ऑपरेशन शील्ड: जम्मू-कश्मीर, गुजरात समेत 6 राज्यों में मॉक ड्रिल:  पाकिस्तान से सटे राज्यों में ब्लैक आउट, एयर स्ट्राइक की ड्रिल पूरी
टिपण्णी

ऑपरेशन शील्ड: जम्मू-कश्मीर, गुजरात समेत 6 राज्यों में मॉक ड्रिल: पाकिस्तान से सटे राज्यों में ब्लैक आउट, एयर स्ट्राइक की ड्रिल पूरी

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • India Pakistan Border Mock Drill 2025 Update; Kashmir Gujarat | Punjab Rajasthan

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ऑपरेशन शील्ड के तहत शनिवार को देश के 6 राज्यों जम्मू-कश्मीर, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मॉक ड्रिल हुई। शाम 5 बजे से रात 9 बजे के दौरान एयर स्ट्राइक, अटैक और ब्लैक आउट की ड्रिल को पूरा किया गया।

सबसे पहले सभी 6 राज्यों के कई जिलों में एयर स्ट्राइक, बॉम्ब ब्लास्ट, फायरिंग, इमारत में आग लगने पर स्थिति से कैसे निपटा जाए, इसकी ड्रिल को पूरा किया गया। पुलिस, प्रशासन, SDRF, फायर ब्रिगेड और वॉलंटियर्स की टीमें इसमें शामिल हुईं।

ड्रिल के दौरान इमारत में आग लगने पर लोगों को बाहर निकालने, घायलों को तुरंत रेस्क्यू कर मेडिकल हेल्प देने, एम्बुलेंस के जरिए उन्हें अस्पताल भेजने, इमारतों में लगी आग पर काबू पाने की ड्रिल को अंजाम दिया गया। इस दौरान बिना देर किए क्विक रिस्पॉन्स देने पर फोकस किया गया।

रात 8 बजे से 9 बजे के बीच इन राज्यों में ब्लैक आउट रहा। सायरन बजने के साथ ही कई जिलों में 15 मिनट, कहीं 20 से 25 मिनट तो कहीं 30 मिनट तक ब्लैक आउट रहा। इस दौरान पुलिस की टीमें पेट्रोलिंग करती रहीं। लोगों को सतर्क किया गया।

इन राज्यों में पहले ये मॉक ड्रिल 29 मई को होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे टाल दिया गया था। इसके बाद नई तारीख आज की तय की गई थी। 7 मई के बाद दूसरी बार पाकिस्तान से बॉर्डर शेयर करने वाले इन राज्यों में मॉक ड्रिल को अंजाम दिया गया है।

7 मई को 244 शहरों में ड्रिल की गई थी। इसमें नागरिकों को हमले के दौरान खुद को बचाने की ट्रेनिंग दी गई। यह इसलिए किया गया ताकि युद्ध की स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

मॉक ड्रिल से जुड़ी 2 तस्वीरें…

दरअसल, 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद 7 मई को भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाक में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। सेना ने 100 आतंकियों को मार गिराया था। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया।

इसके बाद दोनों देशों में तनाव की स्थिति बनी थी। पाकिस्तान ने सीमा से सटे भारतीय राज्यों पर ड्रोन अटैक किए थे। सीमा पर भी भारी फायरिंग की थी। जिसका भारत ने करारा जवाब दिया था। हालांकि 10 मई को दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति के बाद से स्थिति फिलहाल सामान्य है।

राज्यों में मॉक ड्रिल…

राजस्थान में हवाई हमले की मॉक ड्रिल: जयपुर में बाजार में ब्लास्ट- हवाई फायर; सीकर में 4 धमाके, डूंगरपुर में मिसाइल अटैक

हरियाणा, पंजाब-चंडीगढ़ में मॉक ड्रिल: सायरन बजते ही 30 सेकेंड में एम्बुलेंस-फायर ब्रिगेड पहुंची

6 राज्यों में जारी मॉक ड्रिल की जानकारी के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

02:57 PM31 मई 2025

  • कॉपी लिंक

ADC जम्मू बोलीं- जैसे ही सायरन बजा, ब्लैकआउट हो गया

ADC जम्मू अनसुइया जामवाल ने कहा- जैसे ही सायरन बजा, ब्लैकआउट हो गया। डमी के तौर पर बताया कि हवाई हमले के कारण इमारत में आग लग गई है। आग बुझाने के फायर बिग्रेड आई। सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने का अभ्यास किया गया। इमारत में फंसे लोगों को निकालने की प्रैक्टिस की गई।

02:51 PM31 मई 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के बाढ़मेर में ब्लैक आउट, इसकी सीमा पाकिस्तान से लगती है

02:48 PM31 मई 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के जयपुर में ब्लैक आउट के दौरान पेट्रोलिंग करती पुलिस

02:46 PM31 मई 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू में सायरन की तेज आवाज के साथ ब्लैक आउट किया गया

02:45 PM31 मई 2025

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के अंबाला में ब्लैक आउट किया गया

02:30 PM31 मई 2025

  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़ में ब्लैक आउट किया गया

02:12 PM31 मई 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के झालावड़ में मॉक ड्रिल के दौरान मधुमक्खियों ने पुलिस-प्रशासन के लोगों पर अटैक कर दिया

01:58 PM31 मई 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मॉक ड्रिल के दौरान मौजूद अधिकारी और अन्य लोग

01:56 PM31 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तानी सीमा से सटे राजस्थान के जैसलमेर में ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रिल की गई

01:54 PM31 मई 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर: बारामूला का उरी में मॉक ड्रिल की गई

01:46 PM31 मई 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के धौलपुर से मॉक ड्रिल का वीडियो

01:44 PM31 मई 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के अलवर में मॉक ड्रिल में जुटी पुलिस-प्रशासन की टीमें

01:22 PM31 मई 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के रियासी में ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रिल की गई

01:19 PM31 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पंजाब के अमृतसर से मॉक ड्रिल का Video

01:13 PM31 मई 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मॉक ड्रिल की गई

01:00 PM31 मई 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के टोंक में पुलिस-प्रशासन ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रिल करते हुए

12:59 PM31 मई 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के डोडा के सरकारी मेडिकल कॉलेज में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल की गई

12:57 PM31 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पंजाब के अमृतसर में मॉक ड्रिक के दौरान पुलिस-प्रशासन की टीमें

12:55 PM31 मई 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान के कोटा में रेस्क्यू ऑपरेशन कंडक्ट करती टीम

12:53 PM31 मई 2025

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के चरखी दादरी में मॉक ड्रिल के दौरान फायर बिग्रेड टीम आग बुझाती हुई

12:50 PM31 मई 2025

  • कॉपी लिंक

मॉक ड्रिल में 5 बातों पर जोर दिया जाता है

12:48 PM31 मई 2025

  • कॉपी लिंक

मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट एक्सरसाइज क्या है…

  • मॉक ड्रिल यानी एक तरह की “प्रैक्टिस” जिसमें हम यह देखते हैं कि अगर कोई इमरजेंसी (जैसे एयर स्ट्राइक या बम हमला) हो जाए, तो आम लोग और प्रशासन कैसे और कितनी जल्दी रिएक्ट करता है।
  • ब्लैकआउट एक्सरसाइज का मतलब है कि एक तय समय के लिए पूरे इलाके की लाइटें बंद कर देना। इसका मकसद यह दिखाना होता है कि अगर दुश्मन देश हमला करे, तो इलाके को अंधेरे में कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है। इससे दुश्मन को निशाना साधने में मुश्किल होती है।

12:41 PM31 मई 2025

  • कॉपी लिंक

गुजरात के मेहसाणा में घायलों का इलाज करती मेडिकल टीम

12:37 PM31 मई 2025

  • कॉपी लिंक

बारामूला में मॉक ड्रिल के दौरान रेस्क्यू करती टीमें, 2 Video

पहला Video

दूसरा वीडियो…

12:34 PM31 मई 2025

  • कॉपी लिंक

ऑपरेशन शील्ड के तहत बारामूला के सोपोर में मॉक ड्रिक के दौरान घायलों का रेस्क्यू करती टीम

12:29 PM31 मई 2025

  • कॉपी लिंक

गुजरात के बोटाद जिले में मॉक ड्रिक के दौरान हमले के घायलों को मेडिकल ऐड देती टीम

12:27 PM31 मई 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू के अखूनर में एयर स्ट्राइक की मॉक ड्रिल की गई

12:24 PM31 मई 2025

  • कॉपी लिंक

क्या है ऑपरेशन सिंदूर?

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने 26 टूरिस्ट्स की हत्या की थी। 7 मई को भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाक में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। सेना ने 100 आतंकियों को मार गिराया था। दोनों देशों के बीच 10 मई की शाम 5 बजे से सीजफायर पर सहमति बनी थी। हालांकि, इसके बाद से पाकिस्तान लगातार उकसावे वाले बयान दे रहा है।

12:24 PM31 मई 2025

  • कॉपी लिंक

7 मई को देश के 244 शहरों में 12 मिनट ब्लैकआउट किया गया था

देश के 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 244 शहरों में 7 मई को 12 मिनट की ब्लैकआउट एक्सरसाइज की गई थी। गृह मंत्रालय ने इन शहरों को सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट के तौर पर लिस्ट किया था।

ये सामान्य प्रशासनिक जिलों से अलग थे। इसमें लोगों, कर्मचारियों, स्टूडेंट्स को आपात स्थिति में बचाव और लोगों को निकालने के तरीके समझाए गए थे।

देश के कुल 259 सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्‍ट को इनके इंपोर्टेंस या सेंसिटिविटी के आधार पर 3 कैटेगरी में बांटा गया है। कैटेगरी 1 में वे डिस्ट्रिक्‍ट हैं जो सबसे ज्यादा सेंसिटिव हैं। ऐसे कुल 13 डिस्ट्रिक्‍ट हैं।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नरौरा न्‍यूक्लियर प्‍लांट होने की वजह से इसे कैटेगरी 1 डिस्ट्रिक्‍ट में रखा गया है। इसी तरह कैटेगरी 2 में 201 जबकि कैटेगरी 3 में 45 डिस्ट्रिक्‍ट हैं।

7 मई को ब्लैकआउट के दौरान की 3 तस्वीरें….

राजधानी दिल्ली में ब्लैकआउट के दौरान नजारा।

राजधानी दिल्ली में ब्लैकआउट के दौरान नजारा।

मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में ब्लैकआउट एक्सरसाइज की गई।

मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में ब्लैकआउट एक्सरसाइज की गई।

गुजरात के वडोदरा में ब्लैकआउट के दौरान 7 मई की शाम 7.30 बजे से 15 मिनट तक लाइटें बंद रहीं।

गुजरात के वडोदरा में ब्लैकआउट के दौरान 7 मई की शाम 7.30 बजे से 15 मिनट तक लाइटें बंद रहीं।

12:22 PM31 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पंजाब में करीब 20 दिन पहले मॉक ड्रिल हुई थी

पंजाब में पाकिस्तान से सटे 6 जिलों में 3 जून को मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजेंगे। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का शामिल हैं। इमरजेंसी व्यवस्थाओं को भी जांचा जाएगा सिविल डिफेंस ने मॉक ड्रिल की तैयारियां शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *