अपूर्वा मखीजा ने समाज को बताया पुरुषवादी, Apoorva Mukhija called the society male chauvinistic said when CarryMinati abuses no one says anything
राज्य

अपूर्वा मखीजा ने समाज को बताया पुरुषवादी, Apoorva Mukhija called the society male chauvinistic said when CarryMinati abuses no one says anything

Spread the love


कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा, समय रैना के शो, ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के एक विवादित एपिसोड के बाद विवादों में आ गई थीं। अपूर्वा ने एक ब्रेक के बाद सोशल मीडिया पर वापसी कर ली है और उन्होंने उस विवाद के बारे में भी खुलकर बात की। हाल ही में युवा के साथ एक इंटरव्यू में, अपूर्वा ने समाज में महिलाओं के लिए अलग नजरिए और भेदभाव को लेकर बात की और कहा है कि लोगों को उन औरतों से दिक्कत होती है जो अपनी शर्तों पर जीती हैं।

मखीजा ने कहा, “मुझे लगता था कि ये 2024 है। जब तक मैं बड़ी नहीं हुई, मुझे विश्वास नहीं था कि जेंडर में भेदभाव और सैलरी का बराबर होना अभी भी एक मुद्दा है। मुझे एहसास हुआ कि वो 100% सही थे। वो आपको खुश देखना पसंद नहीं करते हैं, वे आपको फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट देखना पसंद नहीं करते हैं, वो आपको पार्टनर के साथ या उसके बिना खुश देखना पसंद नहीं करते हैं। मैंने अपने पिता के नियमों के खिलाफ एक बच्चे के रूप में विद्रोह करना शुरू कर दिया था, लेकिन ये इसका एक छोटा सा हिस्सा था। आज, मैं समाज के खिलाफ विद्रोह कर रही हूं।”

अगर मैं पैसा खर्च कर रही हूं, ट्रैवल कर रही हूं, वो मुझे लेबल देंगे, वो कहेंगे ‘शुगर डैडी है’। मेरे कुछ मेल फ्रेंड्स हैं जो हर दिन शराब पीते हैं और इसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हैं और किसी को परवाह नहीं है। लेकिन जब यही एक महिला करती है तो ये एक मुद्दा बन जाता है।”

कैरी मिनाटी का किया जिक्र

अपूर्वा ने आगे कहा, “कैरीमिनाटी गाली देता है और ये कभी मुद्दा नहीं बनता, लेकिन अगर मैं गाली देती हूं तो ये मुद्दा बन जाता है।” जब उनसे पूछा गया कि क्या ये घटना उन्हें बदल देगी या फिर कमबैक का प्लान बना रही हैं? इस पर अपूर्वा मखीजा ने कहा, “मैं हमेशा एक ऐसी व्यक्ति रहूंगी जो बड़े सपने देखती है और कभी हार नहीं मानती। चाहे वो कुछ भी करें, मैं कहीं नहीं जा रही हूं। मैंने थोड़ा ब्रेक लिया है, लेकिन मैं यहीं हूं।”

उन्होंने कहा कि इस घटना ने उन्हें और मजबूत और निडर बना दिया है। “पहले वो मेरे खिलाफ रोस्ट वीडियो बनाते थे, लेकिन अब जर्नलिस्ट मुझे इस तरह से रोस्ट कर रहे हैं कि किसने सोचा था कि ऐसा संभव होगा। उन्होंने मुझे न्यूज पर एक आतंकवादी कहा। मैं एक ऐसी शख्स हूं जो दिवाली के दौरान पटाखे जलाने से भी डरती हूं। पहले जब मुझे नफरत मिलती थी तो मैं सचेत हो जाती थी, लेकिन अब मेरे पास जो थोड़ा बहुत फिल्टर था, वो भी गायब हो गया है। अब मुझे कोई परवाह नहीं है।”

अपूर्वा मखीजा ने हाल ही में यह खुलासा किया है कि कैसे इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी के बाद उनकी मां को धमकी मिली थी। इस विवाद के बाद अपूर्वा को बहुत कुछ झेलना पड़ा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *