बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले गोल्डी बरार गैंग के शूटर जिले में ही छिपे हो सकते हैं। टोल प्लाजा पर लगे कैमरों से मिले इनपुट के बाद नैनीताल रोड के सीमावर्ती इलाके में सघन चेकिंग शुरू की गई है। छह टीमें इलाके में दबिश दे रही हैं। सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एसएसपी इस कार्रवाई की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। हर छोटी-बड़ी जानकारी शासन से साझा की जा रही है।
शुक्रवार तड़के सिटी स्टेशन रोड स्थित दिशा पाटनी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर बाइक सवार हमलावर फरार हो गए थे। बाद में चर्चित बदमाश गोल्डी बरार के गिरोह से जुड़े लोगों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
Trending Videos
2 of 12
सीसीटीवी फुटेज में दिखे हमलावर
– फोटो : अमर उजाला
हाईप्रोफाइल मामले में शासन स्तर से हर कार्रवाई का अपडेट लिया जा रहा है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि रास्तों में लगे सीसी कैमरों की फुटेज देखकर शुक्रवार को ही तस्दीक हो गई थी कि हमलावर दिल्ली रोड से आए थे और फायरिंग के बाद नैनीताल रोड की ओर भागे थे।
3 of 12
रोहित गोदारा नाम की आईडी से की गई पोस्ट
– फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि बिना नंबर की अपाचे बाइक के भोजीपुरा टोल प्लाजा से निकलने की पुष्टि हुई है। हालांकि इससे आगे रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) की सीमा स्थित पुलिस कंट्रोल रूम के कैमरों ने इस तरह की बाइक के गुजरने की तस्दीक नहीं की है।
4 of 12
दीवार पर गोलियों के निशान (लाल घेरे में)
– फोटो : अमर उजाला
पीछे बैठे आरोपी का चेहरा भी काफी हद तक साफ
ऐसे में आरोपी या तो भोजीपुरा व बहेड़ी सीमा के किसी गांव में छिपे हो सकते हैं या फिर कच्चे रास्तों से उत्तराखंड की ओर भाग गए होंगे। रास्ते की फुटेज देखने पर बाइक पर पीछे बैठे आरोपी का चेहरा भी काफी हद तक साफ नजर आया है। उसका स्केच बनाकर पहचान कराने की कोशिश की जाएगी।
5 of 12
जगदीश सिंह पाटनी का घर
– फोटो : अमर उजाला
फायरिंग हमने करवाई, लारेंस विश्नोई से न जोड़े नाम
फायरिंग मामले से जुड़ा एक और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए संतों का अपमान करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। इसमें कहा गया है कि लारेंस विश्नोई और अनमोल विश्नोई से उनका नाम न जोड़ा जाए।
Spread the love उत्तर प्रदेश के मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर चलती कार में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और दूसरी की चलती कार से फेंककर हत्या के मामले में पुलिस को पीड़िता और आरोपियों के बयानों में विरोधाभास नजर आ रहा है। पुलिस अब दोनों के बयानों का मिलान करेगी। इसके बाद पूरे प्रकरण की जांच […]
Spread the love प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 की प्रथम सत्रीय परीक्षा सोमवार 25 अगस्त से शुरू हो रही हैं। हालांकि शिक्षकों की एक तरफ बीएलओ ड्यूटी लग रही है तो दूसरी तरफ राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद (एससीईआरटी) की ओर से मूलभूत साक्षरता व संख्यातमकता (एफएलएन) की ट्रेनिंग भी कराई जा रही […]
Spread the love प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी किया है। 24 घंटे में जवाब मांगा है कि साबित करें की आप ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य हैं। उधर, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि वह भी मेला प्रशासन को नोटिस जारी करेंगे। कहा कि सुप्रीम कोर्ट के रोक के बाद बी आपने अपने नाम […]