नई दिल्ली51 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली शराब नीति केस में बड़ी राहत मिली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल-सिसोदिया समेत सभी 23 लोगों को CBI मामले में सभी आरोपों में बरी कर दिया।
कोर्ट ने कहा- दोनों के खिलाफ बिना सबूत के आरोप साबित नहीं होता। कोर्ट से बाहर आकर बयान देते वक्त केजरीवाल रोने लगे, कहा- मैंने जिंदगीभर सिर्फ ईमानदारी कमाई। फैसले के बाद केजरीवाल जब घर पहुंचे तो पत्नी-बेटी ने उनका फूलों से स्वागत किया।
कोर्ट के फैसले के बाद के 10 फोटो-वीडियो…

दिल्ली शराब नीति केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल समेत 23 लोगों को बरी किया। केजरीवाल मुस्कुराते हुए कोर्ट से बाहर निकले।

कोर्ट के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान केजरीवाल भावुक हो गए। उन्होंने कहा- मैंने जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई है। इन्होंने झूठा केस लगाया। आज ये साबित हो गया कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है।

केजरीवाल जब भावुक हुए तो पास खड़े मनीष सिसोदिया ने उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने केजरीवाल को गले लगा लिया। केजरीवाल के वकील भी उन्हें संभालते नजर आए।

कोर्ट से निकलने के बाद केजरीवाल अपने घर पहुंचे। सिसोदिया भी उनके साथ रहे। केजरीवाल की बेटी और पत्नी ने दोनों पर फूल बरसाकर दोनों का स्वागत किया।

केजरीवाल की पत्नी सुनीता दौड़कर उनके पास पहुंचीं। वे बहुत भावुक और खुश नजर आईं।

इसके बाद केजरीवाल की पत्नी सुनीता उनसे लिपट गईं। इस दौरान दोनों भावुक नजर आए। पास में मौजूद केजरीवाल की बेटी और बेटा भी खुश दिखे।

सुनीता ने पति के बरी होने पर खुशी जताई। X पोस्ट में लिखा- इस संसार में, कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो जाए, वह शिव शक्ति से ऊपर नहीं उठ सकता। सत्य की ही जीत होती है।

दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने पार्टी नेता मनीष सिसोदिया से उनके घर जाकर मुलाकात की। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया।

दिल्ली में AAP समर्थकों ने केजरीवाल के बरी होने पर मिठाई बांटी। पार्टी ऑफिस के बाहर जमकर डांस भी किया।

शराब घोटाला केस में तेलंगाना जाग्रति की अध्यक्ष नेता के.कविता को भी बरी किया गया। कोर्ट के इस फैसले के बाद तेलंगाना में कविता के समर्थकों ने खुशी मनाई। इस दौरान कविता ने सभी का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया।
……………………….
केजरीवाल मामले की पूरी जानकारी के लिए ये खबर पढ़ें…
दिल्ली शराब नीति केस, केजरीवाल-सिसोदिया CBI केस में बरी: कोर्ट बोला- चार्जशीट में खामियां; फैसले के बाद केजरीवाल रोते हुए बोले- जिंदगीभर ईमानदारी कमाई

‘ मैं ईमानदार हूं, मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार है, आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार है। मैं प्रधानमंत्री जी से कहना चाहता हूं कि सत्ता के लिए इस तरह से खिलवाड़ मत कीजिए देश के साथ। इस तरह से संविधान के साथ खिलवाड़ मत कीजिए। आपको सत्ता चाहिए, अच्छे काम कीजिए।’ शराब नीति घोटाला मामले में बरी होने के बाद केजरीवाल ने ये बातें कहीं। पूरी खबर पढ़ें…









