इजराइल-ईरान जंग, पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास पर हमला:  12 मौतें, UN ऑफिस में आग लगाई; कतर-दुबई में धमाके, मिडिल-ईस्ट में CBSE एग्जाम, भारत में 350+ फ्लाइट कैंसिल
टिपण्णी

इजराइल-ईरान जंग, पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास पर हमला: 12 मौतें, UN ऑफिस में आग लगाई; कतर-दुबई में धमाके, मिडिल-ईस्ट में CBSE एग्जाम, भारत में 350+ फ्लाइट कैंसिल

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Israel Iran War Crisis; Air India Flights | Delhi Tel Aviv Israel Airspace

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका-इजराइल का ईरान पर लगातार दूसरे दिन हवाई हमला जारी है। ईरान भी इजराइल पर और मिडिल ईस्ट के 9 देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर रहा है। आज सुबह ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की पुष्टि हुई है।

पाकिस्तान के कराची में हजारों शिया मुसलमानों ने खामेनेई की मौत के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन किया। इजराइल-अमेरिका के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास में घुसने की कोशिश की।

इस दौरान सुरक्षाकर्मियों की फायरिंग में 12 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। कई युवक घायल भी हैं। पाकिस्तान के ही स्कर्दू में प्रदर्शनकारियों ने यूनाइटेड नेशंस(UN) के ऑफिस में आग लगा दी है।

ईरान का मिडिल ईस्ट के राज्यों पर लगातार हमला जारी है। आज सुबह से कतर, दुबई, अबू धाबी में मिसाइ-ड्रोन से अटैक हो रहे हैं। कतर में मौजूद भारतीयों ने हमले के वीडियो भी शेयर किए हैं।

इधर, मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात के चलते सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) ने मिडिल ईस्ट के देशों में 2 मार्च से होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

इनमें बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में नाम शामिल हैं। एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान जल्द किया जाएगा। आज भारत में 350+ फ्लाइट कैंसिल रहीं।

देखिए देश-दुनिया की 9 तस्वीरें…

पाकिस्तान के स्कर्दू में प्रोटेस्टर्स ने UN ऑफिस में आग लगा दी है।

पाकिस्तान के स्कर्दू में प्रोटेस्टर्स ने UN ऑफिस में आग लगा दी है।

रविवार को भी ईरान का एयरस्पेस पूरी तरह से खाली है। कोई भी फ्लाइट यहां से नहीं गुजर रही है।

रविवार को भी ईरान का एयरस्पेस पूरी तरह से खाली है। कोई भी फ्लाइट यहां से नहीं गुजर रही है।

शनिवार शाम बुर्ज खलीफा के पास ईरानी हमले के कारण ब्लास्ट हुआ था।

शनिवार शाम बुर्ज खलीफा के पास ईरानी हमले के कारण ब्लास्ट हुआ था।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के विरोध में प्रदर्शन हुआ।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के विरोध में प्रदर्शन हुआ।

तमिलनाडु में चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विदेशी नागरिक फंसे हुए हैं। उनकी फ्लाइट कैंसिल हैं।

तमिलनाडु में चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विदेशी नागरिक फंसे हुए हैं। उनकी फ्लाइट कैंसिल हैं।

मुंबई एयरपोर्ट पर कई यात्रियों ने रात गुजारी। लोगों ने कहा कि हमें फ्लाइट को लेकर सटीक जानकारी नहीं मिल रही है।

मुंबई एयरपोर्ट पर कई यात्रियों ने रात गुजारी। लोगों ने कहा कि हमें फ्लाइट को लेकर सटीक जानकारी नहीं मिल रही है।

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ईरानी ड्रोन टकराया। इसके कारण 4 लोग घायल हुए हैं। यहां पर अलर्ट जारी है।

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ईरानी ड्रोन टकराया। इसके कारण 4 लोग घायल हुए हैं। यहां पर अलर्ट जारी है।

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में ईरान पर हमले के विरोध में लोगों ने ईरान-इजराइल के झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में ईरान पर हमले के विरोध में लोगों ने ईरान-इजराइल के झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में खामेनेई की मौत के विरोध में शिया समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में खामेनेई की मौत के विरोध में शिया समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

एअर इंडिया की 50 इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल

मिडिल ईस्ट के देशों में इस जंग के कारण हालात बिगड़े हुए हैं। एयरस्पेस बंद होने का असर भारत पर भी दिख रहा है। कई भारतीय दुबई में फंसे हुए हैं। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने X पर लिखा- दुबई में हम जहां रुके थे, वहां पर धमाका हुआ। एक्ट्रेस सोनल चौहान ने पीएम मोदी से मदद मांगी है।

आज एअर इंडिया ने 22 इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द कीं। अब तक 50 फ्लाइट रद्द की गई हैं। केरल के त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पर भी मिडिल ईस्ट के देशों से आने वालीं 26 फ्लाइट कैंसिल हैं। एविएशन मिनिस्ट्री के मुताबिक भारतीय एयरलाइंस की 444 इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द हो सकती हैं। इंडिगो ने भी कुछ इंटरनेशनल फ्लाइट्स 2 मार्च की रात 11.59 बजे तक सस्पेंड की हैं।

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज कई फ्लाट्स रद्द हैं। यात्री परेशान हैं। उन्हें 24 घंटे से ज्यादा समय एयरपोर्ट पर इंतजार करते हो चुका है। भारत में खामेनेई की मौत का विरोध रहा है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में विरोध प्रदर्शन हुआ। राजस्थान के अजमेर में शिया मुस्लिम महासभा ने 3 दिन के शोक का ऐलान किया।

जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

अभी

  • कॉपी लिंक

इजराइल की बिल्डिंग को हुए नुकसान का ड्रोन फुटेज सामने आया

रायटर्स ने कहा कि ड्रोन फुटेज से पता चला है कि ईरान से लॉन्च हुए रॉकेट से तेल अवीव में एक रिहायशी इमारत को बहुत नुकसान हुआ है।

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एयर इंडिया ने फ्लाइट्स पर रोक 2 मार्च तक बढ़ाई

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के लिए आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर रोक 2 मार्च 2026 को 23:59 बजे IST (18.29 बजे UTC) तक बढ़ा दी है। जिन मेहमानों ने 5 मार्च 2026 तक की यात्रा के लिए 28 फरवरी 2026 तक खाड़ी क्षेत्र की यात्रा बुक की थी, उनकी मदद के लिए हम बिना किसी तारीख बदलने की फीस के यात्रा को आगे की तारीख पर रीशेड्यूल करने या कैंसल करके पेमेंट के ओरिजिनल तरीके से पूरा रिफंड पाने का ऑप्शन दे रहे हैं।

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

खामेनेई की मौत के बाद इस्लामाबाद में विरोध प्रदर्शन, अमेरिका के खिलाफ नारे

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के बाद प्रदर्शनकारियों ने कड़े विरोध जताया।

प्रदर्शनकारी इस्लामाबाद के रेड ज़ोन इलाके के पास जमा हुए, जहां कई दूतावास और सरकारी इमारतें स्थित हैं। भीड़ धीरे-धीरे डिप्लोमैटिक एन्क्लेव की ओर बढ़ रही है।

सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इलाके में गोली चलने और झड़पों की आवाजें भी सुनी गईं।

प्रदर्शनकारी अमेरिका के खिलाफ नारे लगा रहे हैं और अमेरिकी कार्रवाई का समर्थन करने वालों को गद्दार बता रहे हैं।

कई लोग भावुक होकर रोते हुए नजर आए, जबकि कुछ शिया नेताओं ने खामेनेई की “बहादुरी और साहस” की प्रशंसा की।

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

होर्मुज स्ट्रेट के दोनों ओर 150 जहाज फंसे

शिपिंग डेटा के अनुसार, होर्मुज स्ट्रेट के दोनों ओर सैकड़ों जहाज रुक गए हैं।

कम से कम 150 टैंकर — जिनमें कच्चे तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) ले जाने वाले जहाज शामिल हैं — जलडमरूमध्य से आगे खाड़ी के खुले समुद्र में लंगर डाले खड़े हैं।

इसके अलावा, इस समुद्री मार्ग के दूसरी ओर भी दर्जनों जहाज स्थिर स्थिति में हैं।

अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है, जिसके चलते जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इजराइल विदेश मंत्री बोले- ईरान आम लोगों को निशाना बना रहा है

इजराइल के विदेश मंत्रालय के स्पोक्सपर्सन ओरेन मार्मोरस्टीन आर्मोरस्टीन ने कहा कि यह एक सिविलियन बिल्डिंग है। इस बिल्डिंग के अंदर हमारे बच्चे थे। इस बिल्डिंग में हमारे बुज़ुर्ग लोग थे। वे आम लोगों के मोहल्लों को टारगेट कर रहे हैं, और यह इजराइल जो कर रहा है, उसके बिल्कुल उल्टा है। हम मिलिट्री टारगेट को निशाना बना रहे हैं। लेकिन ईरानी सरकार हमारे आम लोगों, हमारे बच्चों, हमारी औरतों, हमारे बुज़ुर्गों को टारगेट कर रही है। ईरानी सरकार पूरे इलाके पर हमला कर रही है। इस इलाके के आठ देशों पर ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया।

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई में शिया मुसलमानें ने प्रदर्शन किया

मुंबई में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में शिया मुसलमान सड़कों पर उतरे।

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वेस्ट एशिया संकट: MP के 700 से ज्यादा यात्री UAE में फंसे

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच उड़ानों के रद्द होने से मध्य प्रदेश के 700 से ज्यादा लोग संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में फंस गए हैं।

रविवार को ट्रैवल एजेंट्स संगठन के एक पदाधिकारी ने बताया कि फंसे लोगों में मध्य प्रदेश के दो पूर्व विधायक भी शामिल हैं।

फ्लाइट कैंसिलेशन के कारण ये यात्री वापस भारत नहीं लौट पा रहे हैं। हालात सामान्य होने और उड़ान सेवाएं बहाल होने का इंतजार किया जा रहा है।

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत में ईरान दूतावास ने खामेनेई को श्रद्धांजलि

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ओमान तट के पास भारतीय क्रू वाले तेल टैंकर पर हमला, 4 घायल

इजरायल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक तेल टैंकर पर हमला हुआ, जिसमें चार लोग घायल हो गए। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज के 20 सदस्यीय क्रू में 15 भारतीय और 5 ईरानी नागरिक शामिल थे।

पलाऊ झंडे वाला टैंकर “स्काईलाइट” ओमान के मुसंदम प्रायद्वीप के पास निशाना बनाया गया। यह ताजा संघर्ष के दौरान ओमान के आसपास हमला होने की पहली घटना बताई जा रही है।

ओमान के मैरीटाइम सिक्योरिटी सेंटर ने बताया कि हमला मुसंदम के खासब पोर्ट से करीब 5 नॉटिकल मील उत्तर में हुआ। इसके बाद सभी क्रू सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया कि टैंकर पर किस हथियार से हमला हुआ।

चार क्रू सदस्यों को अलग-अलग स्तर की चोटें आई हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, टैंकर का मालिक सी फोर्स इंक है और इसका संचालन रेड सी शिप मैनेजमेंट एलएलसी करती है। अमेरिका ने दिसंबर 2025 में इस कंपनी और टैंकर पर ईरानी पेट्रोलियम उत्पादों की ढुलाई के आरोप में प्रतिबंध लगाया था।

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू कश्मीर के करगिल में शिया मुसलमानों ने प्रदर्शन किया

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दुबई में ईरान-इजरायल जंग से बने हालात की 3 तस्वीरें…

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर मायूस बैठे यात्री। जंग के कारण यहां पर सभी फ्लाइट रद्द की गई हैं।

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर मायूस बैठे यात्री। जंग के कारण यहां पर सभी फ्लाइट रद्द की गई हैं।

दुबई एयरपोर्ट पर पार्किंग में खड़े यात्री विमान।

दुबई एयरपोर्ट पर पार्किंग में खड़े यात्री विमान।

दुबई एयरपोर्ट पर कुछ दूरी पर ईरान के किए ड्रोन अटैक के बाद लगी आग के कारण धुआं उठता नजर आ रहा है।

दुबई एयरपोर्ट पर कुछ दूरी पर ईरान के किए ड्रोन अटैक के बाद लगी आग के कारण धुआं उठता नजर आ रहा है।

55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मिडिल ईस्ट संकट: एशियन चैंपियंस लीग के फुटबॉल मैच टले

मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में बढ़ते तनाव और सुरक्षा कारणों से एशियन चैंपियंस लीग (ACL) के कई फुटबॉल मैचों को स्थगित कर दिया गया है।

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (AFC) ने यह फैसला खिलाड़ियों और फैंस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।

तनाव की वजह से उड़ानों में आ रही दिक्कतों और युद्ध जैसे हालात के चलते फिलहाल इन मैचों को आगे के लिए टाल दिया गया है। जल्द ही इन मैचों की नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा।

55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका-ईरान जंग के बीच पाकिस्तान-इंग्लैंड डोमेस्टिक मैच रद्द

अमेरिका, इजराइल और ईरान जंग के बीच पाकिस्तान शाहीन्स और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरा वनडे रद्द कर दिया गया है। शनिवार को यह मैच अबू धाबी में खेल जाना था। क्षेत्र में बिगड़ते सुरक्षा हालात को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि आज होने वाला मुकाबला रद्द कर दिया गया है। सभी खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों को होटल के अंदर ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। आज कोई अभ्यास सत्र भी नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें…

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत में आज 350+ फ्लाइट कैंसिल

मिडिल-ईस्ट के बंद एयरस्पेस के चलते 1 मार्च को भारतीय घरेलू एयरलाइंस की 350 उड़ानें रद्द की गईं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी फ्लाइट की स्थिति लगातार ट्रेक करते रहें।

11:14 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कश्मीर में स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटी 2 दिन तक बंद

जम्मू-कश्मीर की शिक्षा मंत्री सकिना इट्टू ने रविवार को कहा कि कश्मीर घाटी के सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय अगले 2 दिनों तक बंद रहेंगे। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

वहीं, PDP चीफ महबूबा मुफ्ती ने मीरवाइज उमर फारूक के कल कश्मीर बंद बुलाने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि यह शोक का दिन है, जो दुनिया को याद दिलाता है कि कहीं भी अन्याय पूरी मुस्लिम उम्माह और सत्य के पक्ष में खड़े लोगों को आहत करता है।

11:09 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन

दिल्ली के जंतर मंतर पर ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा- इस्लामिक देश के सर्वोच्च धार्मिक नेता की मौत एक गंभीर वैश्विक घटना है। इस पर राजनीतिक और सामाजिक चिंता जताई जा रही है।

11:03 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड के देहरादून में शिया समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया

उत्तराखंड के देहरादून में शिया समुदाय ने खामेनेई की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे खामेनेई की तस्वीर लेकर सड़कों पर निकले। लोगों ने ट्रम्प का पुतला भी जलाया है।

10:58 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

राउत बोले- ईरान का कमजोर होना भारत के लिए खतरा

शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने खामेनेई की मौत पर मोदी सरकार के रुख पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ईरान का कमजोर होना भारत के लिए भी खतरनाक है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका और इजरायल ईरान पर नियंत्रण कर लेते हैं, तो उनके कदम भारत की ओर बढ़ेंगे। भारत ने इस मुद्दे पर कोई स्पष्ट रुख नहीं लिया है। युद्ध हमारे दरवाजे तक पहुंच चुका है। राउत ने कहा कि मोदी ने हाल ही में इजरायल की यात्रा की है। यह भारत की वैश्विक नीति के लिए झटका है। खामेनेई की हत्या, अमेरिका-इजरायल की क्रूरता और दबंगई है।

राउत ने कहा कि ईरान भारत का मित्र रहा है, जैसे इजरायल भी है। कश्मीर मुद्दे पर ईरान ने खुलकर हमारा समर्थन किया और दोस्ती के चलते कम कीमत पर तेल भी उपलब्ध कराया।

उन्होंने कहा कि भारत को ईरान के पक्ष में स्पष्ट रुख लेना चाहिए था। यदि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले साल भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने का दावा किया था, तो प्रधानमंत्री मोदी की जिम्मेदारी है कि वे ईरान को बचाने के लिए पहल करें।

राउत ने सवाल उठाया कि संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने की सरकार की क्या योजना है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में अस्थिरता का असर भारत की अर्थव्यवस्था और भौगोलिक सुरक्षा पर पड़ सकता है।

10:54 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में शिया समुदाय ने खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन किया

दिल्ली में शिया समुदाय ने खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन किया है। यहां पर महिलाएं, पुरुष और बच्चे सड़कों पर खामेनेई की तस्वीर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और रो रहे हैं।

10:42 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास ने झंडा झुकाया

10:37 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

UAE में पाकिस्तानी नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी

UAE में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को सलाह दी गई है कि क्षेत्र में चल रहे हालात के कारण अमीरात से उड़ानों का संचालन अभी तक सामान्य रूप से शुरू नहीं हुआ है।

नागरिकों से अपील की गई है कि वे जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें, जैसे अबू धाबी स्थित पाकिस्तान दूतावास और दुबई स्थित पाकिस्तान वाणिज्य दूतावास।

यात्रा की योजना बनाने से पहले यात्रियों को अपनी संबंधित एयरलाइंस से उड़ान की स्थिति की पुष्टि करने की सख्त सलाह दी गई है, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

10:36 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ओमान में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की

10:35 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु BJP लीडर बोले- फंसे लोगों ने मुझसे मदद मांगी

10:33 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दुबई में फंसे भारतीय का परिवार बोला- हमें डर लग रहा है

10:32 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कतर ने मिसाइलों और ड्रोन को इंटरसेप्ट किया, कोई हताहत नहीं

कतर की रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि उसने ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों और ड्रोन को अपने हवाई रक्षा सिस्टम और फाइटर जेट्स की मदद से सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर दिया है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, अधिकांश मिसाइलें और ड्रोन लॉन्च से पहले ही नष्ट कर दिए गए, जिससे किसी भी नागरिक या सैनिक की मौत नहीं हुई।

मंत्रालय ने जनता से शांत रहने, अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

10:27 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की

10:22 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

भारतीय नाविकों और समुद्री स्टेकहोल्डर्स के लिए एडवाइजरी जारी की गई

10:20 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान-इजरायल जंग के चलते इंडिगो ने 160 फ्लाइट कैंसल कीं

ईरान-इजरायल युद्ध के कारण इंडिगो ने 2 मार्च को 160 इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसल कर दीं। मिडिल ईस्ट एयरस्पेस बंद होने से यह कदम उठाया गया। यात्रियों को फुल रिफंड या रीशेड्यूल की छूट 7 मार्च तक दी गई है।

10:15 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश के 700 से ज्यादा लोग UAE में फंसे

वेस्ट एशिया में जारी संघर्ष के चलते उड़ानें रद्द होने से मध्य प्रदेश के 700 से अधिक लोग यूएई में फंस गए हैं। ट्रेवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की एमपी यूनिट के अध्यक्ष अमोल काटरिया ने यह जानकारी दी।

10:00 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास ने कहा- अमेरिकी लोग सतर्क रहें

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने कहा- कराची और लाहौर स्थित अमेरिकी दूतावासों के बाहर हो रहे प्रदर्शनों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास और पेशावर के दूतावास के बाहर भी प्रदर्शनों की खबर है। पाकिस्तान में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को स्थानीय खबरों पर नजर रखने, भीड़ से दूर रहने, सतर्क रहने और अपना STEP रजिस्ट्रेशन अपडेट रखने की सलाह दी गई है।

09:53 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इंडिगो बोली- ग्राहकों को पूरा रिफंड मिलेगा

इंडिगो एयरलाइन ने X पोस्ट में लिखा- हम 28 फरवरी 2026 को या उससे पहले की गई बुकिंग के लिए मिडिल ईस्ट और दूसरे प्रभावित इंटरनेशनल सेक्टर्स से आने-जाने के लिए पूरी फ्लेक्सिबिलिटी और छूट 7 मार्च 2026 तक बढ़ा रहे हैं। कस्टमर्स बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के पूरा रिफंड या रीशेड्यूल का ऑप्शन चुन सकते हैं।

09:51 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ओवैसी बोले- भारत तटस्थ भूमिका निभाए

AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कहा कि खामेनेई की मौत अमानवीय और कायरतापूर्ण हमला है। ईरान चुप नहीं बैठेगा। अगर ये युद्ध जारी रहा तो तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। एक डॉलर प्रति बैरल की वृद्धि भी भारतीय अर्थव्यवस्था पर बड़ा प्रभाव डालेगी। भारत को इस मामले में तटस्थ और संतुलित भूमिका निभानी चाहिए ताकि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता बनी रहे।

09:33 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

निसार हुसैन बोले- खामेनेई की मौत की निंदा करते हैं

ऑल इंडिया शिया मजलिस-ए-उलेमा-वा-जाकिरीन के डॉ. निसार हुसैन हैदर आगा ने कहा कि खामेनेई की मौत की जानकारी मिली है। हम इस हरकत की निंदा करते हैं। इस हमले के खिलाफ पूरी दुनिया में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

09:27 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु में शिया समुदाय का विरोध प्रदर्शन

कर्नाटक के बेंगलुरु में शिया मुसलमानों ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया।

09:26 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान में फंसी छात्रा बोली- हम निकल नहीं पा रहे

ईरान-इजराइल संघर्ष पर ईरान में फंसी भारतीय छात्रा आयशा ने कहा- हम सभी का इंटरनेट से संपर्क कट गया है, हर 15 मिनट में बम धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है, यहां हालात बेहद परेशान करने वाले हैं। जब हमारे दूतावास ने ईरान छोड़ने की एडवाइजरी दी, तो हमारी यूनिवर्सिटी ने सहयोग नहीं किया। कहा कि हम जाएंगे तो फेल कर दिए जाएंगे।

आयशा ने कहा कि यहां पर विश्वविद्यालय, अस्पताल और सब कुछ 15 दिनों के लिए बंद हैं। हम दूतावास के आभारी हैं, हम उनके संपर्क में हैं, लेकिन वे भी लाचार हैं क्योंकि यहां सभी देशों के लिए हवाई क्षेत्र बंद है। हम निकल नहीं पा रहे हैं।

09:21 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ओवैसी ने कहा, पाकिस्तान-इजराइल पड़ोसियों को शांति से नहीं रहने देते

हैदराबाद AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान और इजराइल दोनों अपने पड़ोसियों को शांति से नहीं रहने दे सकते। अफगानिस्तान पर हमला हुआ, जिसके बाद इजराइल ने भी ईरान पर हमले किए, अगर यह युद्ध नहीं रुका, तो इसके नतीजे बहुत बुरे होंगे।

09:17 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बठिंडा की प्रिंसिपल UAE में फंसी, बोलीं- पैसे-दवा खत्म

US-इजराइल और ईरान जंग से मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़ने लगे हैं, जिसका असर अब पंजाब के लोगों पर भी दिख रहा है। एयरस्पेस बंद होने से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई पंजाबी यात्री फंस गए हैं।

बठिंडा की प्रिंसिपल नीरू गर्ग ने एयरपोर्ट से वीडियो जारी कर बताया कि उनके पास बीपी और शुगर जैसी जरूरी दवाइयां खत्म हो चुकी हैं और हालात लगातार मुश्किल होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारत सरकार से मदद की अपील की थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस प्रबंध नहीं हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

09:14 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान में फंसा शख्य परिवार से बोला- ऑनलाइन नहीं दिखूं, तो समझना गड़बड़ है

अमेरिका-इजराइल का ईरान पर रविवार को लगातार दूसरे दिन हमला जारी है। मुजफ्फरपुर के दर्जनों लोग युद्ध के बीच ईरान में फंस गए हैं। हमले के कारण ईरान से आने वाली फ्लाइट रद्द होने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है।

वहां के हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। लगातार अटैक होने से लोग परेशान हैं। कथैया के आनंद कुमार भी ईरान में फंसे हैं। वो मनामा इलाके में पाइपलाइन कंपनी में काम करते हैं।

भास्कर रिपोर्टर से बातचीत में आनंद ने बताया, यहां बम बरस रहे हैं। आनंद का दावा है कि मुजफ्फरपुर और आसपास के करीब 250 से 300 लोग ईरान में फंसे हैं। नींद उड़ी हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

09:08 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

एमिरेट्स ने दुबई की सभी उड़ाने कल तक रद्द कीं

एमिरेट्स एअरलाइन ने दुबई आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें सोमवार 2 मार्च को यूएई के समया के मुताबिक दोपहर 3 बजे अस्थायी रूप से सस्पेंड की हैं। एमिरेट्स ने कहा है कि वह स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है।

09:03 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

जम्मू के बठिंडी में महिलाएं-बच्चे सड़कों पर

जम्मू के बठिंडी इलाके में शिया समुदाय के लोगों ने खामेनेई की मौत पर दुख जताया। सड़क पर कई महिलाएं और बच्चे रोते दिखे।

08:56 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक: बेंगलुरु में शिया समुदाय के लोगों ने रैली निकाली

कर्नाटक के बेंगलुरु में खामेनेई की मौत के विरोध में शिया समुदाय के लोगों ने रैली निकाली।

08:51 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन की 2 Video

08:44 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

पीओके में हजारों लोग सड़कों पर उतरे

PoK में खामेनेई की मौत के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतरे हैं। यहां स्कार्दू शहर में लोगों ने अमेरिका-इजराइल के खिलाफ नारे लगाए।

08:35 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट एसोसिएशन का विदेश मंत्री को लेटर

ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट एसोसिएशन (AIMSA) ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा है। इसमें तेहरान में फंसे भारतीय छात्रों की सुरक्षा पर चिंता जताई है। उन्हें वहां से सुकशल वापस लाने की मांग की है।

08:06 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

मिडिल ईस्ट में CBSE की 10वीं-12वीं की परीक्षा टली

CBSE ने मध्य पूर्व के कुछ देशों में 2 मार्च 2026 को होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। यह फैसला क्षेत्र में बने हालात को देखते हुए लिया गया है।

यह निर्णय बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में लागू होगा।

बोर्ड ने कहा है कि नई परीक्षा तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी। छात्रों और स्कूलों से कहा गया है कि वे आधिकारिक सूचना का इंतजार करें और अपडेट के लिए CBSE की वेबसाइट देखते रहें।

08:04 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कतर में फंसे भारतीय, बोले- यहां मिसाइलों से अटैक हो रहा

इजराइल- ईरान हमले के बीच कतर में कई हरियाणवी युवक फंस गए हैं। रोहतक के मायना गांव के रहने वाले एक युवक ने वीडियो जारी कर कहा है कि आसमान से मिसाइल दागी जा रही है। जिससे कतर के हालात काफी खराब हो रहे हैं। पहली बार ऐसा खतरनाक मंजर देखा है।

मिडिल ईस्ट के कई देशों में हरियाणवी युवक फंसे हुए हैं। कतर प्रशासन ने पानीपत, सोनीपत, अंबाला के 6-7 युवकों को रेस्क्यू कर एक होटल में ठहराया है।

इसके अलावा नूंह जिले के 2 स्टूडेंट ईरान में फंस गए। दोनों वहां मेडिकल की पढ़ाई करने गए थे। परिजनों के अनुसार, बच्चों ने बताया कि रात से धमाकों की तेज आवाज आ रही है।

08:00 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

उधमपुर में युवक ने कहा- खामेनेई का सपना जिंदा रहेगा

ईरान के सुप्रीम नेता खामेनेई की मौत पर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भी विरोध प्रदर्शन हुआ। एक प्रदर्शनकारी ने कहा- जब से यह खबर सुनी है मैं बहुत दुखी हूं, वे शहीद बन गए हैं और हम उन्हें मृत नहीं कहते। उनका सपना जीवित रहेगा।

07:54 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

मौलाना साजिद रशीदी बोले- अमेरिका जो चाहे वो करता है

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने खामेनेई की मौत पर कहा- अमेरिका ने ईरान के सुप्रीम कमांडर आयातोल्ला अली खामेनेई को मार दिया है। अमेरिका वो करता है जो वह चाहे, जब वह चाहे।

07:45 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

श्रीनगर में खामेनेई की मौत के विरोध प्रदर्शन जारी

श्रीनगर में खामेनेई की मौत के विरोध में शिया समुदाय प्रदर्शन कर रहा है।

07:38 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

केरल में 26 इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल

केरल के त्रिवेंद्रम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मिडिल ईस्ट के राज्यों से आने वालीं 26 इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल की गई हैं।

07:31 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

शिया समुदाय के इमाम बोले- खामेनेई सीधे-सादे व्यक्ति थे

खामेनेई की मौत पर दिल्ली स्थित शिया जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद अली मोहसिन तकवी ने कहा- इंसाफ और देश की आजादी के हक में हर इंसान आज बहुत दुखी है। दुनिया और भी बुरे दिन देखने वाली है। किसी भी देश के प्रेसिडेंट को किडनैप किया जा सकता है, किसी भी देश के लीडरशिप को बम से मारा जा सकता है, आज ईरान था, कल तुर्की, सऊदी अरब हो सकता है, आज हम बहुत दुखी हैं।

उन्होंने कहा कि हम आज एक शोक सभा कर रहे हैं। ईरान के सुप्रीम लीडर एक सीधे-सादे इंसान थे और इस्लामिक दुनिया के एक बड़े जानकार के तौर पर जाने जाते थे। उन्होंने कभी ज़ुल्म करने वालों के सामने सिर नहीं झुकाया।

07:28 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

खामेनेई की मौत पर पाकिस्तान में हंगामा, अमेरिकी दूतावास में तोड़फोड़

अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान के कराची में भारी हंगामा मच गया है। ईरान पर हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों ने कराची स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के प्रवेश द्वार पर धावा बोल दिया है। इसी बीच तोड़फोड़ और आगजनी की भी खबरें आ रही हैं।

07:25 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने की दिशा में कदम बढ़ाया

होर्मुज स्ट्रेट क्या है?

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की दिशा में कदम उठाए हैं। खाड़ी क्षेत्र में मौजूद जहाजों को ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की ओर से हाई-फ्रीक्वेंसी रेडियो संदेश भेजे जा रहे हैं, जिनमें चेतावनी दी गई है कि इस रणनीतिक समुद्री मार्ग से जहाजों को गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

होर्मुज स्ट्रेट एक संकरा जलमार्ग है, जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से और आगे अरब सागर से जोड़ता है। इसके उत्तर में ईरान सटा है। दक्षिण में ओमान और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE है। इसके आसपास सभी तेल उत्पादक देश हैं। इसलिए इस जलीय रास्ते से दुनियाभर में तेल की सप्लाई होती है।

होर्मुज स्ट्रेट करीब 167 किमी लंबा है। इसके दोनों मुहाने करीब 50 किमी चौड़े हैं, जबकि सबसे संकरा हिस्सा करीब 33 किमी चौड़ा है। इसमें आने-जाने वाले समुद्री ट्रैफिक के लिए 3 किमी चौड़ी शिपिंग लेन तय है।

07:23 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान में करीब 9 हजार भारतीय छात्र; इजराइल में 40 हजार से ज्यादा लोग हैं

इजराइल में 40 हजार से अधिक भारतीय हैं। इन्हें पंजीकरण कराने को एडवाइजरी जारी की गई है, ताकि तुरंत मदद उपलब्ध करवाई जा सके।

खाड़ी देशों में भारतीय मिशनों ने अपने नागरिकों को सतर्कता और प्रशासन के निर्देशों के पालन का आग्रह किया।

ईरान में 9 से 10 हजार भारतीय हैं। इनमें अधिकतर कश्मीर के मेडिकल छात्र हैं। कुछ छात्रों ने वीडियो जारी कर मदद मांगी। कहा- अब इंतजार का वक्त नहीं।

जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने पीएम को पत्र लिख ईरान में छात्रों की सुरक्षा और निकासी की मांग की।

दूतावास ने 23 फरवरी को भारतीयों को ईरान छोड़ने काे कहा था। छात्र वहीं रुके रहे, क्योंकि 5 मार्च को दो अहम राष्ट्रीय परीक्षाएं होनी थीं। ये चिकित्सा शिक्षा के लिए अनिवार्य हैं। इनके बिना डिग्री और प्रैक्टिस अटक सकती है।

06:57 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के अजमेर में खामेनेई की मौत पर 3 दिन का शोक

राजस्थान के अजमेर में शिया मुस्लिम महासभा ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई की मौत पर 3 दिन के शोक का ऐलान किया। महासभा के महासचिव सैय्यद आसिफ अली ने कहा कि अजमेर के दौराई स्थित दरगाह हजरत अब्बास अलैहिस्सलाम और तारागढ़ (अजमेर) की दरगाह शरीफ में शोक सभाएं हुईं हैं।

शिया मुस्लिम महासभा से जुड़े मौलाना सैय्यद काजिम अली जैदी ने कहा कि अयातुल्ला खामेनेई की शहादत इस्लामी क्रांति और मुसलमानों के प्रतिरोध की एक बड़ी क्षति है।

06:46 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

खामेनेई की मौत पर महिला बोली- खामेनेई हमारे लीडर थे

यूपी के लखनऊ में खामेनेई की मौत के विरोध में एक महिला ने कहा- खामेनेई हमारे सर्वोच्च नेता थे, वे हमारे सभी मौलाना से ऊपर खड़े थे। अमेरिका ने हमेशा ईरान को निशाना बनाया है

06:44 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

महिला खिलाड़ी बोलीं- समझ नहीं आ रहा क्या करें

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंसी महिला यात्री ने कहा- मैं कर्नाटक से हूं। हम भारतीय टीम के साथ यूरोप आइस हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने जा रहे थे, लेकिन युद्ध की वजह से हमारी फ्लाइट अचानक रद्द कर दी गई। अब हमें समझ नहीं आ रहा कि आगे क्या होगा।

06:36 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

भारत में ईरान एम्बेसी बोली- खामेनेई की हत्या की माफी नहीं

भारत में ईरान के दूतावास ने रविवार को ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत पर दुख जताया। दूतावास ने इसे ‘अक्षम्य अपराध’ करार देते हुए कहा कि दुनिया भर की सरकारों से इसकी निंदा करें।

06:32 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के पुणे के 84 स्टूडेंट दुबई में फंसे

महाराष्ट्र के पुणे के इंदिरा स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज के 84 MBA स्टूडेंट्स दुबई में फंसे हुए हैं। यूनिवर्सिटी के डीन डॉ. जनार्दन पवार ने कहा- हमारे 84 स्टूडेंट्स वहां फंसे हुए हैं। हर साल हम अपने MBA स्टूडेंट्स को एकेडमिक एक्सपोजर के लिए दुबई ले जाते हैं। हम यह 15 सालों से कर रहे हैं। अभी 42 लड़कियां और 42 लड़के दुबई में हैं। वे अपने होटल में सुरक्षित हैं और हम उनके संपर्क में हैं। हम MEA के संपर्क में भी हैं।

06:09 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

एअर इंडिया की 50 इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द

मिडिल ईस्ट में जारी संकट और कई देशों के एयरस्पेस बंद होने के चलते एयर इंडिया ने रविवार के लिए 22 और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी हैं। इसके साथ ही अब तक कुल 50 विदेशी उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं।

नागर विमानन मंत्रालय के मुताबिक मिडिल ईस्ट में एयरस्पेस प्रतिबंधों के कारण 1 मार्च को भारतीय एयरलाइंस की 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द होने की आशंका है।

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने कहा कि क्षेत्र में तेजी से बदलती स्थिति की करीबी निगरानी और आकलन के बाद निर्धारित उड़ानों में और कटौती करने का फैसला लिया गया है।

INDIGO ने कहा है कि मिडिल ईस्ट एयरस्पेस का उपयोग करने वाली चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का अस्थायी निलंबन 2 मार्च 2026 की रात 11:59 बजे (IST) तक बढ़ा दिया गया है।

आज रद्द की गई एयर इंडिया की उड़ानें

मुंबई–लंदन (AI131 / AI130)

दिल्ली–बर्मिंघम (AI113 / AI118)

दिल्ली–एम्स्टर्डम (AI155 / AI156)

दिल्ली–ज्यूरिख (AI151 / AI152)

दिल्ली–मिलान (AI137 / AI138)

दिल्ली–विएना (AI153 / AI154)

बेंगलुरु–लंदन (हीथ्रो) (AI133 / AI132)

दिल्ली–कोपेनहेगन (AI157 / AI158)

दिल्ली–लंदन (हीथ्रो) (AI2017 / AI2018)

दिल्ली–लंदन (हीथ्रो) (AI2015 / AI2016)

दिल्ली–फ्रैंकफर्ट (AI2029 / AI2030)

06:06 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कई देशों का एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद

ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमले के चलते कई देशों ने अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, जिससे दुनियाभर की फ्लाइट्स प्रभावित हुईं

भारत ने भी घोषणा की है कि लंदन, टोरंटो, फ्रैंकफर्ट, पेरिस और शिकागो के लिए उसकी सभी निर्धारित उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

DGCA ने भी एयरलाइंस को 11 देशों के एयरस्पेस से बचने की सलाह दी है। यात्रियों को एयरपोर्ट न जाने और अपनी एयरलाइंस से ताजा जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

UAE, कतर, बहरीन और कुवैत ने कुछ समय के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया था, जिससे एयरलाइंस को सावधानी के तौर पर सर्विस कैंसिल, रीरूट या सस्पेंड करनी पड़ीं।

06:06 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

एअर इंडिया बोला- हम नजर रख रहे हैं

28 फरवरी को एअर इंडिया ने कहा था कि हम अपने फ्लाइट ऑपरेशन के लिए सुरक्षा माहौल का आकलन करते रहेंगे और जरूरत के हिसाब से ऑपरेशन को पहले से एडजस्ट करेंगे।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, बोइंग 777 एयरक्राफ्ट से ऑपरेट की गई यह फ्लाइट पांच घंटे से ज्यादा समय तक हवा में रही और एयरलाइन ने सऊदी अरब के एयरस्पेस में आने पर वापस लौटने का फैसला किया।

एयर इंडिया ने भी इस अचानक हुई स्थिति की वजह से यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया था। इस बीच, इंडिगो ने कहा कि वह ईरान और उसके एयरस्पेस से जुड़े रीजनल अपडेट्स पर करीब से नजर रख रहा है।

05:59 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सिंधु ने लिखा- दुबई में स्थिति भयावह है

पीवी सिंधु ने X पोस्ट में लिखा- यह भयावह स्थिति लगातार बनी हुई है और हालात हर घंटे के साथ और डरावने होते जा रहे हैं। कुछ घंटे पहले एयरपोर्ट पर जहां हम ठहरे हुए थे, उसके करीब एक विस्फोट हुआ। मेरे कोच धुएं और मलबे के सबसे नजदीक थे, इसलिए उन्हें तुरंत वहां से बाहर भागना पड़ा। वह हम सभी के लिए बेहद तनावपूर्ण और डराने वाला पल था। अब हम सभी सुरक्षित हैं और दुबई एयरपोर्ट के स्टाफ तथा दुबई प्रशासन की मदद से हमें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।

05:56 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दुबई में पाम होटल के पास धमाका हुआ

दुबई के पाम जुमैराह में फेयरमोंट द पाम होटल में धमाके के बाद फायरब्रिगेड की टीम ने जगह का मुआयना किया।

05:39 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में खामेनेई की मौत के विरोध में प्रदर्शन

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में भी ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। शिया समुदाय के लोग खामेनेई की तस्वीरें लेकर नारे लगा रहे हैं।

05:37 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के पुणे एयरपोर्ट पर यात्री परेशान

05:30 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर CM ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की

खामेनेई की मौत पर जम्मू-कश्मीर के कई इलाके में शिया समुदाय विरोध प्रदर्शन कर रहा है। श्रीनगर के लाल चौक पर भी हंगामा हो रहा है। राज्य के सीएम उमर अब्दुल्ला ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए लोगों को ऐसी किसी भी गतिविधि से बचना चाहिए, जिससे तनाव या अशांति की स्थिति पैदा हो सकती है। सभी लोग सौहार्द-भाईचारे बनाए रखें।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (MEA) के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि ईरान में रह रहे जम्मू-कश्मीर के निवासियों, विशेषकर वहां पढ़ाई कर रहे छात्रों की सुरक्षा तय की जा सके।

05:24 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दुबई-अबू धाबी में ऑनलाइन क्लास

दुबई और अबू धाबी में गुरुवार तक स्कूलों में ऑनलाइन क्लास के जरिए पढ़ाई के आदेश दिए गए हैं।

04:57 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: जयपुर में फ्लाइट कैंसिल

04:57 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

मुंबई एयरपोर्ट पर सैकड़ों यात्री फंसे, फ्लाइट का इंतजार

इजराइल-ईरान जंग के कारण मिडिल ईस्ट में एयरस्पेस बाधित है। इसके कारण मुंबई एयरपोर्ट पर सैकड़ों यात्री फंसे हुए हैं। शनिवार दोपहर से लेकर रविवार सुबह तक उन्हें फ्लाइट नहीं मिल सकी है।

04:47 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

पूरे इजराइल में मिसाइल अटैक को लेकर अलर्ट

04:41 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

लखनऊ में शिया धर्मगुरू में खामेनेई की मौत पर दुख जताया

यूपी के लखनऊ में शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने खामेनेई की मौत पर कहा- यह सदी के सबसे दुखद शब्दों में से हैं कि इतनी महान हस्ती, जिसने हमेशा दबे-कुचले लोगों के लिए आवाज उठाई, वह चला गया। वह कभी किसी से नहीं डरा, यहां तक कि सबसे बड़ी ताकतों से भी नहीं। यहां तक कि सबसे बड़ी सुपरपावर ने भी उसे झुकाने की कोशिश की, लेकिन उसने कभी अपना सिर नहीं झुकाया। इसीलिए सब उसे दुश्मन की तरह देखते थे। वे चाहते थे कि यह आवाज दबा दी जाए और खत्म हो जाए, ताकि वे आजादी से जुल्म कर सकें, लूट सकें और लोगों को गुलाम बना सकें।

04:29 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

पंजाब के अमृतसर में कई फ्लाइट कैंसिल

पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट रद्द की गई हैं। एक यात्री ने कहा कि मैं मिलान जा रहा था, लेकिन युद्ध की वजह से मेरी फ्लाइट कैंसल हो गई है। अब पता नहीं मैं कब जा सकूंगा

04:27 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में सिविल एविएशन मिनिस्ट्री का कंट्रोल रूम एक्टिव

दिल्ली में इजराइल-ईरान संघर्ष की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने यात्रियों को तुरंत मदद और परेशानी को दूर करने के लिए 24×7 पैसेंजर असिस्टेंस कंट्रोल रूम बनाया है।

04:00 AM1 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

भारत ने ईरान और इजराइल में अपने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी

US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ बड़े कॉम्बैट ऑपरेशन के ऐलान के बाद भारत ने शनिवार को ईरान और इजराइल में अपने नागरिकों को बहुत सावधानी बरतने और चौकन्ना रहने की सलाह दी। ईरान में भारतीय एंबेसी ने एक एडवाइजरी में उस देश में भारतीय नागरिकों से गैर-जरूरी मूवमेंट से बचने और घर के अंदर रहने की अपील की।

जनवरी में ऑफिशियल डेटा के मुताबिक, ईरान में स्टूडेंट्स समेत 10,000 से ज्यादा भारतीय रह रहे है। वहीं, इजराइल में 41,000 से ज्यादा भारतीय रहते हैं।

एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी भारतीय नागरिकों को तय शेल्टर के पास रहना चाहिए और अपने रहने या काम करने के इलाके में सबसे पास की सुरक्षित जगहों के बारे में पता होना चाहिए।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *