उत्तराखंड में बर्फबारी, आज के लिए भी अलर्ट:  मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा में बारिश और ओले गिरे; दिल्ली में तापमान 30 डिग्री के पार
टिपण्णी

उत्तराखंड में बर्फबारी, आज के लिए भी अलर्ट: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा में बारिश और ओले गिरे; दिल्ली में तापमान 30 डिग्री के पार

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • MP, Chhattisgarh, Haryana Rain & Hail; Delhi Temp Above 30°C | Uttarakhand Snowfall Alert

नई दिल्ली/देहरादून/भोपाल/रायपुर/चंडीगढ़26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम, पिथौरागढ़ और रूद्रप्रयाग में सोमवार को ताजा बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग ने पहले ही उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई थी। गले दो दिनों तक पर्वतीय जिलों में मौसम ऐसा ही बने रहने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ ओले गिरे। एमपी के शिवपुरी में ओले गिरे, साथ में बारिश भी हुई। छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर में सुबह से बदली छाई रही फिर दोपहर में रिमझिम बारिश हुई। वाड्रफनगर सहित आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। हरियाणा में भी बारिश हुई।

वहीं, सोमवार को दिल्ली में मौसम सामान्य से ज्यादा गर्म रहा। IMD के मुताबिक, शहर के बेस स्टेशन सफदरजंग में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से पांच डिग्री ज़्यादा था। पालम में तुलनात्मक रूप से कम अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम की दो तस्वीरें…

वाड्रफनगर सहित आसपास के इलाकों में ओले गिरे।

वाड्रफनगर सहित आसपास के इलाकों में ओले गिरे।

जबलपुर में दोपहर तक तेज धूप रही, लेकिन शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए और धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं चलने लगीं।

जबलपुर में दोपहर तक तेज धूप रही, लेकिन शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए और धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं चलने लगीं।

अगले दो दिन का मौसम का अनुमान…

  • 25 फरवरी: हिमाचल प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा, मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से ऊपर और गर्माहट वाली स्थिति बनी रहेगी।
  • 26 फरवरी: बारिश का संकेत नहीं, निचले और मैदानी इलाकों में शुष्क और बढ़ता तापमान रहेगा, कोहरा न्यूनतम या अनुपस्थित होगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *