ईरान-इजराइल जंग- दुबई-इजराइल की फ्लाइट्स लौटीं:  दिल्ली और तिरुचिरापल्ली से उड़ान भरी थी; एअर इंडिया-इंडिगो ने मिडल-ईस्ट की फ्लाइट्स कैंसल कीं
टिपण्णी

ईरान-इजराइल जंग- दुबई-इजराइल की फ्लाइट्स लौटीं: दिल्ली और तिरुचिरापल्ली से उड़ान भरी थी; एअर इंडिया-इंडिगो ने मिडल-ईस्ट की फ्लाइट्स कैंसल कीं

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Israel Iran War Crisis; Air India Flights | Delhi Tel Aviv Israel Airspace

नई दिल्ली/मुंबई33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
ईरान पर इजराइल और अमेरिका ने हमला कर दिया है। इससे मिडल ईस्ट के लिए एअर इंडिया और इंडिगो ने फ्लाइट ऑपरेशंस पर रोक लगा दी है। - Dainik Bhaskar

ईरान पर इजराइल और अमेरिका ने हमला कर दिया है। इससे मिडल ईस्ट के लिए एअर इंडिया और इंडिगो ने फ्लाइट ऑपरेशंस पर रोक लगा दी है।

ईरान पर ईजराइन और अमेरिका की स्ट्राइक के बीच इजराइल एयरस्पेस बंद कर दिया गया है। इस वजह से एअर इंडिया ने शनिवार को अपनी दिल्ली-तेल अवीव फ्लाइट मुंबई डायवर्ट कर दी। वहीं, तिरुचिरापल्ली- दुबई फ्लाइट वापस आ रही है।

एअर इंडिया और इंडिगो ने हमले के बाद मिडल ईस्ट अपने फ्लाइट ऑपरेशंस को भी रोक दिया है। इसी के साथ एअर इंडिया ने इससे जुड़ी ज़्यादा जानकारी के लिए +91 1169329333, +911169329999 नंबर भी जारी किए हैं।

एअर इंडिया ने कहा…

QuoteImage

28 फरवरी को दिल्ली से तेल अवीव के लिए ऑपरेट करने वाली AI139, इजराइल में एयरस्पेस बंद होने और यात्रियों और क्रू की सुरक्षा के हित में भारत लौट रही है। फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया है।

QuoteImage

एअर इंडिया ने सोशल मीडिया X पर इसको लेकर जानकारी दी।

एअर इंडिया ने सोशल मीडिया X पर इसको लेकर जानकारी दी।

दरअसल, इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला कर दिया है। भारतीय समय के मुताबिक शनिवार सुबह तेहरान समेत कई शहरों में धमाके सुने गए हैं और हवाई हमलों के सायरन बज रहे हैं। ईरान ने भी इजराइल पर जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने पलटवार करते हुए करीब 400 मिसाइलें दागी हैं।

एयर इंडिया बोला- हम नजर रख रहे हैं

एयर इंडिया ने कहा कि हम अपने फ्लाइट ऑपरेशन के लिए सुरक्षा माहौल का आकलन करते रहेंगे और जरूरत के हिसाब से ऑपरेशन को पहले से एडजस्ट करेंगे।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, बोइंग 777 एयरक्राफ्ट से ऑपरेट की गई यह फ्लाइट पांच घंटे से ज्यादा समय तक हवा में रही और एयरलाइन ने सऊदी अरब के एयरस्पेस में आने पर वापस लौटने का फैसला किया।

एयर इंडिया ने भी इस अचानक हुई स्थिति की वजह से यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया। इस बीच, इंडिगो ने कहा कि वह ईरान और उसके एयरस्पेस से जुड़े रीजनल अपडेट्स पर करीब से नजर रख रहा है।

तेहरान में रिहायशी इलाके के पास नजर आता धुंआ।

तेहरान में रिहायशी इलाके के पास नजर आता धुंआ।

भारत ने ईरान और इजराइल में अपने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी

US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ बड़े कॉम्बैट ऑपरेशन के ऐलान के बाद भारत ने शनिवार को ईरान और इजराइल में अपने नागरिकों को बहुत सावधानी बरतने और चौकन्ना रहने की सलाह दी। ईरान में भारतीय एंबेसी ने एक एडवाइजरी में उस देश में भारतीय नागरिकों से गैर-जरूरी मूवमेंट से बचने और घर के अंदर रहने की अपील की।

जनवरी में ऑफिशियल डेटा के मुताबिक, ईरान में स्टूडेंट्स समेत 10,000 से ज्यादा भारतीय रह रहे है। वहीं, इजराइल में 41,000 से ज्यादा भारतीय रहते हैं।

एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी भारतीय नागरिकों को तय शेल्टर के पास रहना चाहिए और अपने रहने या काम करने के इलाके में सबसे पास की सुरक्षित जगहों के बारे में पता होना चाहिए।

———

ये खबर भी पढ़ें…

अमेरिका-इजराइल का ईरान के कई शहरों पर हमला:ईरान का जवाबी अटैक- इजराइल पर 400 मिसाइलें दागीं, कतर-बहरीन-UAE में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हमला

इजराइल ने शनिवार सुबह (भारतीय समयानुसार) ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला कर दिया। इसके जवाब में ईरान ने भी इजराइल पर जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने पलटवार करते हुए करीब 400 मिलाइलें दागी हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *