असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम-2024, कैंडिडेट्स कल तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति:  RPSC वेबसाइट पर ऑनलाइन भरनी होगी, 8 सब्जेक्ट की मॉडल ANSWER- KEY का मामला – Ajmer News
शिक्षा

असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम-2024, कैंडिडेट्स कल तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति: RPSC वेबसाइट पर ऑनलाइन भरनी होगी, 8 सब्जेक्ट की मॉडल ANSWER- KEY का मामला – Ajmer News

Spread the love


राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर (मेडिकल एज्यूकेशन डिपार्टमेंट) एग्जाम-2024 के 8 सब्जेक्ट की जारी की गई मॉडल आंसर-की पर निर्धारित शुल्क के साथ 26 मई की रात 12 बजे आपत्ति दर्ज करा सकते है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वे

.

आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि इन विषयों की परीक्षा का आयोजन 12 से 15 मई 2025 तक किया गया था। आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के अनुसार ही दर्ज करानी होगी। परीक्षाओं के मॉडल प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही भरनी होगी । वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही उक्त परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाता है, तो उस पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

आयोग द्वारा प्रत्येक प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क एक सौ रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (क्वेश्चन ऑब्जेक्शन) पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज कराकर शुल्क ई-मित्र कियोस्क अथवा अभ्यर्थी स्वयं भी रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे पर भुगतान कर आपत्तियां दर्ज कर सकता है। आयोग द्वारा शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है।

शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही प्रस्तुत करनी होगी। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएगी। ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।

जानिए-किन 3 भर्ती एग्जाम में RPSC ने दिया मौका राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 29 जुलाई से 1 अगस्त 2025 तक होने वाली तीन विभिन्न परीक्षाओं में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को आवेदन में करेक्शन व फॉर्म विड्रो का मौका दिया गया है। इसमें अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि व जेंडर के अतिरिक्त अन्य संशोधन ऑनलाइन आज से 27 मई तक किए जा सकेंगे।

आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया- 29 जुलाई 2025 को सहायक मत्स्य विकास अधिकारी (मत्स्य विभाग) परीक्षा-2024, समूह अनुदेशक/सर्वेयर /सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रेड-द्वितीय (कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग) परीक्षा- 2024 एवं 30 जुलाई से 1 अगस्त 2025 तक उपाचार्य/अधीक्षक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग) परीक्षा-2024 का आयोजन करवाया जाना प्रस्तावित है।

इन परीक्षाओं के जारी विज्ञापन की शर्तों के अनुसार ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों को दिया गया है। ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों के लिए सुविधा मात्र है। ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगें। निर्धारित शैक्षणिक योग्यता अथवा अनुभव नहीं होने के बाद भी आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 217 के अंतर्गत एवं आयोग की आगामी भर्ती प्रक्रिया से वंचित करने की कार्रवाई की जा सकती है। ये कैंडिडेट्स भी इस दौरान आवेदन फार्म विड्रो कर सकते हैं।

पांच सौ रुपए होगी फीस

  • संशोधन चाहने वाले अभ्यर्थी को ई-मित्र/ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से पांच सौ रुपए का शुल्क जमा कराना होगा। आयोग के ऑनलाइन पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक अथवा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद सिटिजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर संबंधित परीक्षा में ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा।
  • ऑनलाइन आवेदन विड्रो के लिए एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर माय रिक्रूटमेंट सेक्शन के अन्तर्गत संबंधित परीक्षा के समक्ष उपलब्ध विड्रा बटन पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन वापस ले सकते है।

यहां करें कॉन्टैक्ट

  • इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल से अथवा फोन नं. 9352323625 व 7340557555 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *