अंशुल बतरा ने एशियन राइफल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड:  अबोहर के छात्र ने देश का नाम किया रोशन, दिल्ली में हुआ आयोजन – Abohar News
टिपण्णी

अंशुल बतरा ने एशियन राइफल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड: अबोहर के छात्र ने देश का नाम किया रोशन, दिल्ली में हुआ आयोजन – Abohar News

Spread the love


अंशुल बतरा ने एशियन राइफल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, घर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत।

फाजिल्का जिले में अबोहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल के कक्षा 11 के छात्र अंशुल बतरा ने नई दिल्ली में आयोजित एशियन राइफल चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीता है। अंशुल ने अपनी इस उपलब्धि से न केवल अपने स्कूल बल्कि पूरे अबोहर और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर

.

स्वर्ण पदक जीतने के बाद अंशुल का अबोहर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उनके घर पहुंचने पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ ने भी अंशुल बतरा के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने अंशुल को फूलमालाएं पहनाईं और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।

घर पहुंचने पर अंशुल का हुआ भव्य स्वागत।

घर पहुंचने पर अंशुल का हुआ भव्य स्वागत।

स्कूल की चेयरपर्सन ने दी शुभकामनाएं

वहीं दिल्ली पब्लिक स्कूल की चेयरपर्सन विजयलक्ष्मी भादू और स्कूल प्रिंसिपल श्वेता जसूजा ने अंशुल को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अंशुल को स्कूल, अबोहर, पंजाब और देश का गौरव बताया। विजयलक्ष्मी भादू ने कहा कि अंशुल बत्रा की यह ऐतिहासिक उपलब्धि वर्षों की कड़ी मेहनत, कठोर अभ्यास, अनुशासन, अटूट संकल्प और परिवार व स्कूल प्रबंधन से मिले समर्थन का परिणाम है।

अंशुल को सम्मानित करती स्कूल की चेयरपर्सन और प्रिंसिपल।

अंशुल को सम्मानित करती स्कूल की चेयरपर्सन और प्रिंसिपल।

नशे से दूर रहने का दिया संदेश

अपनी इस शानदार सफलता पर अंशुल ने अपने अभिभावकों और अध्यापकों की कड़ी मेहनत को श्रेय दिया। उन्होंने युवा वर्ग को खेलों से जुड़ने और नशों से दूर रहने का संदेश दिया। अंशुल ने कहा कि खेलों से न सिर्फ शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहा जा सकता है, बल्कि खेलों से जुड़कर अपना भविष्य भी संवारा जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *