एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट, 241 पदों पर भर्ती एग्जाम शुरू:  अजमेर-जयपुर में बनाए सेंटर, चेकिंग के बाद एक घंटे पहले मिली एंट्री – Ajmer News
शिक्षा

एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट, 241 पदों पर भर्ती एग्जाम शुरू: अजमेर-जयपुर में बनाए सेंटर, चेकिंग के बाद एक घंटे पहले मिली एंट्री – Ajmer News

Spread the love


राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा कृषि विभाग में 241 विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षा रविवार से शुरू हो गई। यह परीक्षा 29 अक्टूबर, 2025 तक चलेगी। अजमेर और जयपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 34,790 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। अभ्यर्थि

.

परीक्षा दोपहर 3:00 बजे शुरू हुई। पहले दिन कृषि विभाग के विभिन्न विषयों के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य ज्ञान की 40 मिनट की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस प्रश्न पत्र में, ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए परीक्षार्थियों को 5 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया।

परीक्षा सेंटर में चेकिंग कर एंट्री दी गई।

परीक्षा सेंटर में चेकिंग कर एंट्री दी गई।

पद नाम, पदों की संख्या और रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स…

आगामी एग्जाम – टाइम टेबल

  • ​13 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 11:50 बजे तक सहायक कृषि अधिकारी तथा दोपहर 3 से 4.50 बजे तक सांख्यिकी अधिकारी के पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
  • 14 अक्टूबर को प्रातः 10 से 11.50 बजे तक एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर- एग्रीकल्चर केमिस्ट्री तथा दोपहर 3 से 4.50 बजे तक एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर- एग्रोनॉमी की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।
  • 15 अक्टूबर को प्रातः 10 से 11.50 बजे तक एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर- एंटोमालॉजी तथा दोपहर 3 से 4.50 बजे तक एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर- एग्रीकल्चर बॉटनी की परीक्षा होगी।
  • 16 अक्टूबर को प्रातः 10 से 11.50 बजे तक एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर- प्लांट पैथोलॉजी तथा दोपहर 3 से 4.50 बजे तक एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर- हॉर्टिकल्चर की परीक्षा का आयोजन होगा।
  • 17 अक्टूबर को प्रातः 10 से 11.50 बजे तक असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर- एग्रीकल्चर केमिस्ट्री तथा दोपहर 3 से 4.50 बजे तक असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर- एग्रोनॉमी की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।
  • 28 अक्टूबर को प्रातः 10 से 11.50 बजे तक असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर- एंटोमालॉजी तथा दोपहर 3 से 4.50 बजे तक असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर- बॉटनी की परीक्षा होगी।
  • 29 अक्टूबर को प्रातः 10 से 11.50 बजे तक असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर- प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
परीक्षा केंद्र के बाहर लगी कतार।

परीक्षा केंद्र के बाहर लगी कतार।

बहकावे में नहीं आए कैंडिडेट्स- आरपीएससी

  • ​आयोग ने अभ्यर्थियों को आगाह किया है कि वे परीक्षाओं के संबंध में किसी दलाल, मीडिएटर या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के लिए रिश्वत की मांग करता है या झांसा देता है, तो प्रमाण सहित इसकी सूचना जांच एजेन्सी और आयोग कंट्रोल रूम को दें।
  • ​राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के उपाय) अधिनियम, 2022 के तहत अनुचित साधनों में संलिप्त पाए जाने पर आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दंडित और चल-अचल संपत्ति कुर्क/जब्त की जा सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *