इजराइल-ईरान जंग; 37 भारतीय जहाज-1109 नाविक फंसे:  होर्मुज रूट बंद होने से बढ़ी मुश्किलें; 3 भारतीयों की मौत, सरकार ने रिस्पांस टीम बनाई
टिपण्णी

इजराइल-ईरान जंग; 37 भारतीय जहाज-1109 नाविक फंसे: होर्मुज रूट बंद होने से बढ़ी मुश्किलें; 3 भारतीयों की मौत, सरकार ने रिस्पांस टीम बनाई

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Iran Israel War Impact LIVE Updates; India Pakistan | PM Narendra Modi Kashmir

नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का असर अब भारतीय समुद्री व्यापार पर दिखने लगा है। ईरान ने दुनिया का सबसे अहम होर्मुज रूट बंद कर दिया है।

इसके चलते भारतीय झंडे वाले 37 जहाज और उनमें सवार 1,109 भारतीय नाविक वर्तमान में फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में फंसे हुए हैं। इन जहाजों में भारत के लिए जरूरी कच्चा तेल (क्रूड ऑयल) और एलएनजी लदा हुआ है।

जहाजों पर काम करने वाले कम से कम 3 भारतीय नाविकों की मौत हो गई है, जबकि एक नाविक घायल है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शिपिंग मंत्रालय ने एक ‘क्विक रिस्पांस टीम’ का बनाई है। यह टीम फंसे हुए नाविकों और उनके परिवारों की सहायता के लिए 24 घंटे काम करेगी।

दुबई-अबू धाबी से 2000+ भारतीय लौटे

इस बीच मिडिल ईस्ट में फंसे 2100 से ज्यादा भारतीय 7 फ्लाइट्स से मंगलवार को देश लौटे। वहीं मिडिल ईस्ट के कई देशों में एयरस्पेस बंद होने के चलते दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर और चेन्नई एयरपोर्ट पर 250 से ज्यादा इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल कर दी गईं।

इनमें दिल्ली से 80+, मुंबई से 107, बेंगलुरु से 42 और चेन्नई से 30 उड़ानें शामिल हैं। मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के कारण एअर इंडिया ने जेद्दा और दुबई के लिए खास राहत उड़ानें शुरू की हैं। वहीं, इंडिगो जेद्दाह से हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए 10 स्पेशल उड़ानें भी चला रहा है।

पीएम मोदी ने 8 खाड़ी देशों से बात की

पीएम नरेंद्र मोदी ने दो दिन में भारतीयों की सुरक्षा को लेकर 8 खाड़ी देशों के नेताओं से बात की है। पीएम ने आज ओमान के सुल्तान, कतर के अमीर और कुवैत के क्राउन प्रिंस से फोन पर बात वहां हुए हमलों की निंदा की।

अबू धाबी से भारत लौटे लोग, 5 फोटो

अबू धाबी से एक भारतीय परिवार के सुरक्षित दिल्ली पहुंचने पर परिजन ने राहत की सांस ली।

अबू धाबी से एक भारतीय परिवार के सुरक्षित दिल्ली पहुंचने पर परिजन ने राहत की सांस ली।

अबू धाबी से भारत सुरक्षित लौटने पर दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर सेल्फी लेता एक परिवार।

अबू धाबी से भारत सुरक्षित लौटने पर दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर सेल्फी लेता एक परिवार।

अबू धाबी से आए अपने लोगों को मिलकर खुश होता एक परिवार।

अबू धाबी से आए अपने लोगों को मिलकर खुश होता एक परिवार।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अबू धाबी से लौटी युवती के आंसू झलक उठे।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अबू धाबी से लौटी युवती के आंसू झलक उठे।

इजराइल-ईरान जंग का देश-दुनिया पर असर जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तेहरान से भारतीय छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच भारत ने तेहरान में रह रहे अधिकांश भारतीय छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया है। भारतीय दूतावास ने मंगलवार को कहा कि राजधानी में सुरक्षा जोखिम बढ़ने के कारण यह कदम उठाया गया।

छात्रों को तेहरान से बाहर सुरक्षित इलाकों में ले जाया गया है और उनके लिए यात्रा, भोजन तथा ठहरने की व्यवस्था की गई है।

दूतावास ने बताया कि केवल कुछ ही छात्र ऐसे हैं जिन्होंने स्थानांतरण का प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया और वे अभी भी तेहरान में हैं।

दूतावास ने ईरान में मौजूद अन्य भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे घर के अंदर रहें, खिड़कियों से दूर रहें और किसी भी प्रदर्शन या भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें।

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली एयरपोर्ट पर 80 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द

मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव का असर दिल्ली एयरपोर्ट पर पड़ा है। मंगलवार को यहां 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। इनमें 36 प्रस्थान और 44 आगमन उड़ानें शामिल हैं।

एयरस्पेस प्रतिबंध और परिचालन बाधाओं के कारण कई उड़ानों में देरी और बदलाव देखने को मिला। एमिरेट्स की दुबई जाने वाली एक उड़ान एयरस्पेस प्रतिबंध के चलते वापस दिल्ली लौट आई।

पिछले तीन दिनों में भारतीय एयरलाइंस ने 1,117 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की हैं। हालांकि एयर इंडिया ने दुबई से 149 यात्रियों को लेकर एक उड़ान संचालित की और फंसे क्रू मेंबर भी विशेष उड़ान से लौटे।

फंसे यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर अतिरिक्त बैठने की व्यवस्था, सफाई और मेडिकल सहायता बढ़ाई गई है।

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यात्री बोले- भारत पहुंचने के बाद ही मिली राहत

पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच फंसे भारतीय यात्रियों ने भारत लौटने के बाद राहत की सांस ली। कई यात्रियों ने कहा कि उन्हें तब तक सुकून नहीं मिला, जब तक उनका विमान भारत की जमीन पर नहीं उतर गया।

दुबई और अबू धाबी से लौटे यात्रियों ने धमाकों की आवाजें सुनने, मिसाइल इंटरसेप्ट होते देखने और अचानक उड़ानें रद्द होने के कारण हुई आर्थिक व मानसिक परेशानी का जिक्र किया।

कुछ लोगों को अतिरिक्त दिनों तक होटल में रुकना पड़ा, जबकि एयरपोर्ट पर लंबी कतारें और अनिश्चितता बनी रही।

हालांकि, विशेष और पुनर्निर्धारित उड़ानों के जरिए भारत लौटने के बाद यात्रियों ने राहत महसूस की और सरकार व दूतावासों के प्रयासों की सराहना की।

49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कतर में हजारों यात्री फंसे

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कतर में करीब 8,000 यात्री फंसे हुए हैं। कतर, यूएई और सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र बंद होने से हजारों लोग खाड़ी देशों में अटके हैं।

कतर के विदेश मंत्रालय के अनुसार, बड़ी संख्या में यात्री ट्रांजिट में फंसे हैं। अबू धाबी एयरपोर्ट और एतिहाद एयरवेज ने यात्रियों से बिना कन्फर्म टिकट एयरपोर्ट न आने की अपील की है। ओमान एयर ने भी कई उड़ानें रद्द की हैं।

52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कराची में US दूतावास जाने वाली सड़क कंटेनरों से बंद

पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास (US Consulate) की ओर जाने वाली सड़क को कंटेनरों से रोक दिया गया है। यह कदम 1 मार्च को हुई हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद उठाया गया है, जब दूतावास के बाहर भारी भीड़ इकट्ठा हुई थी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हिंसा हुई थी और कई लोग मारे या घायल भी हुए थे।

04:01 PM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सरकार ने तेल और व्यापार पर असर को लेकर चिंता जताई

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच भारत ने व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति पर संभावित असर को लेकर गंभीर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि क्षेत्र में रह रहे करीब एक करोड़ भारतीयों की सुरक्षा और कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मंत्रालय ने कहा कि होरमुज जलडमरूमध्य से भारत का लगभग आधा तेल आयात गुजरता है और किसी भी बड़े व्यवधान का भारतीय अर्थव्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। हालिया हमलों में कुछ भारतीयों की मौत और लापता होने की खबरों पर भी चिंता जताई गई है।

भारत ने एक बार फिर संघर्ष समाप्त करने के लिए संवाद और कूटनीति का रास्ता अपनाने की अपील की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाड़ी क्षेत्र के कई नेताओं से बातचीत कर शांति और स्थिरता बहाल करने पर जोर दिया है।

सरकार ने कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और राष्ट्रीय हित में आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

04:01 PM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

जेद्दा में फंसे भारतीयों की मदद के लिए दूतावास सक्रिय

मध्य पूर्व में यात्रा में परेशानी के बीच जेद्दा में भारतीय वाणिज्य दूतावास सक्रिय है। महावाणिज्य दूत फहद अहमद खान सूरी ने किंग अब्दुलअजीज एयरपोर्ट जाकर भारत लौट रहे लोगों से मुलाकात की।

भारत जाने के लिए खास उड़ानें चलाई जा रही हैं। दूतावास ने एयरपोर्ट पर इंतजामों की जांच की और यात्रियों को भरोसा दिलाया कि उन्हें पूरी मदद दी जाएगी।

महावाणिज्य दूत ने सऊदी एयरपोर्ट अधिकारियों से भी मुलाकात कर उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और आगे भी मिलकर काम करने की बात कही।

दूतावास का स्टाफ जेद्दा और मदीना एयरपोर्ट पर 24 घंटे ड्यूटी पर है और जरूरत पड़ने पर यात्रियों की मदद कर रहा है।

03:32 PM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान में फंसे कश्मीरी छात्रों ने लगाई मदद की गुहार

ईरान के उर्मिया शहर में छात्रावास के पास हुए विस्फोट के बाद वहां रह रहे कश्मीरी और अन्य भारतीय छात्र दहशत में हैं। छात्रों ने विदेश मंत्रालय से जल्द सुरक्षित निकासी की मांग की है।

श्रीनगर के लबीब कादरी, जो उर्मिया यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज में एमबीबीएस के अंतिम वर्ष के छात्र हैं, ने बताया कि उनके छात्रावास से महज 300 मीटर दूर धमाका हुआ। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं और हमले जारी हैं।

उर्मिया के छात्रावास में करीब 110 भारतीय छात्र रह रहे हैं। छात्रों का कहना है कि सीमित उड़ानों के कारण वे पहले ईरान नहीं छोड़ सके।

एक अन्य छात्र मूसा रऊफ ने भारतीय दूतावास से जल्द निकासी की अपील की है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि संभव हो तो छात्रों को आर्मेनिया जैसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय दूतावास लगातार संपर्क में हैं और जरूरतमंदों को हर संभव मदद दी जा रही है। जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने भी छात्रों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग उठाई है।

03:32 PM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सोनोवाल ने फारस की खाड़ी को लेकर बैठक की

फारस की खाड़ी में मौजूदा सुरक्षा हालात के मद्देनजर बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र की स्थिति और उसके भारतीय समुद्री संपत्तियों तथा कर्मियों पर संभावित प्रभाव का आकलन किया गया।

बैठक के दौरान महानिदेशक शिपिंग ने मंत्री को फारस की खाड़ी में सुरक्षा माहौल की ताजा जानकारी दी। उन्होंने वहां मौजूद भारतीय ध्वज वाले जहाजों और भारतीय नाविकों की वर्तमान स्थिति पर भी ब्रीफिंग दी।

सरकार ने स्पष्ट किया कि क्षेत्रीय स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और भारतीय जहाजों व नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

02:58 PM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

एअर इंडिया ने जेद्दा-दुबई के लिए स्पेशल फ्लाइट शुरू की

मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के कारण एअर इंडिया ने जेद्दा और दुबई के लिए खास राहत उड़ानें शुरू की हैं। इनका मकसद वहां फंसे लोगों को सुरक्षित भारत वापस लाना है।

एअर इंडिया ने बताया कि 3 मार्च को मुंबई से करीब 350 सीटों वाला विमान जेद्दा के लिए गया। इसके अलावा दिल्ली से दुबई के लिए एक विमान और 4 मार्च की सुबह मुंबई से दुबई के लिए एक और विमान उड़ान भरेगा।

एयरलाइन का कहना है कि वापसी की सभी उड़ानें लगभग पूरी भरकर आएंगी। मौजूदा हालात को देखते हुए विमान लंबा रास्ता ले रहे हैं और ओमान, सऊदी अरब और मिस्र के हवाई क्षेत्र से होकर उड़ान भर रहे हैं।

02:16 PM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कश्मीर में बुधवार को भी पाबंदियां जारी रहेंगी

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद घाटी के कुछ हिस्सों में हुए विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर कश्मीर के सभी जिलों में बुधवार को भी पाबंदियां जारी रहेंगी। यह लगातार तीसरा दिन होगा जब प्रतिबंध लागू रहेंगे।

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह फैसला एहतियातन लिया गया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मंगलवार को स्थिति ज्यादातर शांत रही, लेकिन एहतियात के तौर पर पाबंदियां जारी रखने का निर्णय किया गया है।

02:07 PM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

विदेश मंत्री जयशंकर ने साइप्रस के विदेश मंत्री से बात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने साइप्रस के विदेश मंत्री कॉन्स्टैन्टिनोस कॉम्बोस से फोन पर बातचीत की। जयशंकर ने X पर पोस्ट कर बताया कि दोनों नेताओं ने खाड़ी क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर बातचीत की।

कॉन्स्टैन्टिनोस कॉम्बोस इस समय यूरोपीय संघ की परिषद की अध्यक्षता कर रहे हैं। बातचीत ऐसे समय में हुई है जब खाड़ी क्षेत्र में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं और कई देश स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं।

01:48 PM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दुबई में फंसी सांसद की बेटी 3 दिन बाद सुरक्षित लौटी

इजराइल-ईरान संघर्ष के कारण उड़ानें रद्द होने से दुबई में फंसी चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल की बेटी मंगलवार सुबह सुरक्षित भारत लौट आई। वह पिछले तीन दिनों से दुबई में फंसी थीं।

सांसद ने बताया कि उनकी बेटी बिजनेस ट्रिप पर दुबई गई थीं, लेकिन उड़ानें रद्द होने से लौट नहीं सकीं। “एक पिता के रूप में ये दिन चिंता और अनिश्चितता से भरे रहे। आज सुबह उसकी सुरक्षित वापसी हमारे लिए भावनात्मक और सुकून देने वाला पल है,” उन्होंने कहा।

खंडेलवाल ने बताया कि कठिन हालात के बावजूद दुबई में प्रशासनिक व्यवस्था और सामाजिक अनुशासन बना रहा। केवल आवश्यक सुरक्षा उपाय लागू किए गए थे।

उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय और स्थानीय नागरिकों ने फंसे लोगों की मदद की। भारतीय दूतावास भी लगातार संपर्क में रहा और संभव सहायता प्रदान की।

01:44 PM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सरकार ने ग्लोबल बिजनेस को लेकर बैठक की

दुनिया में बदलते हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने यह जांच की है कि इनका भारत के निर्यात और आयात पर क्या असर पड़ सकता है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि इस बारे में सभी जरूरी मंत्रालयों और व्यापार से जुड़े बड़े साझेदारों के साथ बैठक की गई।

सरकार ने कहा कि व्यापार बिना रुकावट चलता रहे, इसके लिए पूरी तैयारी है। निर्यात से जुड़े नियमों में जरूरत के मुताबिक ढील दी जाएगी। कस्टम और पोर्ट अधिकारियों के साथ मिलकर सामान की जल्दी क्लियरेंस सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही निर्यातकों के हितों की रक्षा के लिए बैंक और बीमा कंपनियों से भी बातचीत की जा रही है।

सरकार ने सप्लाई चेन को मजबूत रखने के लिए ‘इंटर-मिनिस्ट्रीयल ग्रुप (IMG)’ भी बनाया है। इसमें वित्त, विदेश, जहाजरानी, पेट्रोलियम और टैक्स विभाग के अधिकारी शामिल होंगे।

सरकार ने दोहराया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वह व्यापार को स्थिर और सुरक्षित बनाए रखने और निर्यातकों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

01:26 PM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

रियाद से दिल्ली लौटे शख्स ने कहा- 99% फ्लाइट कैंसिल

रियाद से IGI एयरपोर्ट पहुंचे एक पैसेंजर ने कहा- 99% फ्लाइट कैंसिल हैं। मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं यहां पहुंच पाया। मैं कन्नूर, केरल से हूं। सफर सुरक्षित था। हालात खतरनाक हैं। मैंने चार फ्लाइट बुक की थीं लेकिन सभी कैंसिल हो गईं।

01:07 PM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

IOCC हेड ने कहा- नेटवर्क सामान्य करने पर काम कर रहे

इजराइल-ईरान विवाद के कारण उड़ानों में हो रही रुकावट पर एयर इंडिया के ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर (IOCC) के हेड कैप्टन विक्रम दयाल ने यात्रियों की असुविधा को कम करने का भरोसा दिया है।

उन्होंने बताया कि उनकी टीम नेटवर्क को सामान्य करने के लिए काम कर रही है और एयरस्पेस बंद होने की समस्या से निपटने के लिए वैकल्पिक रास्ते तैयार किए जा रहे हैं।

कैप्टन दयाल के मुताबिक एयरपोर्ट पर मौजूद टीमें यात्रियों के खान-पान, टिकट सहायता और नियमित अपडेट सुनिश्चित कर रही हैं, जबकि सोशल मीडिया टीम के जरिए ग्राहकों तक सीधी जानकारी पहुंचाई जा रही है।

12:32 PM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

एमिरेट्स ने 4 मार्च तक दुबई से फ्लाइट ऑपरेशन बंद किए

एमिरेट्स ने क्षेत्र में एयरस्पेस बंद होने के कारण बुधवार (4 मार्च) तक दुबई से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयरलाइन ने कहा कि जिन यात्रियों को सीधे सूचना नहीं मिली है या जिनके पास कन्फर्म टिकट नहीं है, वे एयरपोर्ट न जाएं। कंपनी हालात पर लगातार नजर रखे हुए है।

12:13 PM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

मुंबई पहुंचे शख्स ने कहा- दुबई में स्थिति डरावनी थी

दुबई से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे एक यात्री ने कहा- वहां की स्थिति काफी डरावनी थी, लेकिन मुझे कभी असुरक्षित महसूस नहीं हुआ।

11:48 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी ने ओमान के सुल्तान, कुवैत के प्रिंस से फोन पर बात की

PM नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ओमान के सुल्तान, कतर के अमीर और कुवैत के क्राउन प्रिंस से फोन पर बात की। पीएम ने तीनों देशों में हुए हमलों पर चिंता जताई और वहां रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर बातचीत की। पिछले 48 घंटों में पीएम ने 8 देशों के नेताओं से बात की है।

1. UAE 2. इजराइल 3. सऊदी अरब 4. जॉर्डन 5. बहरीन 6. ओमान 7. कुवैत 8. कतर

11:22 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

एतिहाद एयरवेज ने 5 मार्च तक अबू धाबी की सभी उड़ानें रोकीं

एतिहाद एयरवेज ने बताया है कि क्षेत्रीय एयरस्पेस में बाधा के कारण अबू धाबी से आने-जाने वाली उसकी सभी नियमित उड़ानें यूएई समयानुसार गुरुवार, 5 मार्च तक निलंबित रहेंगी।

कुछ विशेष, कार्गो और प्रत्यावर्तन उड़ानें यूएई अधिकारियों की मंजूरी के बाद चल सकती हैं। यात्रियों से कहा गया है कि जब तक कंपनी सीधे संपर्क न करे, तब तक एयरपोर्ट न जाएं। बिना कन्फर्म टिकट के एंट्री नहीं मिलेगी।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि रवाना होने से पहले वेबसाइट पर फ्लाइट स्टेटस जांच लें और अपनी संपर्क जानकारी अपडेट रखें।

28 फरवरी तक जारी टिकट और 10 मार्च तक की यात्रा वाले यात्री 31 मार्च तक बिना एक्स्ट्रा चार्ज के नई तारीख ले सकते हैं। 10 मार्च तक की उड़ानों के यात्री रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं या अपने ट्रैवल एजेंट से संपर्क करें।

एयरलाइन ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी सेवाएं सुरक्षा मानकों के पूरा होने के बाद ही शुरू होंगी।

10:55 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

मस्कट से लौटी महिला बोली- दुबई में लोग घबराए हुए हैं

मस्कट से छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचीं एक भारतीय ने बताया कि दुबई में लोग डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ओमान के लोग सबकी मदद कर रहे हैं। उन्होंने फंसे लोगों से हिम्मत रखने और लगातार कोशिश करने की अपील की।

10:28 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान में भारतीय स्टूडेंट्स तेहरान से कोम शिफ्ट

ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट एसोसिएशन (AIMSA) के वाइस प्रेसिडेंट डॉ मोमिन खान ने बताया कि ईरान में भारतीय स्टूडेंट्स को तेहरान से सुरक्षित कोम में शिफ्ट किया गया है।

10:03 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

मुंबई से आज 107 फ्लाइट्स रद्द

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को 107 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इनमें 54 आने वाली और 53 जाने वाली फ्लाइटें शामिल थीं। फ्लाइट रद्द होने से सैकड़ों यात्री फंस गए और कई लोगों ने हवाई अड्डे पर सुविधाओं की कमी की शिकायत की।

09:47 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दुबई से लौटे पीयूष बोले- अलर्ट आने से डर का माहौल था

दुबई से IGI एयरपोर्ट पहुंचे एक यात्री पीयूष ने बताया कि उनका सफर आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास पैसे और जरूरी साधन न हों तो उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने बताया कि हालात बहुत ज्यादा खराब नहीं थे, लेकिन हमलों की आवाजें सुनाई दे रही थीं और फोन पर लगातार अलर्ट आ रहे थे, जिससे डर का माहौल था। वह पहले दुबई से ओमान बॉर्डर इलाके पहुंचे, फिर वहां से मस्कट गए और उसके बाद मस्कट से दिल्ली पहुंचे।

09:21 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

मस्कट से लौटे भारतीय ने कहा- 6 घंटे तक बस में बैठाए रखा

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मस्कट से पहुंचे एक भारतीय ने बताया कि उन्हें 6 घंटे तक बस में बैठाए रखा गया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को इस मामले में बात करनी चाहिए और मस्कट में कुछ नियम लागू करवाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि दुबई जैसे शहरों में सरकार लोगों को समय-समय पर मैसेज और अलर्ट देती है, वैसा ही यहां भी होना चाहिए।

08:56 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु में फंसी जर्मन महिला बोलीं- आज भी फ्लाइट कैंसिल

कर्नाटक के बेंगलुरु में एयरपोर्ट पर फंसीं जर्मन नागरिक ने कहा- आज सुबह हमारी फ्लाइट 10.25 बजे यहां से दुबई और फिर दुबई से जर्मनी के डसेलडोर्फ के लिए थी, लेकिन युद्ध की वजह से वह कैंसिल हो गई। हम कल से एमिरेट्स से फ्लाइट या कोई जानकारी लेने की कोशिश कर रहे हैं। हम यहां 3 हफ्ते से थे, अब वापस जाना है।

08:53 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कोलकाता एयरपोर्ट पर 10 फ्लाइट कैंसिल

कोलकाता एयरपोर्ट पर आज 10 इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल की गई हैं। इनमें 5 डिपार्चर और 5 अराइवल उड़ानें शामिल हैं। इनमें एमिरेट्स, कतर एयरवेज, एतिहाद एयरवेज और एयर अरेबिया की फ्लाइट शामिल हैं।

08:50 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

फिलिस्तीन का नागरिक बोला- मेरा वीजा खत्म हो गया है

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कतर जाने वाली फ्लाइट रद्द होने के बाद एक फिलिस्तीनी नागरिक ने कहा- मेरे पास फिलिस्तीन का पासपोर्ट है। मैं कतर से बिजनेस ट्रिप पर भारत आया था और यहां फंस गया हूं। यहां रहते हुए मेरा वीजा खत्म हो गया। एयरपोर्ट प्रबंधन ने मेरी मदद की और 3 दिन रुकने की अनुमति दी, इसके लिए मैं उनका आभारी हूं। अब वे 3 दिन भी पूरे हो गए हैं। जब तक पश्चिम एशिया का मसला सुलझ नहीं जाता और मैं कतर वापस नहीं जा सकता, तब तक मुझे किसी दूसरे देश जाना होगा। फिलहाल मैं मलेशिया जाने की योजना बना रहा हूं।

08:09 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में खामेनेई की मौत का विरोध

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आज भी खामेनेई की मौत का विरोध हो रहा है। शिया समुदाय के लोग खामेनेई की तस्वीर वाले पोस्टर और झंडे लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इजराइल-अमेरिका के खिलाफ नारे लगा रहे हैं।

07:58 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमीरात की फ्लाइट 217 यात्रियों को लेकर चेन्नई लैंड हुई

07:30 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बाजार बंद

07:29 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल में फंसा नीदरलैंड का परिवार

इजराइल के तेल अवीव में फंसे नीदरलैंड की टूरिस्ट ने कहा- हमारे पास एक टेंट है जिसमें कुछ कंबल और कुशन हैं। मैं यहां पति और 2 बच्चों के साथ छुट्टी मनाने आई थी। हमें 1 मार्च को निकलना था। लेकिन अब प्लेन नहीं उड़ रहे हैं। जब तक फ्लाइट ऑपरेट नहीं होती, तब तक यहीं रहना होगा।

07:13 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दुबई से लौटा यात्री बोला- वहां रुकना महंगा है, सरकार ने मदद की

दुबई से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पहुंचे एक यात्री ने कहा- वहां हालात काफी सामान्य हैं, ज्यादा तनाव नहीं है। लेकिन फ्लाइट कैंसिल होने और अन्य कारणों से लोगों पर आर्थिक असर पड़ रहा है। वहां रुकना बहुत महंगा है। एयर इंडिया ने हमें पूरी तरह मार्गदर्शन दिया। वहां की सरकार भी अपनी तरफ से पूरी मदद कर रही है।

07:11 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु- कोयंबटूर से अबू धाबी-शारजाह की फ्लाइट रद्द

तमिलनाडु के कोयंबटूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अबू धाबी और शारजाह के लिए सभी उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं।

एयरपोर्ट निदेशक मोहम्मद आरिफ ने बताया कि कोयंबटूर से अबू धाबी के लिए इंडिगो हफ्ते में चार दिन (मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार) उड़ान संचालित करती है, जबकि एयर अरेबिया शारजाह के लिए हफ्ते में पांच दिन (सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार) सेवा देती है। शनिवार दोपहर से एयरस्पेस बंद होने के बाद से उड़ानें प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा कि शनिवार को शारजाह की सुबह वाली फ्लाइट संचालित हुई, लेकिन अबू धाबी की उड़ान रद्द रही। रविवार को दोनों उड़ानें रद्द कर दी गईं।

सोमवार को केवल शारजाह की फ्लाइट निर्धारित थी, जो रद्द रही। मंगलवार को अबू धाबी (इंडिगो) और शारजाह (एयर अरेबिया) दोनों उड़ानें रद्द हैं।

06:48 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कतर एयरबेज बोला- एयरस्पेस बंद होने फ्लाइट ऑपरेशन रुका

कतर एयरवेज ने X पोस्ट में बताया- फ्लाइट ऑपरेशन अभी भी कुछ समय के लिए बंद है, क्योंकि एयरस्पेस बंद है। एविएशन अथॉरिटी जैसे ही एयरस्पेस को सुरक्षित खोलने की घोषणा करेगी, उसके बाद ऑपरेशन दोबारा शुरू होगा। अगला अपडेट 4 मार्च की सुबह 9 बजे (दोहा समय 06:00 UTC) तक दिया जाएगा।

06:45 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

राहुल बोले- खामेनेई की मौत पर चुप रहा न्यूट्रल नहीं

राहुल गांधी ने सोनिया गांधी के आर्टिकल की तस्वीर के साथ X पोस्ट में लिखा- जब किसी विदेशी नेता की टारगेटेड किलिंग के बाद हमारे देश की तरफ से सॉवरेनिटी या इंटरनेशनल लॉ का कोई साफ बचाव नहीं होता और इम्पार्शियलिटी छोड़ दी जाती है, तो इससे हमारी फॉरेन पॉलिसी की दिशा और क्रेडिबिलिटी पर गंभीर शक पैदा होता है। इस मामले में, चुप रहना न्यूट्रल नहीं है।

कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी जी इस अहम ग्लोबल मोड़ पर लिख रही हैं, जिसमें उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि भारत को सॉवरेनिटी और शांति के लिए खड़ा होना चाहिए और अपनी मोरल ताकत को फिर से खोजना चाहिए।

06:44 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता बोले- पहले हमारी सरकार स्टैंड लेती थी

कांग्रेस लीडर हुसैन ने सोनिया गांधी के आर्टिकल पर कहा- मैं भी वही पूछना चाहता हूं कि इस मामले में भारत सरकार का क्या रोल है। पहले हमारी सरकार स्टैंड लेती थी, लेकिन यह सरकार नहीं लेती है। अरब देशों पर हमला अमेरिकन बेस की वजह से हुआ, बहुत से लोग मारे जा रहे हैं। उनकी सारी प्रॉपर्टी खत्म हो रही है। हमारे प्राइम मिनिस्टर इस बारे में क्यों नहीं बोलते? अगर अयातुल्ला अच्छे लीडर नहीं थे, तो वहां (ईरान में) लोगों को यह तय करना चाहिए था, लेकिन अब क्या अमेरिका दूसरे देशों के लिए फैसला करेगा?यह जंग रुकनी चाहिए क्योंकि अगर यह ऐसे ही चलता रहा, तो तीसरा वर्ल्ड वॉर होगा और पूरी दुनिया को और भी ज़्यादा नुकसान होगा।

06:13 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट आज 80 इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच मंगलवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। इनमें 36 डिपार्चर और 44 अराइवल फ्लाइट्स शामिल हैं। एयरस्पेस प्रतिबंधों के कारण दुबई जा रही एमिरेट्स की फ्लाइट EK513 को वापस दिल्ली लौटना पड़ा। वहीं, दुबई से आने वाली फ्लाइट EK512 मंगलवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी।

06:11 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

पीवी सिंधु दुबई से भारत लौटीं

05:35 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

केरल में आज भी कई इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल

केरल के कोच्चि में कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज भी कई इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल हैं। इजराइल-ईरान जंग के कारण बीते 4 दिनों में सैकड़ों फ्लाइट कैंसिल हुई हैं।

05:33 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

केरल में फंसा विदेश नागरिक

केरल के कोच्चि में फंसे विदेशी नागरिक ने कहा- मैं ऑस्ट्रिया के लिए अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहा हूं, जो दुबई होकर जानी थी, लेकिन दुबई बंद है। मुझे नहीं पता कि अगली फ्लाइट कब है, मुझे बताया गया है कि 20 मार्च से पहले यह मुमकिन नहीं है।

05:12 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

पुंछ में बाजार बंद, सुरक्षाबल तैनात

जम्मू-कश्मीर ने पुंछ में अहले सुन्नत और इस्लामिक संगठनों ने बंद बुलाया है। यहां पर बाजार बंद हैं। बस सेवा बंद है। सभी जगह सुरक्षबलों की तैनाती है।

04:48 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

यात्री ने कहा- मस्कट में कोई परेशानी नहीं हुई

ओमान के मस्कट से लौटे एक भारतीय नागरिक ने कहा- मस्कट में सब लोग मिलजुलकर रह रहे हैं और कोई दिक्कत नहीं है। मैंने पांच दिन पहले अपनी टिकट बुक की थी, लेकिन तीन दिन पहले 24 घंटे के लिए फ्लाइट्स रोक दी गईं। एयर इंडिया, इंडिगो, सलाम एयर और ओमान एयर की सभी फ्लाइट्स सस्पेंड कर दी गईं, लेकिन पिछले 24 घंटों में फ्लाइट्स फिर से शुरू हो गई हैं, इसलिए हम आ गए हैं। कोई दिक्कत नहीं हुई। वहां का एडमिनिस्ट्रेशन बहुत सपोर्टिव है। ओमान में कोई धमाका नहीं हुआ है।

04:31 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

मस्कट से लौटे यात्री ने कहा- वहां भी दिल्ली जैसे ही सामान्य हालात

ओमान के मस्कट से दिल्ली लौटे यात्री मोहम्मद इदरीस ने कहा- वहां का माहौल दिल्ली जैसा ही है। वहां के हालात बहुत अच्छे हैं। कोई एडवाइजरी नहीं थी, वहां सब ठीक है।

04:02 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

मिडिल ईस्ट के 6 देशों में 90 लाख भारतीय

2024 तक खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के देशों में 90 लाख से ज्यादा भारतीय रहते थे। GCC में सऊदी अरब, UAE, कतर, कुवैत, ओमान और बहरीन शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा भारतीय UAE और सऊदी अरब में हैं।

ये लोग वहां की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा हैं। वे इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थ, रिटेल, फाइनेंस, इंजीनियरिंग और बिजनेस जैसे क्षेत्रों में काम करते हैं। साथ ही, वे भारत को बड़ी मात्रा में पैसा (रेमिटेंस) भी भेजते हैं।

UAE में भारतीय सबसे बड़ा विदेशी समुदाय हैं। अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास के मुताबिक, वहां करीब 43 लाख भारतीय रहते हैं, जो कुल आबादी का लगभग 35% हैं। इनमें से लगभग 15% अबू धाबी में रहते हैं और बाकी अन्य अमीरात, जैसे दुबई में रहते हैं।

UAE में रहने वाले भारतीयों में करीब 10% लोग अपने परिवार पर निर्भर हैं। सबसे ज्यादा लोग केरल से हैं, इसके बाद तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का स्थान है। उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब के लोग भी बड़ी संख्या में वहां रहते हैं।

04:01 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी की 48 घंटे में 5 प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों से हालात पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों की सुरक्षा को लेकर पिछले 48 घंटों में खाड़ी देशों के कई प्रमुखों से बात की। सबसे पहले उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की। हवाई हमलों और भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर चर्चा की।

इनके अलावा बहरीन के किंग हमाद ​बिन अल खलीफा, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद ​बिन सलमान और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला बिन अल-हुसैन से फोन पर बात की। पीएम ने इन सभी देशों के नेताओं से कठिन घड़ी में साथ देने की बात कही।

04:00 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

खामेनेई की मौत पर कश्मीर में सबसे ज्यादा प्रदर्शन

जम्मू-कश्मीर में सोमवार को लगातार दूसरे दिन ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर विरोध प्रदर्शन हुए। श्रीनगर के बेमिना इलाके में सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस भी छोड़ी। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। शोपियां, बारामूला, बांदीपोरा में लोगों ने बाजार बंद रखा।

प्रदर्शन की 5 तस्वीरें…

कश्मीर के कुछ हिस्सों में लोगों की आवाजाही पर कड़ी पाबंदियां हैं, लेकिन फिर भी विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

कश्मीर के कुछ हिस्सों में लोगों की आवाजाही पर कड़ी पाबंदियां हैं, लेकिन फिर भी विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

श्रीनगर में महिलाओं को रैली लेकर आगे बढ़ने से रोका तो वे सड़क पर बैठ गईं।

श्रीनगर में महिलाओं को रैली लेकर आगे बढ़ने से रोका तो वे सड़क पर बैठ गईं।

श्रीनगर में सड़कों पर उतरी महिलाएं सुरक्षा बलों से बहस करती दिखाई दीं।

श्रीनगर में सड़कों पर उतरी महिलाएं सुरक्षा बलों से बहस करती दिखाई दीं।

पुलवामा में खामेनेई की हत्या के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गंगू से विरोध मार्च निकाला।

पुलवामा में खामेनेई की हत्या के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गंगू से विरोध मार्च निकाला।

श्रीनगर में प्रदर्शन कर रहे लोगों को रोकने आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

श्रीनगर में प्रदर्शन कर रहे लोगों को रोकने आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

03:32 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर का श्रीनगर लगातार दूसरे दिन बंद

जम्मू-कश्मीर का श्रीनगर आज भी बंद है। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के विरोध में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है। एक दिन पहले पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया था, आंसू गैस के गोले भी छोड़ थे। पूरे शहर में भारी सुरक्षाबल की तैनाती की गई है। लाल चौक पर बैरिकेडिंग की गई है।

03:04 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास ने वीजा अपॉइंटमेंट रद्द किए

पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास ने सुरक्षा कारणों से सभी वीजा अपॉइंटमेंट रद्द कर दिए हैं। पाकिस्तान में मौजूद अमेरिकी एबेंसी ने कहा है कि यह फैसला इस्लामाबाद के साथ-साथ लाहौर और कराची के दफ्तरों पर भी लागू होगा। यह आदेश 6 मार्च तक लागू रहेगा।

रविवार को कराची में अमेरिकी कांसुलेट के बाहर प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों की फायरिंग में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। यह प्रदर्शन उस खबर के बाद हुआ, जिसमें कहा गया था कि ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की अमेरिका और इजराइल के हमलों में मौत हो गई है।

03:02 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

एअर इंडिया एक्सप्रेस की आज से मस्कट के लिए फ्लाइट

एअर इंडिया एक्सप्रेस 3 मार्च 2026 से मस्कट के लिए आने-जाने वाली उड़ानें फिर से शुरू करेगी। वहीं, बहरीन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के लिए आने-जाने वाली सभी उड़ानें 3 मार्च 2026 को रात 11.59 बजे तक सस्पेंड रहेंगी।

02:43 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

यात्री बोला- अबू धाबी में होटल के पास धमाके हो रहे थे

इजराइल-ईरान संघर्ष के कारण पिछले कुछ दिनों से उड़ानें प्रभावित रहीं। इस बीच मंगलवार सुबह अबू धाबी से पहली फ्लाइट बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी।

एक यात्री ने बताया ने कहा कि वह बहुत डरावना था। एयरलाइन ने हमें एक होटल में ठहराया, लेकिन होटल के आसपास धमाके हो रहे थे। मिसाइलों को रोका जा रहा था और चारों ओर विस्फोटों की आवाज सुनाई दे रही थी। हम भारत वापस आकर खुश हैं।

02:41 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अबू धाबी से बेंगलुरु एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड हुई

इजराइल-ईरान जंग शुरू होने के बाद आज कर्नाटक के बेंगलुरु में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों को लेकर अबू धाबी से फ्लाइट आई। एक पैसेंजर ने कहा- जब हम अबू धाबी एयरपोर्ट पर फंस गए, तो एतिहाद एयरवेज ने हमारा बहुत ध्यान रखा। उन्होंने उन सभी पैसेंजर के लिए होटल बुक किए जिनकी फ़्लाइट कैंसिल हो गई थीं।

02:10 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सोनिया गांधी बोलीं- खामेनेई की हत्या पर मोदी की चुप्पी न्यूट्रल नहीं बल्कि सरेंडर

कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने मंगलवार को मोदी सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की टारगेटेड हत्या पर उनकी चुप्पी न्यूट्रल नहीं बल्कि सरेंडर है। यह रवैया भारत की फॉरेन पॉलिसी की दिशा और क्रेडिबिलिटी पर शक पैदा करता है।

पूर्व कांग्रेस प्रेसिडेंट ने यह भी मांग की कि जब बजट सेशन के दूसरे हिस्से के लिए पार्लियामेंट फिर से शुरू हो, तो इंटरनेशनल ऑर्डर के टूटने पर सरकार की परेशान करने वाली चुप्पी पर खुलकर और बिना किसी टालमटोल के बहस होनी चाहिए।

01:58 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दोहा में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

कतर के दोहा में भारतीय दूतावास ने X पर पोस्ट किया, “भारतीय समुदाय से अनुरोध है कि वे कतर के अधिकारियों के ऑफिशियल चैनलों के जरिए जारी की गई खबरों और गाइडलाइंस को ध्यान से फॉलो करें। निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही बाहर जाएं। सभी भारतीय नागरिकों से इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया जाता है। कतर सिविल एविएशन अथॉरिटी ने कन्फर्म किया है कि कतर का एयरस्पेस बंद है इसलिए हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ऑपरेशन रोक दिए गए हैं। अथॉरिटी जब एयरस्पेस को सुरक्षित रूप से फिर से खोलने की घोषणा करेगी तो फ्लाइट शुरू हो जाएंगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट पर न जाएं और लेटेस्ट अपडेट के लिए अपनी-अपनी एयरलाइन से संपर्क करें…”

01:51 AM3 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

विरोध प्रदर्शन को लेकर भारत सरकार अलर्ट

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते संघर्ष को देखते हुए भारत सरकार सतर्क हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 28 फरवरी को सभी राज्यों को पत्र लिखकर एहतियात बरतने को कहा है। सरकार को आशंका है कि विदेश की घटनाओं का असर भारत में सांप्रदायिक तनाव के रूप में दिख सकता है। राज्यों को धार्मिक कार्यक्रमों और सभाओं में दिए जाने वाले भाषणों पर नजर रखने और भड़काऊ बयान पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *