आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 अगस्त 2025 LIVE: सीएम रेखा गुप्ता ने सचिवालय में की अहम बैठक
मनोरंजन

आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 अगस्त 2025 LIVE: सीएम रेखा गुप्ता ने सचिवालय में की अहम बैठक

Spread the love



आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों के विपक्षी दलों के सांसदों ने सोमवार को संसद भवन स्थित मकर द्वार से चुनाव आयोग दफ्तर तक मार्च निकाला। यह मार्च सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ और ट्रांसपोर्ट भवन से होकर गुजरा। वहीं दिल्ली पुलिस ने इस मार्च को रोक दिया और राहुल गांधी समेत कई सांसदों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद वह संसद परिसर पहुंचे। यहां राहुल गांधी ने कहा, “भारत के लोकतंत्र की हालत देखिए। 300 सांसद चुनाव आयोग से मिलकर एक दस्तावेज पेश करना चाहते थे, लेकिन उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी गई। वे डरे हुए हैं। अगर 300 सांसद आ गए और उनकी सच्चाई सामने आ गई तो क्या होगा? यह लड़ाई अब राजनीतिक नहीं रही। यह लड़ाई संविधान और एक व्यक्ति एक वोट के लिए है। हमने कर्नाटक में साफ तौर पर दिखा दिया है कि यह मल्टीपल मैन, मल्टीपल वोट था। पूरा विपक्ष इसके खिलाफ लड़ रहा है। चुनाव आयोग के लिए अब छिपना बहुत मुश्किल होगा।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *