आज सोने-चांदी के दाम में तेजी:  चांदी ₹1,745 बढ़कर ₹1.13 लाख किलो पर पहुंची, सोना ₹98,966 प्रति 10 ग्राम हुआ
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

आज सोने-चांदी के दाम में तेजी: चांदी ₹1,745 बढ़कर ₹1.13 लाख किलो पर पहुंची, सोना ₹98,966 प्रति 10 ग्राम हुआ

Spread the love


  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (21 August 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 21 अगस्त को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोना का दाम 20 रुपए बढ़कर 98,966 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 98,946 रुपए पर था। वहीं 8 अगस्त को सोने ने 1,01,406 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

चांदी की कीमत आज 1,745 रुपए बढ़कर 1,12,939 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 1,11,194 रुपए पर थी। वहीं 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,009,00 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,450
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,750 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,300
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,750 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,300
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,750 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,300
  • भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,800 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,350

सोना इस साल अब तक ₹22,804 महंगा हुआ इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 22,834 रुपए बढ़कर 98,966 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 26,922 रुपए बढ़कर 1,12,939 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *