एमबीडी समूह का 80वां स्थापना दिवस:  ‘मैं भी अशोक’ टैगलाइन के साथ अशोक कार्या की शुरुआत, स्पेशली एबल्ड बच्चों की पेंटिंग्स की एग्जीबिशन लगी – New Delhi News
टिपण्णी

एमबीडी समूह का 80वां स्थापना दिवस: ‘मैं भी अशोक’ टैगलाइन के साथ अशोक कार्या की शुरुआत, स्पेशली एबल्ड बच्चों की पेंटिंग्स की एग्जीबिशन लगी – New Delhi News

Spread the love



एमबीडी समूह का 80वां स्थापना दिवस रेडिसन ब्लू एमबीडी होटल नोएडा में मनाया गया। इस मौके पर समूह के संस्थापक अशोक कुमार मल्होत्रा के सम्मान में उनकी विरासत और विजन का जश्न मनाने के लिए ‘अशोक कार्या’ की शुरुआत की गई। यह एक CSR पहल है।

.

उनके जन्मदिन पर इसकी शुरुआत की गई। अशोक कार्या सिर्फ एक कार्यक्रम न होकर एक ऐसा आंदोलन है जो अशोक कुमार मल्होत्रा के शाश्वत मूल्यों शिक्षा, उत्थान और सशक्तिकरण को दर्शाता है। इसकी जड़ें इस विश्वास पर आधारित है कि कारोबार से समाज की सेवा करनी चाहिए।

इस लॉन्च के मौके पर अशोक कार्या का आधिकारिक लोगो और उसकी टैगलाइन “मैं भी अशोक” प्रदर्शित की गई।

लॉन्च इवेंट की शुरुआत अशोक कुमार मल्होत्रा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि के साथ हुई। एमबीडी समूह की अध्यक्ष और दिवंगत अशोक कुमार मल्होत्रा की पत्नी श्रीमती सतीश बाला मल्होत्रा भी मौजूद थीं।

50 से अधिक पेंटिंग्स की प्रदर्शनी

वेन्यू पर एक कला प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें 50 से अधिक पेंटिंग्स प्रदर्शित की गईं, जिन्हें उन बच्चों ने आर्ट्स एंड सोल्स फाउंडेशन के सहयोग से बनाया था जिनका दिमाग सामान्य रुप से काम नहीं करता है।

एमबीडी ग्रुप ने इन विशेष बच्चों को सम्मानित भी किया। बच्चों की पेंटिंग्स की सभी मौजूद लोगों ने प्रशंसा की। अधिकांश पेंटिंग्स या तो पहले से ही रिजर्व कर ली गईं या तुरंत बिक गईं।

लॉन्च के अवसर पर एक भावुक संदेश में, एमबीडी ग्रुप की एमडी मोनिका मल्होत्रा कंधारी ने कहा, “अशोक कार्या केवल एक श्रद्धांजलि नहीं है; यह एक साझा जिम्मेदारी है, उन आवाजों को बुलंद करने की जिन्हें सुनने की जरूरत है, और उन मूल्यों का सम्मान है जिनसे यह संस्थान बना है।

एमबीडी ग्रुप की जाइंट एमडी सोनिका मल्होत्रा कंधारी ने कहा, “हमें उम्मीद है कि यह पहल न केवल हमारे मेहमानों और भागीदारों को, बल्कि पूरे समाज को एक अधिक संवेदनशील नेतृत्व अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पूर्व विधायक और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष विमला बिठम, सीमा सुरक्षा बल के पूर्व अतिरिक्त महानिदेशक एस.एस. चाहर और भारत के डिजिटल वर्ल्ड के युवा उद्यमी, ऐपिनवेंटिव के डायरेक्टर सौरभ सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

स्कूल ऑन व्हील्स भी लाएगा समूह

अशोक कार्या के तहत पौधारोपण, स्कूलों को किताबें दान करना, फिल्म दिखाकर और खाना खिलाकर वंचित वर्ग के बच्चों को खुशियां बांटना, वृद्धाश्रमों में वरिष्ठ नागरिकों के साथ त्योहार मनाना जैसे काम हाल ही के महीनों में किए गए हैं। आगामी पहल में स्कूल ऑन व्हील्स शामिल है जो दूरस्थ इलाकों में या वंचित क्षेत्रों में बच्चों तक शिक्षण संसाधन पहुंचाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *