अनुराग कश्यप ने नेटफ्लिक्स CEO को कहा बेवकूफ- anurag kashyap calls netflix ceo dumb over sacred games comment filmmaker says i always knew the
ब्रेकिंग न्यूज़

अनुराग कश्यप ने नेटफ्लिक्स CEO को कहा बेवकूफ- anurag kashyap calls netflix ceo dumb over sacred games comment filmmaker says i always knew the

Spread the love


जब स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने भारत में एंट्री की, तो अनुराग कश्यप इनके लिए सबसे पहले आगे आए थे। उन्होंने साल 2018 में नेटफ्लिक्स इंडिया के लिए कल्ट क्राइम थ्रिलर शो ‘सेक्रेड गेम्स’ का निर्देशन किया। यह शो पॉपुलर हुआ, लोगों ने इसे बहुत पसंद किया। सिर्फ इतना ही नहीं, यह सीरीज भारत में ओटीटी क्रांति की शुरुआत मानी जाती है, लेकिन अब एक बार फिर नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सरांडोस ने अनुराग की इस सीरीज को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है कि उन्हें बुरा लग गया। ऐसे में निर्देशक ने टेड को बेवकूफ बताया है।

दरअसल, टेड सारेंडोस ने हाल ही में निखिल कामथ के पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा कि अगर दोबारा मौका मिलता तो वो भारत में ‘सेक्रेड गेम्स’ से शुरुआत नहीं करते। उनकी नजर में कोई दूसरा ज्यादा पॉपुलर शो अच्छा काम करता। यही बात अनुराग कश्यप को बुरी लग गई।

‘हाउसफुल 5’ की रिलीज के बाद मास्क पहनकर सिनेमाघर के बाहर पहुंचे अक्षय कुमार, लोगों से मिला ऐसा रिव्यू

क्या बोले टेड सारेंडोस?

नेटफ्लिक्स के सीईओ ने कहा, “मुझे लगा था कि यह शानदार होगा। भारत में लोग मूवीज पसंद करते हैं और यह सीरीज मूवी जैसी ही थी, जिसमें कई बड़े सितारे थे, लेकिन यह बहुत नया था। मैं नहीं समझा कि भारत जैसे बड़े देश में एक नया मनोरंजन पेश कर रहे थे।” इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर दोबारा मौका मिलता, तो वह भारत में ‘सेक्रेड गेम्स’ से शुरुआत नहीं करते। कोई दूसरा ज्यादा पॉपुलर शो अच्छा काम करता।

अनुराग कश्यप ने बता दिया बेवकूफ

उनकी ये बात अनुराग को बुरी लग गई और उन्होंने सीईओ को इसका जवाब दिया। अनुराग ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा, “उन्हें सास बहू से शुरुआत करनी चाहिए थी, वे अच्छा करते, जो वे अब कर रहे हैं।

मुझे हमेशा से पता था कि जब कहानी कहने की बात आती है, तो टेक वाले बेवकूफ होते हैं, लेकिन टेड मूर्खता की परिभाषा है, यह मुझे नहीं पता था। यह जानकर अच्छा लगा। इससे अब सब कुछ समझ में आ गया है।” बता दें कि अनुराग कश्यप का यहां सास-बहू से इशारा नेटफ्लिक्स इंडिया और एकता कपूर की नई पार्टनरशिप की तरफ था।

‘सेक्रेड गेम्स’ में नजर आए थे ये स्टार्स

बता दें कि क्राइम थ्रिलर शो ‘सेक्रेड गेम्स’ में सैफ अली खान, राधिका आप्टे, सुरवीन चावला, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कल्कि कोचलिन रणवीर शौरी और पंकज त्रिपाठी समेत कई स्टार्स दिखाई दिए थे।

‘वो हमेशा साथ…’, सोनाली बेंद्रे ने सालों बाद राज ठाकरे संग अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बताया दशकों पुराना है संबंध





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *