आरएएस भर्ती-2024, 5 मार्च से होंगे 7वें चरण के इंटरव्यू:  जूनियर केमिस्ट के अब 19 पदों पर होगी भर्ती; जानिए-RPSC की अन्य खबरें भी – Ajmer News
शिक्षा

आरएएस भर्ती-2024, 5 मार्च से होंगे 7वें चरण के इंटरव्यू: जूनियर केमिस्ट के अब 19 पदों पर होगी भर्ती; जानिए-RPSC की अन्य खबरें भी – Ajmer News

Spread the love


राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से RAS-2024 के 7वें चरण के इंटरव्यू 5 मार्च से शुरू होंगे। जो 13 मार्च 2026 तक चलेंगे। बता दें कि यह वैकेंसी 1096 पदों के लिए है। 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट किए गए थे।

.

इन्टरव्यू के समय अभ्यर्थियों को स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। इन दस्तावेजों के अभाव में साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा।

इस भर्ती के इंटरव्यू में उपस्थित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर इंटरव्यू के समय दो प्रतियों में लाना होगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र यथासमय वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

आरएएस-2024 भर्ती – एक नजर

  • RPSC ने 2 सितंबर 2024 को भर्ती विज्ञापन निकाला था। 18 अक्टूबर 2024 तक 6 लाख 75 हजार कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था। 2 फरवरी 2025 को प्री-एग्जाम हुआ, 3 लाख 75 हजार 657 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे।
  • 20 फरवरी को रिजल्ट जारी हुआ और 21 हजार 539 कैंडिडेट्स मेंस एग्जाम के लिए सिलेक्ट किए गए थे। इसके बाद 17 और 18 जून 2025 को मेंस एग्जाम हुआ था।
  • 8 अक्टूबर 2025 को मेंस रिजल्ट घोषित किया। इसमें 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सलेक्ट हुए थे।
  • पहले 733 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी। 17 फरवरी 2025 को पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई थी। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 पद हैं।
  • पहले चरण के इंटरव्यू की शुरुआत एक दिसम्बर से हुई। जो 12 दिसम्बर तक चले। दूसरे चरण के इंटरव्यू 15 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक हुए।

जूनियर केमिस्ट के पदों में बढोतरी, अब 19 पदों पर होगी भर्ती

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कनिष्ठ रसायनज्ञ (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग) भर्ती 2025 के अंतर्गत शुद्धि पत्र जारी किया गया है। इस भर्ती का विज्ञापन 2 अप्रैल 2025 को 13 पदों के लिए जारी किया गया था।

इसके बाद नवंबर 2025 में पदों की संख्या बढ़ाकर 16 की गई थी, लेकिन अब संबंधित विभाग द्वारा पदों की संख्या में वृद्धि के फलस्वरूप पदों की संख्या 19 हो गई है।

संशोधित वर्गवार वर्गीकरण के संबंध में शुद्धि पत्र संख्या 19/2025-26 जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी इसका अवलोकन आयोग की वेबसाइट पर कर सकते हैं।

सहायक आचार्य भर्ती-इन्टरव्यू कार्यक्रम घोषित

सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती-2023 अन्तर्गत सहायक आचार्य-केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स विषय के द्वितीय चरण के साक्षात्कार का आयोजन 5 से 13 मार्च 2026 तक किया जाएगा। 9 से 13 मार्च 2026 तक सहायक आचार्य-हिस्ट्री विषय के द्वितीय चरण के साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

इन सभी पदों के लिए साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले ऐसे अभ्यर्थी, जिन्हाने पूर्व में अपना विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किया है, वे विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियों के साथ अनिवार्य रूप से लाएं।

सहायक विद्युत निरीक्षक तथा जूनियर केमिस्ट परीक्षा-2025 की मॉडल आंसर-की जारी।

सहायक विद्युत निरीक्षक तथा जूनियर केमिस्ट परीक्षा-2025 की मॉडल आंसर-की जारी।

एईआई व जूनियर केमिस्ट भर्ती- मॉडल आंसर-की जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक विद्युत निरीक्षक तथा जूनियर केमिस्ट परीक्षा-2025 की मॉडल आंसर की आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि इन परीक्षाओं का आयोजन 1 फरवरी 2026 को किया गया था। यदि किसी भी अभ्यर्थी को इन मॉडल उतरकुंजियाँ पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 25 से 27 फरवरी 2026 को रात्रि 12:00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाईन दर्ज करवा सकता है।

मॉडल प्रश्न-पत्र और आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

  • मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
  • आपत्तियां केवल इन मॉडल प्रश्न-पत्रों के क्रम के अनुसार ही दर्ज की जा सकती हैं।
  • हर आपत्ति के साथ प्रामाणिक (स्टैंडर्ड और ऑथेंटिक) पुस्तकों से प्रमाण अटैच करना जरूरी है। बिना प्रमाण के आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
  • आपत्ति केवल अभ्यर्थी स्वयं ही दर्ज कर सकते हैं; कोई अन्य व्यक्ति इसमें शामिल नहीं हो सकता।

फीस और पेमेंट की प्रोसेस

  • प्रति प्रश्न पर आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) है।
  • अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करें, रिक्रूटमेंट पोर्टल चुनें और “क्वेश्चन ऑब्जेक्शन” लिंक पर क्लिक करके आपत्ति दर्ज करें।
  • भुगतान ई-मित्र कियोस्क या रिक्रूटमेंट पोर्टल के पेमेंट गेटवे के माध्यम से किया जा सकता है।
  • शुल्क वापसी का कोई प्रावधान नहीं है। बिना शुल्क के आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।
  • आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी; अन्य माध्यमों (जैसे ईमेल या पोस्ट) से भेजी गई आपत्तियां रिजेक्ट कर दी जाएंगी।
  • आपत्तियां सिर्फ एक बार ही दर्ज की जा सकती हैं। अभ्यर्थियों को सलाह है कि समय रहते अपनी आपत्तियां दर्ज कर लें।

यहां करें कॉन्टेक्ट

  • ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 और 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *