{“_id”:”67b77a65289870d4e7096139″,”slug”:”varanasi-news-uncle-gave-information-about-murder-hiding-deadbody-fir-against-4-people-2025-02-21″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”एक क्लिक में वाराणसी की खबरें: चाचा ने दी हत्या कर शव छिपाने की सूचना, युवक शराब पीते मिला; 4 के खिलाफ FIR”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
वाराणसी की प्रमुख खबरें। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Top News Today : सेवापुरी के गैरहा गांव निवासी एक युवक का अपहरण कर हत्या करने और उसका शव छिपाने की सूचना उसके चाचा ने पुलिस को दी। सूचना पर सक्रिय हुई कपसेठी थाने की पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को ठेके पर देसी शराब पीते हुए पकड़ा।
Trending Videos
पूछताछ में सामने आया कि युवक के चाचा का पड़ोसी से जमीन संबंधी विवाद है। उसी रंजिश में उसने पुलिस को गलत सूचना दी। पुलिस ने युवक, उसके चाचा और पड़ोसी का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।
कपसेठी थाना क्षेत्र के गैरहा गांव निवासी छेदीलाल ने 112 नंबर पर बुधवार की शाम फोन किया। पुलिस को बताया कि उसके भतीजे मनोज (29) का कुछ लोगों ने गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास से अपहरण किया। उसके बाद हत्या कर शव को छिपा दिया।
यह सूचना मिलते ही कपसेठी थाने की पुलिस ने मनोज की खोजबीन शुरू की। काफी देर तक न मिलने पर पुलिस ने छेदीलाल से पूछा कि किसी पर शक है तो उसने अपने पड़ोसी श्याम सुंदर का नाम बताया। कुछ घंटों के बाद पुलिस को सूचना मिली कि मनोज कालिका धाम स्थित ठेके पर शराब पी रहा है।
पुलिस वहां पहुंची तो मनोज शराब पीते मिमा। कपसेठी थाने ले जाकर उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि शिकायतकर्ता और पड़ोसी के परिवार के बीच जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। पड़ोसी को फंसाने के लिए पुलिस को फर्जी सूचना दी गई थी।
Spread the love Missing children in UP:प्रदेश में गुमशुदा बच्चों को तलाशने के लिए प्रदेश में नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। इस व्यवस्था के बाद गायब हुए बच्चों को खोजने में तेजी आएगी। Source link
Spread the love प्रदेश में नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत नए सत्र 2026-27 में निजी स्कूलों में गरीब छात्रों को प्रवेश के और ज्यादा अवसर मिलेंगे। पिछले साल की अपेक्षा आरटीई में निजी स्कूलों की संख्या 5000 और सीटों की संख्या 50 हजार तक बढ़ जाएंगी। वहीं किसी भी तरह […]
Spread the love एसआई और पुलिस भर्ती परीक्षा में ब्लूट्रूथ डिवाइस से पेपर हल कराने का लालच सेंध लगाने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी गोपाल को पुलिस ने हिरासत में लिया है। Source link