नीदरलैंड में पहले गे प्रधानमंत्री बने रॉब जेटन:  अश्‍लील कटेंट दिखाने वाले 5 OTT प्लेटफॉर्म्स बैन हुए; 26 फरवरी के करेंट अफेयर्स
शिक्षा

नीदरलैंड में पहले गे प्रधानमंत्री बने रॉब जेटन: अश्‍लील कटेंट दिखाने वाले 5 OTT प्लेटफॉर्म्स बैन हुए; 26 फरवरी के करेंट अफेयर्स

Spread the love


  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs 26 February Ott Platforms With Soft Porn Content Banned

34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

1. रॉब जेटन नीदरलैंड के पीएम बने

24 फरवरी को रॉब जेटन ने नीदरलैंड के पीएम के तौर पर पदभार ग्रहण किया।

  • 38 वर्षीय जेटन नीदरलैंड के इतिहास में सबसे कम उम्र के पीएम बने हैं। वे देश के पहले गे पीएम भी हैं।
  • जेटन ने पूर्व पीएम मार्क रुटे के कार्यकाल के दौरान डिप्टी प्राइम मिनिस्टर के तौर पर भी कार्य किया है और वे जलवायु और ऊर्जा नीति मंत्री भी रह चुके हैं।
  • जेटन ने क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक अलायंस यानी CDA और पीपुल्स पार्टी ऑफ फ्रीडम एंड डेमोक्रेसी यानी VVD के साथ मिलकर अलायंस बनाया था।
  • 117 दिनों की बातचीत के बाद, जेटन ने अपने D66, CDA और VVD के साथ गठबंधन की सरकार बनाई है।
  • जेटन की गठबंधन की 150 सीटों में से सिर्फ 66 सीटें हैं। जेटन को कानून पारित करने के लिए विपक्षी दलों के साथ बातचीत की जरूरत होगी।
रॉब जेटन ने अक्टूबर 2025 में हुए आकस्मिक चुनावों में डेमोक्रेट्स 66 यानी D66 पार्टी को जीत दिलाई थी।

रॉब जेटन ने अक्टूबर 2025 में हुए आकस्मिक चुनावों में डेमोक्रेट्स 66 यानी D66 पार्टी को जीत दिलाई थी।

2. कनाडा के पीएम मार्क कार्नी भारत यात्रा पर आएंगे

26 फरवरी को कनाडा के पीएम मार्क कार्नी भारत के दौरे पर आएंगे। वे 7 मार्च तक भारत में रहेंगे।

  • पीएम मार्क कार्नी की ये पहली आधिकारिक भारत यात्रा है।
  • कार्नी 2 मार्च को पीएम मोदी के साथ उच्च स्तरीय वार्ता के लिए नई दिल्ली में मुलाकात करेंगे।
  • भारत यात्रा के दौरान दोनों नेता क्लीन एनर्जी, डिफेंस एंड टेक्नोलॉजी में नई साझेदारी पर बात करेंगे।
  • इससे पहले पीएम मोदी ने नवंबर 2025 में जोहान्सबर्ग में G20 शिखर सम्मेलन के मौके पर कार्नी से मुलाकात की थी।
  • 2024 में भारत, कनाडा का 7वां सबसे बड़ा माल और सर्विस बिजनेस पार्टनर था। दोनों देशों का व्यापार 30.8 बिलियन डॉलर था।
पीएम मोदी ने नवंबर 2025 में जोहान्सबर्ग में G20 शिखर सम्मेलन के मौके पर कनाडा के पीएम मार्क कार्नी से मुलाकात की थी।

पीएम मोदी ने नवंबर 2025 में जोहान्सबर्ग में G20 शिखर सम्मेलन के मौके पर कनाडा के पीएम मार्क कार्नी से मुलाकात की थी।

3. स्प्लिट्सविला फेम मयंक पवार का निधन

24 फरवरी को फिटनेस ट्रेनर मयंक पवार का निधन हो गया।

  • मयंक रियलिटी शो स्प्लिट्सविला सीजन 7 में से मशहूर हुए थे। शो के दौरान उनके व्यवहार के लिए उन्हें काफी तारीफ मिली थी।
  • 1 जनवरी को ही पवार ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया था।
  • मयंक मिस्टर इंडिया का खिताब जीत चुके थे।
मयंक एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर भी थे।

मयंक एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर भी थे।

4. एक्टर रॉबर्ट कैराडाइन का निधन

24 फरवरी को हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट कैराडाइन का निधन हो गया। वे 71 साल के थे।

  • रॉबर्ट कैराडाइन द लॉन्ग राइडर्स, रिवेंज ऑफ द नर्ड्स (1984) और टेलीविजन सीरीज लिजी मैक्‍ग्‍वायर में अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते थे।
  • कैराडाइन ने 1972 में फिल्म ‘द काउबॉयज’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
  • 1984 की फिल्म रिवेंज ऑफ द नर्ड्स में सोशल मिसफिट के आदर्शवादी नेता लुईस स्कोलनिक के किरदार से उन्हें लोकप्रियता मिली थी।
  • अपने करियर में लंबे ब्रेक के बाद कैराडाइन ने 2001 से 2004 के बीच मशहूर डिज्नी टेलीविजन सीरीज लिजी मैक्‍ग्‍वायर में काम किया था।
कैराडाइन पहली बार 1971 में वेस्टर्न सीरीज बोनान्जा में टेलीविजन पर दिखाई दिए थे।

कैराडाइन पहली बार 1971 में वेस्टर्न सीरीज बोनान्जा में टेलीविजन पर दिखाई दिए थे।

5. पोखरण में ‘अग्नि वर्षा’ अभ्यास हुआ

24 फरवरी को इंडियन आर्मी की दक्षिणी कमान ने राजस्थान की पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में ‘अग्नि वर्षा’ अभ्यास किया।

  • अग्नि वर्षा सेना का एक कंबाइंड आर्म्स यानी अलग-अलग युद्ध इकाइयों का एक साथ तेज और सटीक कार्रवाई का अभ्यास है।
  • अग्नि वर्षा अभ्यास के दौरान सेना ने रेगिस्तानी क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और संयुक्त युद्ध क्षमता का दमदार प्रदर्शन किया।
  • इस हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज का उद्देश्य सेना की ऑपरेशनल रेडीनेस और इंटीग्रेटेड कॉम्बैट कैपेबिलिटी को प्रदर्शित करना था।
  • इस अभ्यास में राफेल, मिराज और जगुआर जैसे विमानों ने सटीक बमबारी की, जबकि आकाश मिसाइलों ने हवा में लक्ष्यों को ध्वस्त किया।
  • इस युद्धाभ्यास में T-90 मुख्य युद्धक टैंक, पैदल सेना के लड़ाकू वाहन, K-9 वज्र स्व-चालित हॉवित्जर, शारंग और बोफोर्स तोपखाने, रॉकेट प्लेटफॉर्म, स्वदेशी HAL ध्रुव हथियार, एएच-64 अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर, निगरानी और हमलावर ड्रोन शामिल हुए।
इस युद्धाभ्यास को देखने के लिए दुनिया के 25 देशों के डिफेंस जर्नलिस्ट और एक्सपर्ट मौजूद रहे।

इस युद्धाभ्यास को देखने के लिए दुनिया के 25 देशों के डिफेंस जर्नलिस्ट और एक्सपर्ट मौजूद रहे।

6. भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘वज्र प्रहार’ शुरू हुआ

24 फरवरी को भारत-अमेरिका की 16वीं जॉइंट स्पेशल फोर्स एक्सरसाइज ‘वज्र प्रहार’ शुरू हुई। ये जॉइंट एक्सरसाइज 16 मार्च तक चलेगी।

  • ‘वज्र प्रहार’ अभ्यास हिमाचल प्रदेश के बकलोह में स्पेशल फोर्स एक्सरसाइज स्कूल में शुरू हुआ है।
  • ‘वज्र प्रहार’ में भारतीय सेना के विशेष बलों के 45 जवान और अमेरिकी सेना के ग्रीन बेरेट्स के 12 जवान एक साथ शामिल होते हैं।
  • यह एक्सरसाइज दोनों देशों के बीच पार्टनरशिप बढ़ाने और सिक्योरिटी चैलेंजेस से लड़ने के लिए है।
  • जॉइंट एक्सरसाइज का उद्देश्य ऑपरेशनल कैपिबलिटी को बढ़ाना और युद्ध की तैयारी करना है।
  • इस द्विपक्षीय अभ्यास का उद्देश्य पहाड़ी इलाकों में ऑपरेशन करना और इंटर ऑपरेबिलिटी, स्पेशल ऑपरेशन्स पॉलिसी को एक्सचेंज करना है।
  • ये एक्सरसाइज आम तौर पर भारत और अमेरिका के बीच बारी-बारी से होती है, जिससे दोनों देशों को अलग-अलग इलाकों और ऑपरेशनल चैलेंजेस का अनुभव मिलता है।
  • साल 2024 में ये जॉइंट एक्सरसाइज अमेरिका के इडाहो में ऑर्चर्ड कॉम्बैट ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित की गई थी। इसका पहला सेशन 2010 में आयोजित किया गया था।
  • इसके साथ ही 7वां भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ उत्तराखंड में शुरू हुआ है।
जॉइंट एक्सरसाइज से दोनों देशों को जॉइंट मिशन प्लानिंग, टेक्टिकल ड्रिल और स्पेशल ट्रेनिंग में मदद मिलेगी।

जॉइंट एक्सरसाइज से दोनों देशों को जॉइंट मिशन प्लानिंग, टेक्टिकल ड्रिल और स्पेशल ट्रेनिंग में मदद मिलेगी।

7. केंद्र सरकार ने 5 OTT प्लेटफॉर्म बैन किए

24 फरवरी को केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 5 ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म (OTT) को बैन कर दिया है।

  • जिन प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई हुई, उनमें मूडएक्सवीआईपी, कोयल प्लेप्रो, डिजी मूवीप्लेक्स, फील और जुगनू शामिल हैं।
  • सरकार का कहना है कि इन प्लेटफॉर्म पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट दिखाया जा रहा था।
  • इन 5 OTT प्‍लेटफॉर्म्स का कंटेंट IT एक्ट 2000, IT एक्ट 2021, और BNP की धारा 294 का उल्‍लंघन पाया गया।
  • जुलाई 2025 में Ullu-ALTT समेत 25 OTT प्लेटफॉर्म बैन किए गए थे। ALTT ऐप अप्रैल 2017 में फिल्म और टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर ने लॉन्च किया था।
  • वहीं ULLu ऐप को IIT कानपुर से ग्रेजुएट विभु अग्रवाल ने 2018 में बनाया था।
  • इससे पहले मार्च 2024 में सरकार ने अश्लील कंटेंट को लेकर 18 OTT प्लेटफॉर्म पर बैन लगाया था। साथ ही 19 वेबसाइट्स, 10 एप्स और 57 सोशल मीडिया हैंडल्स भी ब्लॉक कर दिए थे।
  • भारत सरकार ने 2021 में ‘द इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (इंटरमीडियरी गाइडलाइन्स एंड डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) रूल्स’ बनाया था।
  • इसे 6 अप्रैल, 2023 को अपडेट किया गया। 30 पेज की गाइडलाइन में सोशल मीडिया, फिल्म और वेब सीरीज के लिए नियम बताए गए हैं।
सरकार का कहना है कि इन 5 प्लेटफॉर्म पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट दिखाया जा रहा था।

सरकार का कहना है कि इन 5 प्लेटफॉर्म पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट दिखाया जा रहा था।

आज का इतिहास

26 फरवरी :

  • 1966 में विनायक दामोदर सावरकर का निधन हो गया।
  • 1993 में अमेरिका के वर्ल्‍ड ट्रेड सेंटर पर हमला हुआ था।
  • 2001 में अमेरिकी क्रिकेटर डॉन ब्रेडमैन का निधन हुआ।

———————-

ये खबरें भी पढ़ें…

स्‍वदेशी एंटी सबमरीन शिप अंजदीप नौसेना में कमीशन होगा: केरल का नाम बदलकर केरलम होगा; 25 फरवरी के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *