असिस्टेंट प्रोफेसर के 200 पदों पर भर्ती, सभी अभ्यर्थी फेल:  कोई भी मिनिमम पासिंग मार्क्स हासिल नहीं कर पाया, 3 सब्जेक्ट्स का रिजल्ट जारी – Ajmer News
शिक्षा

असिस्टेंट प्रोफेसर के 200 पदों पर भर्ती, सभी अभ्यर्थी फेल: कोई भी मिनिमम पासिंग मार्क्स हासिल नहीं कर पाया, 3 सब्जेक्ट्स का रिजल्ट जारी – Ajmer News

Spread the love


राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सहायक आचार्य (संस्कृत शिक्षा विभाग) परीक्षा 2024 के लिए धर्मशास्त्र, ज्योतिष फलित और यजुर्वेद विषयों का परिणाम जारी कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि इन पदों के लिए किसी भी अभ्यर्थी ने न्यूनतम पासिंग मार्क हासिल

.

यह भर्ती 12 जनवरी 2024 को विभिन्न विषयों के कुल 200 पदों के लिए निकाली गई थी, और सितंबर 2024 में एग्जाम हुईं थी।

वैकेंसी के विज्ञापन में स्पष्ट लिखा था कि तीन पेपर होंगे और तीनों में मिनिमम मार्क्स लाने होंगे।

वैकेंसी के विज्ञापन में स्पष्ट लिखा था कि तीन पेपर होंगे और तीनों में मिनिमम मार्क्स लाने होंगे।

आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय की सिविल रिट याचिका संख्या 4637/2025 के अंतरिम आदेशों का पालन करते हुए यह परिणाम तैयार किया गया। विज्ञापन की शर्तों और सेवा नियमों के मुताबिक, न्यूनतम अंक पाने वाला कोई उम्मीदवार नहीं मिला। इनमें धर्मशास्त्र के 3 पद, यजुर्वेद के 2 पद और ज्योतिष फलित का 1 पद शामिल था।

संस्कृत शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर-2024 के लिए विभिन्न विषयों के 200 पदों पर भर्ती निकाली थी।

संस्कृत शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर-2024 के लिए विभिन्न विषयों के 200 पदों पर भर्ती निकाली थी।

200 पदों के लिए निकाली गई थी वैकेंसी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से संस्कृत शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर-2024 के लिए विभिन्न विषयों के 200 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा सितम्बर 2024 में हुई थी। यह वैकेंसी 12 जनवरी 2024 को निकाली थी। इसमें हिंदी : 37 पद, अंग्रेजी : 27 पद, राजनीति विज्ञान : 05 पद, इतिहास : 03 पद, सामान्य संस्कृत : 38 पद, साहित्य : 41 पद, व्याकरण : 36 पद, धर्मशास्त्र : 03 पद, ज्योतिष गणित : 02 पद, यजुर्वेद : 02 पद, ज्योतिष फलित : 01 पद, ऋग्वेद : 01 पद, सामान्य दर्शन : 01 पद, भाषा विज्ञान : 02 पद, योग विज्ञान : 01 पद था।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

यहां देखें तीनों सब्जेक्ट का रिजल्ट…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *