अमेरिकी-बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट:  भारत में सेंसेक्स 930 अंक गिरकर 75,364 के स्तर पर बंद हुआ, दो दिन में ₹6,626 सस्ती हुई चांदी
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

अमेरिकी-बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट: भारत में सेंसेक्स 930 अंक गिरकर 75,364 के स्तर पर बंद हुआ, दो दिन में ₹6,626 सस्ती हुई चांदी

Spread the love


  • Hindi News
  • Business
  • Business News Update; Share Market, Gold Price, Silver, Petrol Diesel, US Market Fell

नई दिल्ली12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर भारत और अमेरिका के शेयर मार्केट से जुड़ी रही। शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति के रेसिप्रोकल टैरिफ के ऐलान के बाद लगातार दूसरे दिन अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट है। डाउ जोन्स इंडेक्स करीब 1,450 पॉइंट (3.59%) गिरकर 39,090 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एक दिन पहले भी ये 3.98% गिरा था।

वहीं, सेंसेक्स 930 अंक (1.22%) की गिरावट के साथ 75,364 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 345 अंक (1.49%) की गिरावट रही, ये 22,904 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा, चांदी कीमत में 3,047 रुपए की गिरावट हुई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 1 किलो चांदी 92,910 रुपए के भाव से बिकी।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार आज साप्ताहिक अवकाश के चलते बंद रहेगा।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. टैरिफ ऐलान से अमेरिकी-बाजार लगातार दूसरे दिन गिरा: डाउ जोन्स में करीब 4% की गिरावट, बोइंग-इंटेल के शेयर 8% तक टूटे

अमेरिकी राष्ट्रपति के रेसिप्रोकल टैरिफ के ऐलान के बाद लगातार दूसरे दिन 4 अप्रैल को अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट है। डाउ जोन्स इंडेक्स करीब 1,450 पॉइंट (3.59%) गिरकर 39,090 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एक दिन पहले भी ये 3.98% गिरा था। यानी दो दिन में डाउ जोन्स अब तक 7% से ज्यादा गिरा है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. दो दिन में ₹6,626 सस्ती हुई चांदी: ऑलटाइम हाई से ₹8,024 गिरी चांदी, सोने में ₹669 की तेजी

चांदी कीमत में शुक्रवार (4 अप्रैल) को 3,047 रुपए की गिरावट हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 1 किलो चांदी 92,910 रुपए के भाव से बिकी। 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। इस लेवल से चांदी ₹8,024 गिर चुकी है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. सेंसेक्स 930 अंक गिरकर 75,364 के स्तर पर बंद: निफ्टी में 345 अंक की गिरावट रही; ट्रम्प के बयान से फार्मा शेयर 7% तक टूटे

सेंसेक्स शुक्रवार (4 अप्रैल) को 930 अंक (1.22%) की गिरावट के साथ 75,364 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 345 अंक (1.49%) की गिरावट रही, ये 22,904 के स्तर पर बंद हुआ।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. मझगांव डॉक का शेयर 7.29% गिरा: कंपनी में 4.83% हिस्सेदारी बेच रही सरकार; 7 अप्रैल तक खुला रहेगा OFS

जहाज बनाने वाली सरकारी कंपनी मझगांव डॉक शिप बिल्डर्स के शेयर में शुक्रवार (4 अप्रैल) को 7.29% से ज्यादा की गिरावट रही। ये 199 रुपए गिरकर 2,537 रुपए पर बंद हुआ। दरअसल भारत सरकार, मझगांव डॉक में अपनी 4.83% हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेच रही है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. पोको का सस्ता स्मार्टफोन C71 लॉन्च: 32MP रियर कैमरा और 5200mAh की बैटरी, शुरुआती कीमत ₹6,499

शाओमी की सब ब्रांड कंपनी पोको इंडिया ने शुक्रवार (4 अप्रैल) को भारतीय बाजार में नया बजट स्मार्टफोन C71 लॉन्च कर दिया है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, IP52 डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन, 32MP रियर कैमरा, 5200mAh की बैटरी और कई फीचर्स के साथ पेश किया गया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

6. स्टार्टअप महाकुंभ में मूनराइडर के दो इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर रिवील: 45 मिनट की फास्ट चार्जिंग में 5 घंटे तक काम कर कर सकेंगे

बेंगलुरु बेस्ड इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग स्टार्टअप ने दिल्ली में चल रहे स्टार्टअप महाकुंभ में दो ई-ट्रैक्टर पेश किए हैं। इनमें कॉम्पेक्ट इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर मूनराइडर T27 और मैक्सफोर्स इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर मूनराइडर T75 शामिल है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *