आज की सरकारी नौकरी:  एमपी में 1679 पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू; बिहार में 300 वैकेंसी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 275 ओपनिंग्स
शिक्षा

आज की सरकारी नौकरी: एमपी में 1679 पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू; बिहार में 300 वैकेंसी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 275 ओपनिंग्स

Spread the love


50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी एमपी में 1679 पदों पर भर्ती और बिहार में प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर की 300 वैकेंसी की। साथ ही सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 275 पदों पर निकली भर्ती की।

इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.…

1. एमपी में 1679 पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से वन विभाग के अंतर्गत 1679 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 07 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा। फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो 28 फरवरी से लेकर 14 मार्च 2026 तक खुली रहेगी।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
फॉरेस्ट गार्ड 728
फील्ड गार्ड 169
जेल वार्डर 757
असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट 25
कुल पदों की संख्या 1679

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

पद के अनुसार, 10वीं, 12वीं पास, ग्रेजुएशन की डिग्री।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 38 साल
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।

सैलरी :

  • फॉरेस्ट गार्ड, फील्ड गार्ड, जेल वार्डर : 19,500 – 62,000 रुपए प्रतिमाहअसिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट : 36,200 – 1,14,800 रुपए प्रतिमाह

फीस :

  • अनारक्षित : 500 रुपए
  • आरक्षित वर्ग : 250 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम

एग्जाम पैटर्न :

सब्जेक्ट टोटल क्वेश्चन्स टोटल मार्क्स
जनरल साइंस सभी सब्जेक्ट के लिए 100 सभी सब्जेक्ट के लिए 100
जनरल हिंदी
जनरल इंग्लिश
जनरल मैथमेटिक्स
जनरल साइंस

एग्जाम से संबंधित अन्य डिटेल्स :

एग्जाम टाइप ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट
क्वेश्चन नंबर 100
टोटल मार्क्स 100
ड्यूरेशन 2 घंटे
मिडियम हिंदी, इंग्लिश
क्वेश्चन टाइप ऑब्जेक्टिव
निगेटिव मार्किंग 0.25 मार्क्स

ऐसे करें आवेदन :

  • MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलने के बाद अपने पर्सनल डिटेल्स के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करें।
  • सभी डिटेल्स की जांच करने के बाद फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

2. बिहार में प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर के 300 पदों पर भर्ती

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स :

कैटेगरी का नाम पदों की संख्या
सामान्य 129
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 29
एससी 42
एसटी 07
अत्यंत पिछड़ा वर्ग 64
पिछड़ा वर्ग 25
ओबीसी महिलाएं 04
कुल पदों की संख्या 300

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

लॉ की डिग्री

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 21 साल
  • अधिकतम :
  • पुरुष : 37 साल
  • पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनारक्षित महिला : 40 साल
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (पुरुष और महिला) : 42 साल

सैलरी:

पे लेवल – 9 के मुताबिक

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • प्रीलिम्स एग्जाम
  • मेन्स एग्जाम
  • इंटरव्यू

फीस :

सभी वर्गों के लिए : 100 रुपए

एग्जाम पैटर्न :

प्रीलिम्स एग्जाम :

पेपर सब्जेक्ट मार्क्स
पेपर – 1 जनरल नॉलेज 100
पेपर – 2 लॉ 150

मेन्स एग्जाम :

पेपर सब्जेक्ट मार्क्स
पेपर -1 जनरल स्टडीज 100
पेपर -2 हिंदी 100
पेपर -3 इंग्लिश 100
पेपर -4 इंडियन ज्यूडिशियल कोड 2023 150
पेपर -5 इंडियन एविडेंस एक्ट 2023 150
पेपर -6
  • द इंडियन सिविल डिफेंस कोड 2023
  • कोड ऑफ सिविल प्रोसिजर 1908
150
पेपर -7 इंडियन कॉन्स्टिट्यूशनल लॉ 150
पेपर -8 अन्य विधि 150
टोटल 1050

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • वैलिड जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन प्रोसेस (OTR) पूरी करें।
  • ऑनलाइन फॉर्म में अपनी एजुकेशनल और कैटेगरी संबंधी जानकारी दर्ज करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • ऑनलाइन फीस जमा करें।
  • फॉर्म सब्मिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

डिटेल ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

3. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 275 पदों पर भर्ती

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 275 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार सेंट्रल बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स या ईसीई में बी.ई./बी.टेक या एमसीए की डिग्री, 2 से 10 साल तक का वर्क एक्सपीरियंस।
  • अंग्रेजी और संबंधित स्थानीय भाषा का ज्ञान।

एज लिमिट :

  • स्केल I : अधिकतम 30 साल।
  • स्केल II, स्केल III : अधिकतम 35 साल
  • स्केल IV : अधिकतम 45 साल
  • एससी, एसटी : 5 साल की छूट
  • अन्य पिछड़ा वर्ग : 3 साल की छूट
  • दिव्यांगजन : 10 साल की छूट (एससी/एसटी के लिए 15 साल, ओबीसी के लिए 13 साल)
  • पूर्व सैनिक : 5 साल की छूट

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • ऑनलाइन एग्जाम
  • पर्सनल इंटरव्यू

फीस :

  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला : 175 रुपए (केवल इंटीमेशन चार्ज)
  • अन्य सभी : 850 रुपए (फीस और इंटीमेशन चार्ज)

सैलरी :

  • चीफ मैनेजर (स्केल IV) : 102300 – 120940 रुपए प्रतिमाह
  • सीनियर मैनेजर (स्केल III) : 85920 – 105280 रुपए प्रतिमाह
  • मैनेजर (स्केल II) : 64820 – 93960 रुपए प्रतिमाह
  • असिस्टेंट मैनेजर (स्केल I) : 48480 – 85920 रुपए प्रतिमाह
  • अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।

एग्जाम पैटर्न :

सब्जेक्ट क्वेश्चन नंबर अधिकतम अंक ड्यूरेशन
स्ट्रीम/कैटेगरी स्पेसिफिक क्वेशन्स 50 75 60 मिनट
रीजनिंग 15 15 30 मिनट
बैंकिंग, प्रजेंट इकोनॉमिक सिनेरियो एंड जनरल अवेयरनेस 10 10
टोटल : 75 100 90 मिनट

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट centralbankofindia.com पर जाएं।
  • लॉग इन करने के बाद सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • उसके बाद “Apply” बटन पर क्लिक करें।
  • सारी जानकारी दर्ज करके फॉर्म भरें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

4. रेलवे में 21,997 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 2 मार्च

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 21,997 पदों पर ग्रुप डी के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 2 मार्च 2026 है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • 10वीं पास
  • आईटीआई की डिग्री

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 33 साल

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट
  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम
  • मेरिट लिस्ट

फीस :

  • एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन, पीडब्ल्यूबीडी, महिला, ट्रांसजेंडर, ईबीसी माइनोरिटीज : 250 रुपए
  • अन्य सभी : 500 रुपए

सैलरी :

बेसिक सैलरी 18,000 रुपए प्रतिमाह

एग्जाम पैटर्न :

क्वेश्चन टाइप :

एमसीक्यू बेस्ड

ड्यूरेशन :

डेढ़ घंटा

विषय प्रश्नों की संख्या अंक
जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग 30 30
जनरल साइंस 25 25
जनरल अवेयरनेस एंड करेंट अफेयर्स 20 20
मैथ्स 25 25
कुल 100 100

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉग इन करें।
  • फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
  • फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

रेलवे में 190 पदों पर निकली भर्ती; गुजरात में 212 वैकेंसी, झारखंड सिविल सर्विस एग्जाम के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी रेलवे में 190 पदों पर निकली भर्ती की। गुजरात में फिजियोथेरेपिस्ट के 212 पदों पर भर्ती। साथ ही झारखंड सिविल सर्विस एग्जाम के लिए आवेदन की तारीख 9 मार्च 2026 तक बढ़ने की। पूरी खबर यहां पढें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *