनार के दाने को छिलना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में कई लोग इसको पहले ही छिलकर रख लेते हैं। हालांकि, स्टोर करने की बात आती है, तो इसको यूं ही कमरे में रख देते हैं, जिससे यह जल्दी सूखने लगता है। आप इसको स्टोर करने के लिए एयरटाइट कंटेनर का उपयोग कर सकते हैं। अनार के दाने को आप एयरटाइट कंटेनर में रखकर स्टोर कर सकती हैं। इससे यह 4-5 दिन तक खाने लायक बना रहेगा।

अनार खाने से क्या होता है?

अनार खाने से कई तरह के फायदे होते हैं। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन C, फाइबर और आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। अनार खाने से दिल की सेहत सुधारती है और ब्लड प्रेशर नियंत्रिण में रहता है। इसके सेवन से त्वचा पर भी निखार आता है। हर रोज इसके सेवन से शरीर में एनर्जी बनी रहती है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *