उदयपुर-बेंगलुरु के बीच हवाई कनेक्टिविटी बढ़ेगी:  कल से शुरू होगी इंडिगो की तीसरी डायरेक्ट फ्लाइट, आईटी प्रोफेशनल्स और फैमिली विजिटर्स को ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे – Udaipur News
टिपण्णी

उदयपुर-बेंगलुरु के बीच हवाई कनेक्टिविटी बढ़ेगी: कल से शुरू होगी इंडिगो की तीसरी डायरेक्ट फ्लाइट, आईटी प्रोफेशनल्स और फैमिली विजिटर्स को ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे – Udaipur News

Spread the love



उदयपुर से रोजाना दिल्ली, मुंबई, जयपुर, बेंगलुरु, हैदराबाद और इंदौर के लिए रोजाना फ्लाइट चलती है।

उदयपुर और कर्नाटक की आईटी हब बेंगलुरु के बीच अब कनेक्टिविटी बढ़ने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस कल यानि 12 नवंबर से उदयपुर से बेंगलुरु के लिए अपनी दूसरी अतिरिक्त डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने जा रही है। इससे इस रूट पर कुल तीन डायरेक्ट फ्लाइट्स हो जाएंगी, जो

.

दरअसल एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी सेवा इसी महीने 1 नवंबर से शुरू की थी। अब इंडिगो की नई फ्लाइट जुड़ने से पर्यटक, बिजनेस ट्रैवलर्स और आईटी प्रोफेशनल्स को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि पहले सीमित फ्लाइट्स के कारण टिकट बुकिंग और समय में दिक्कत आती थी।

वही, विंटर शेड्यूल 2025 में उदयपुर एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए कुल तीन फ्लाइट्स शामिल हैं, जिसमें इंडिगो की दो और एयर इंडिया की एक फ्लाइट है। इससे रूट पर रोजाना सैकड़ों पैसेंजर्स को इसका फायदा मिलेगा। पर्यटन सीजन शुरू होने के साथ उदयपुर आने वाले टूरिस्ट की संख्या भी बढ़ रही है। बेंगलुरु से उदयपुर आने वाले आईटी प्रोफेशनल्स और फैमिली विजिटर्स को भी सस्ते और सुविधाजनक ऑप्शन मिलेंगे। यह नई सेवा उदयपुर की एयर कनेक्टिविटी को और मजबूत बनाएगी, जिससे राजस्थान का पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

उदयपुर से मुंबई फ्लाइट

एयरलाइन फ्रीक्वेंसी उदयपुर आने का समय मुंबई रवाना होगी
एआईएक्स प्रतिदिन सुबह 7 बजे सुबह 7.30 बजे
इंडिगो प्रतिदिन सुबह 8.45 बजे सुबह 9.15 बजे
एयर इंडिया प्रतिदिन सुबह 9.30 बजे सुबह 10 बजे
स्पाइस जेट प्रतिदिन सुबह 10.55 बजे सुबह 11.35 बजे
अकासा एयर प्रतिदिन सुबह 11.20 बजे दोपहर 12 बजे
एयर इंडिया प्रतिदिन दोपहर 12.45 बजे दोपहर 1.25 बजे
अकासा एयर प्रतिदिन दोपहर 2.10 बजे दोपहर 2.50 बजे
एयर इंडिया प्रतिदिन दोपहर 2.45 बजे दोपहर 3.25 बजे
इंडिगो प्रतिदिन दोपहर 3.25 बजे दोपहर 3.55 बजे
एयर इंडिया प्रतिदिन शाम 4.50 शाम 5.30 बजे
इंडिगो प्रतिदिन शाम 7.30 रात 8 बजे

उदयपुर से दिल्ली फ्लाइट

एयरलाइन फ्रीक्वेंसी उदयपुर आने का समय दिल्ली रवाना होगी
इंडिगो प्रतिदिन सुबह 7.40 बजे सुबह 8.10 बजे
इंडिगो प्रतिदिन सुबह 9.20 बजे सुबह 9.50 बजे
एयर इंडिया प्रतिदिन सुबह 9.25 बजे सुबह 10 बजे
स्पाइस जेट प्रतिदिन सुबह 11.10 बजे सुबह 11.50 बजे
इंडिगो प्रतिदिन दोपहर 12.30 बजे दोपहर 1.06 बजे
एयर इंडिया प्रतिदिन दोपहर 12.35 बजे दोपहर 1.04 बजे
एयर इंडिया प्रतिदिन दोपहर 2.40 बजे दोपहर 3.20 बजे
इंडिगो प्रतिदिन शाम 4.30 बजे शाम 5 बजे
इंडिगो प्रतिदिन शाम 7.15 बजे रात 7.45 बजे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *