सिलिंडर की किल्लत: गैस बिना स्वाद गुल, न नया कनेक्शन न रिफिलिंग, जुगाड़ भी हो गया फेल, सब परेशान
होम

सिलिंडर की किल्लत: गैस बिना स्वाद गुल, न नया कनेक्शन न रिफिलिंग, जुगाड़ भी हो गया फेल, सब परेशान

Spread the love


लखनऊ शहर के आधे से ज्यादा रेस्टोरेंट, होटल व ढाबा संचालकों के पास व्यावसायिक गैस कनेक्शन नहीं हैं। इससे उन्हें अब गैस नहीं मिल पा रही है। बिगड़े हालात में अब नए कनेक्शन भी नहीं हो रहे हैं। मजबूरन भट्ठी के भरोसे आए दुकानदार अब परेशान होने लगे हैं।

राजधानी में 1000 से ज्यादा छोटे-बड़े होटल, 5000 से ज्यादा रेस्टोरेंट व मिठाई की दुकानें आदि हैं, जहां व्यावसायिक सिलिंडर का इस्तेमाल होता है, लेकिन आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार केवल 3,500 व्यावसायिक कनेक्शन ही वैध हैं। गैस संकट के कारण वर्तमान में व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति सामान्य दिनों के मुकाबले महज 45% रह गई है।

ये भी पढ़ें – आफत की बारिश: सीएम योगी ने अफसरों को 24 घंटे में राहत पहुंचाने का दिया निर्देश, बोले- लापरवाही अक्षम्य



ये भी पढ़ें – बाराबंकी की निवासी थीं दिग्गज कांग्रेसी नेता मोहसिना किदवई, गांधी परिवार की थीं करीबी

तेल कंपनियों ने अस्पताल, रेलवे और रक्षा जैसे आपातकालीन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी है, जिससे आम दुकानदारों को जुगाड़ से भी गैस नहीं मिल पा रही है। यही हाल करीब 50 हजार रेहड़ी-पटरी दुकानदारों का है, जिनकी रिफिलिंग रुकने से काम ठप होने के कगार पर है।

केस-1: राणा प्रताप मार्ग पर पूड़ी सब्जी की दुकान चलाने वाले दुकानदार ने बताया कि उसके पास व्यावसायिक कनेक्शन नहीं है। घरेलू एलपीजी और भट्ठी से ही दुकान चल रही है।

केस-2: अमीनाबाद के मशहूर ढाबा संचालक ने बताया कि उनके पास व्यावसायिक कनेक्शन नहीं है, लेकिन किसी तरह काम चल रहा था, पर अब सिलिंडर न मिलने से भट्ठी से ही काम चला रहे हैं।

केस-3: निशातगंज में पूड़ी भंडार के नाम से दुकान चलाने वाले शख्स ने बताया कि व्यावसायिक और घरेलू दोनों ही सिलिंडरों से काम चला रहे हैं। जब जो मिल जाए। वरना भट्ठी तो है ही।

केस-4: डालीबाग स्थित एक चाय समोसा की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार ने बताया कि उनके पास व्यावसायिक सिलिंडर तो है, लेकिन कनेक्शन नहीं है। एक महीना पहले तक गैस की कोई दिक्कत नहीं थी तो कनेक्शन नहीं लिया। अब 5,000 रुपये में भी यह सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में हीटर और इंडक्शन का सहारा ले रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *