अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘कालीधर लापता’ का ट्रेलर रिलीज- kaalidhar laapata trailer release abhishek bachchan daivik movie public review
ब्रेकिंग न्यूज़

अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘कालीधर लापता’ का ट्रेलर रिलीज- kaalidhar laapata trailer release abhishek bachchan daivik movie public review

Spread the love


Kaalidhar Laapata Trailer: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म ‘कालीधर लापता’ को लेकर चर्चा में हैं। आज 21 जून को मेकर्स ने इस मूवी का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है, जिसे देखने के बाद लोग काफी एक्साइटेड हो गए हैं। दरअसल, इस मूवी में अभिषेक ‘कालीधर’ का किरदार निभा रहे हैं, जो लापता हो जाता है और वह एक छोटे से बच्चे ‘बल्लू’ को मिलता है। इसके बाद कैसे उन दोनों की लाइफ में बदलाव आता है। यही इस फिल्म में देखने को मिलने वाला है। चलिए आपको बताते हैं कि इसके ट्रेलर में क्या दिखाया गया है। यूजर्स ने इस पर कैसे रिएक्शन दिए हैं और ये मूवी कब और कहां आने वाली है सबकुछ।

क्या दिखाया गया है ‘कालीधर लापता’ के ट्रेलर में

2 मिनट 33 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत अभिषेक बच्चन के लुक के साथ होती है, जिसके बैकग्राउंड से आवाज आती है कि उनका नाम कालीधर है, ऊंचा-लंबा आदमी है और चेहरे पर खूब सारी दाढ़ी भी है। इसके बाद वह ‘बल्लू’ (दैविक भगेला) नाम के एक बच्चे के साथ नजर आते हैं, जो उन्हें सिखाता है कि अपने लिए जीना सीखो। वो करो जो तुम्हारा मन करे। फिर ‘कालीधर’ की बकेट लिस्ट में शामिल हर चीज को पूरा करने की कोशिश करता है।

इसके बाद ‘कालीधर’ और ‘बल्लू’ को पता चलता है कि उसके परिवार वाले उन्हें ढूंढ रहे हैं। वहीं, कालीधर सोचता है कि अगर उन्होंने उसे ढूंढ लिया, तो सभी चीजें अधूरी रह जाएंगी। फिर पता चलता है कि कालीधर के भाई जमीन और पैसे चाहते हैं, जो उसके नाम है। वहीं, ‘बल्लू’ और ‘कालीधर’ एक-दूसरे से अलग नहीं होना चाहते। अब आगे क्या होगा यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।

यूजर्स ने ट्रेलर पर दिया ऐसा रिएक्शन

एक यूजर ने लिखा, “इस फिल्म में अभिषेक बच्चन का मुझे लगता है बेहतरीन काम है।” एक अन्य ने लिखा, “दिल को छूने वाला ट्रेलर है।” तीसरे शख्स ने लिखा, “इस कैरेक्टर में अभिषेक बच्चन की एक्टिंग शानदार।” कुल मिलाकर यूजर्स को ‘कालीधर लापता’ का ट्रेलर पसंद आ रहा है। अब फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिला ये देखना दिलचस्प होगा।

बता दें कि इससे पहले अभिषेक बच्चन ‘बी हैप्पी’ और ‘आई वांट टू टॉक’ में नजर आए थे। उनकी ये दोनों ही फिल्में ओटीटी पर रिलीज हुई थी। हालांकि, इन्हें दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। इन दोनों ही फिल्मों में अभिषेक ने शानदार अभिनय किया और पिता का रोल निभाया था।

कब रिलीज होगी ‘कालीधर लापता’?

‘कालीधर लापता’ में अभिषेक बच्चन के साथ जीशान अय्यूब और दैविक भगेला भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। जी स्टूडियोज और एम्मे एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और मधुमिता द्वारा निर्देशित इस फिल्म का प्रीमियर 4 जुलाई को, जी5 पर होगा।

‘काश मैं एक इनसाइडर होती’, आउटसाइडर होने की वजह से इंडस्ट्री में परेशान पंचायत की रिंकी? संविका का छलका दर्द





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *