सरकारी नौकरी:  UPSC CMS 2025 के लिए आवेदन शुरू; 705 पदों पर भर्ती, रिजर्व कैटेगरी, महिलाओं के लिए नि:शुल्क
शिक्षा

सरकारी नौकरी: UPSC CMS 2025 के लिए आवेदन शुरू; 705 पदों पर भर्ती, रिजर्व कैटेगरी, महिलाओं के लिए नि:शुल्क

Spread the love


  • Hindi News
  • Career
  • Application For UPSC CMS 2025 Begins; Recruitment For 705 Posts,

20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज (CMS) 2025 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 20 जुलाई 2025 को किया जाएगा।

वैकेंसी डिटेल्स :

  • जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (सेंट्रल हेल्थ सर्विस) : 226 पद
  • सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी ADMO (भारतीय रेलवे) : 450 पद
  • जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर GDMO ग्रेड II (नई दिल्ली नगर परिषद) NDMS : 09 पद
  • जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर GDMO (दिल्ली नगर निगम) : 20 पद
  • कुल पदों की संख्या : 705

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री।
  • जो उम्मीदवार एमबीबीएस फाइनल ईयर की परीक्षा दे रहे हैं, वो भी आवेदन कर सकते हैं।

एज लिमिट :

  • अधिकतम 32 वर्ष
  • आयुसीमा की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी
  • ऊपरी आयुसीमा में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी

फीस :

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 200 रुपए
  • एससी/एसटी/पीएच/महिला : नि:शुल्क

सिलेक्शन प्रोसेस :

रिटन एग्जाम के बेसिस पर

सैलरी :

15,600-39,100+GP 5400 रुपए

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • यूपीएससी सीएमएस 2025 के लिए एप्लिकेशन पोर्टल पर क्लिक करें।
  • होम पेज पर दिए गए वन टाइम रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर, मेल आईडी आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
  • अब डिटेल दर्ज कर फॉर्म भरें और डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

बैंक ऑफ बड़ौदा में अप्रेंटिस के 4000 पदों पर निकली भर्ती; ग्रेजुएट्स को मौका, एग्जाम से सिलेक्शन

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने 4 हजार पदों पर अप्रेंटिस की भर्ती निकाली है। उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बैंक की इस अप्रेंटिसशिप में उम्मीदवारों को 12 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 11 मार्च तय की गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें

उत्तराखंड में 439 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 1 मार्च से शुरू आवेदन, सैलरी 2 लाख से ज्यादा

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UMSSB) की ओर से राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 21 मार्च तय की गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *