अमृतसर के पायलट की विमान हादसे में मौत:  झारखंड से दिल्ली जा रही थी एयर एंबुलेंस, अन्य 6 लोगों की भी गई जान – Amritsar News
टिपण्णी

अमृतसर के पायलट की विमान हादसे में मौत: झारखंड से दिल्ली जा रही थी एयर एंबुलेंस, अन्य 6 लोगों की भी गई जान – Amritsar News

Spread the love




अमृतसर के सुल्तानविंड रोड स्थित गोबिंद नगर इलाके में रहने वाले पायलट स्वराजदीप सिंह की एयर एंबुलेंस विमान हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा झारखंड के पास उस समय हुआ, जब एयर एंबुलेंस रांची से दिल्ली आ रही थी। बताया जा रहा है कि पायलट स्वराजदीप सिंह एक मरीज को लेकर उड़ान पर थे और विमान में मौजूद सातों क्रू मेंबर की भी हादसे में मौत हो गई। स्वराजदीप सिंह करीब डेढ़ साल पहले ही ड्यूटी जॉइन की थी और उनका एक छोटा बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि उनके पास 300 से अधिक घंटों का उड़ान अनुभव था। पड़ोसी बोले- स्वराजदीप सिंह नेक दिल इंसान थे इस दुखद खबर के बाद अमृतसर में उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरा मोहल्ला शोक में डूबा हुआ है। पड़ोसियों ने बताया कि स्वराजदीप सिंह बहुत नेक दिल इंसान थे और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया था। मोहल्ले के काउंसलर ने भी मीडिया से बातचीत में कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। जवान बेटे का इस तरह दुनिया से चले जाना माता-पिता के लिए असहनीय दर्द है। उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और जांच पर खास ध्यान दिया जाए। पूरे इलाके में शोक की लहर है और लोग परिवार के साथ दुख साझा कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *