करेंट अफेयर्स 23 जनवरी:  थाईलैंड में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता मिली; खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 की शुरुआत हुई
शिक्षा

करेंट अफेयर्स 23 जनवरी: थाईलैंड में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता मिली; खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 की शुरुआत हुई

Spread the love


  • Hindi News
  • Career
  • Gay Marriage Legalised In Thailand; Khelo India Winter Games 2025 Kicks Off

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
थाईलैंड की प्रधानमंत्री पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा / खेलो इंडिया विंटर गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी - Dainik Bhaskar

थाईलैंड की प्रधानमंत्री पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा / खेलो इंडिया विंटर गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी

शॉन करन US सीक्रेट सर्विस के डायरेक्टर बने। महाराष्ट्र सरकार ने 15,70,000 करोड़ रुपए के 54 MoUs पर साइन किए। वहीं, पीएम मोदी ‘उत्कर्ष ओडिशा: मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025’ का उद्घाटन करेंगे।

ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं…

स्पोर्ट (SPORT)

1. खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 की शुरुआत हुई: लद्दाख में आज, 23 जनवरी से खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 की शुरुआत हुई।

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया लेहोन के नवांग दोरजे स्टोबदान खेल परिसर में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025 का उद्घाटन किया।

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया लेहोन के नवांग दोरजे स्टोबदान खेल परिसर में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025 का उद्घाटन किया।

  • राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों की 19 टीमें 5 दिनों तक दो खेलों- आइस हॉकी और आइस स्केटिंग में कॉम्पिटीशन करेंगी।
  • इस साल खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 का आयोजन 2 हिस्सों में होगा।
  • पहला हिस्सा लद्दाख में हो रहा है, जबकि दूसरा हिस्सा 22-25 फरवरी तक जम्मू और कश्मीर (जिसमें स्कीइंग जैसे खेल शामिल हैं) में आयोजित किया जाएगा।
  • हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा दल 78 एथलीटों और सहयोगी स्टाफ का है।
  • वहीं हरियाणा से 62, लद्दाख से 52 और महाराष्ट्र से 48 लद्दाख संस्करण में मुकाबला करेंगे। लद्दाख दूसरी बार शीतकालीन खेलों की मेजबानी करेगा।
  • यह शीतकालीन खेलों का 5वां संस्करण है।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

2. थाईलैंड में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता मिली: पूर्वी एशियाई देश थाईलैंड में आज, 23 जनवरी से समलैंगिक विवाह को कानून मान्यता मिल गई।

एशिया में ताइवान और नेपाल के बाद थाइलैंड तीसरा प्रमुख देश है, जिसने समलैंगिक विवाह को मान्यता दी है।

एशिया में ताइवान और नेपाल के बाद थाइलैंड तीसरा प्रमुख देश है, जिसने समलैंगिक विवाह को मान्यता दी है।

  • 2001 में नीदरलैंड समलैंगिक विवाह को अनुमति देने वाला पहला देश बना था।
  • इसके बाद 30 से अधिक देशों ने इस विवाह को मान्यता दी है।
  • हालांकि, भारत में सेम सेक्स मैरिज गैर-कानूनी है।
  • भारत में हिन्दू, जैन, बौद्ध और सिक्ख धर्म के लोगों के लिए हिन्दू विवाह अधिनियम-1955 है।
  • वहीं ईसाईयों के लिए क्रिश्चयन मैरिज एक्ट-1872 और मुस्लिम अपने धार्मिक कानून मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत शादी करते हैं।
  • इन सभी कानूनों के अनुसार, सिर्फ पुरुष और महिला के बीच ही शादी हो सकती है।

3. शॉन करन US सीक्रेट सर्विस के डायरेक्टर बने: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 22 जनवरी को सीक्रेट सर्विस के डायरेक्टर के तौर पर ‘शॉन करन’ को चुना है।

ट्रम्प पर पिछले साल जुलाई में एक रैली के दौरान हमलावर ने गोली चलाई थी, जो उनके कान को छूते हुए निकल गए थी। (घेरे में शॉन करन)

ट्रम्प पर पिछले साल जुलाई में एक रैली के दौरान हमलावर ने गोली चलाई थी, जो उनके कान को छूते हुए निकल गए थी। (घेरे में शॉन करन)

  • शॉन करन पिछले साल पेंसिलवेनिया में ट्रम्प पर हुए जानलेवा हमले के दौरान सुरक्षा टीम को लीड कर रहे थे।
  • न्यूयॉर्क के रहने वाले शॉन करन ने सीक्रेट सर्विस के नेवार्क फील्ड ऑफिस में एक स्पेशल एजेंट के तौर पर अपना करियर शुरू किया था।
  • उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ स्पेशल डिपार्टमेंट में भी काम किया है।
  • हालांकि करन ने सीक्रेट सर्विस के किसी भी हेडक्वार्टर में काम नहीं किया है।
  • उन्हें एक एजेंट से सीधे डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त किया जा रहा है।

उद्घाटन (INAUGURATION)

4. गृह मंत्री अमित शाह ने हिंदू आध्यात्मिक और सेवा मेले का उद्घाटन किया: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज, 23 जनवरी को गुजरात के अहमदाबाद के जीएमडीसी ग्राउंड में हिंदू आध्यात्मिक और सेवा मेले (HSSF) का उद्घाटन किया।

अमित शाह 10 दिनों में दूसरी बार यानी 23 जनवरी को अहमदाबाद पहुंचे।

अमित शाह 10 दिनों में दूसरी बार यानी 23 जनवरी को अहमदाबाद पहुंचे।

  • हिंदू आध्यात्मिक और सेवा संस्थान, गुजरात ने 23 से 26 जनवरी तक वस्त्रापुर जीएमडीसी ग्राउंड में इस मेले का आयोजन किया है।
  • इसमें 11 कुंडी समरसता यज्ञशाला, देश के 11 से ज्यादा मुख्य मंदिरों के लाइव दर्शन, 15 से ज्यादा मुख्य मंदिरों की प्रतिकृतियां, कुंभ मेला दर्शन, गंगा आरती, आदिवासी संस्कृति प्रदर्शित करने वाले वनवासी गांव आदि हैं।
  • इससे पहले 2018 में यह मेला लगा था।

एग्रीमेंट (AGREEMENT)

5. महाराष्ट्र सरकार ने 15,70,000 करोड़ रुपए के 54 MoUs पर साइन किए: महाराष्ट्र सरकार ने स्विजरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में 15,70,000 करोड़ रुपए के 54 समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

दावोस में 22 जनवरी को हुए समझौतों में सबसे बड़ा निवेश समझौता (3.5 लाख करोड़ रुपए) रिलायंस समूह का था। (फोटो- देवेंद्र फडणवीस)

दावोस में 22 जनवरी को हुए समझौतों में सबसे बड़ा निवेश समझौता (3.5 लाख करोड़ रुपए) रिलायंस समूह का था। (फोटो- देवेंद्र फडणवीस)

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रुप पेट्रोकेमिकल्स, पॉलिएस्टर, रिन्यूएबल एनर्जी, बायो एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन, इंडस्ट्रियल एस्टेट डेवलपमेंट, टेलीकम्युनिकेशन और रियल एस्टेट सहित कई सेक्टर्स में 3.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगा।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में वर्धन लिथियम के साथ 42,535 करोड़ रुपए का समझौता हुआ।
  • ब्लैकस्टोन के साथ 43,000 करोड़ रुपए का समझौता हुआ।
  • इंडोरामा के साथ 31,200 करोड़ रुपए का समझौता हुआ।
  • L&T डिफेंस के साथ 10,000 करोड़ रुपए का समझौता हुआ।
  • रेनेसां सोलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मैटेरियल्स के साथ 5000 करोड़ रुपए का समझौता हुआ।
  • ग्रेटा एनर्जी के साथ समझौते से चंद्रपुर में 10,319 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट होगा।
  • इन समझौतों से राज्य में लगभग 15.95 लाख रोजगार सृजित होंगे।

6. तेलंगाना ने मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के साथ 3 MoUs साइन किए: तेलंगाना सरकार ने 21 जनवरी को दावोस में विश्व आर्थिक मंच पर मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की उपस्थिति में मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MEIL) के साथ 3 समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

रेवंत रेड्डी 'तेलंगाना राइजिंग' डेलिगेशन को लीड कर रहे हैं।

रेवंत रेड्डी ‘तेलंगाना राइजिंग’ डेलिगेशन को लीड कर रहे हैं।

  • समझौतों के तहत, MEIL 2160 आधुनिक पंप स्टोरेज परियोजना स्थापित करने के लिए 11,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।
  • इससे कंस्ट्रक्शन के दौरान 1,000 से ज्यादा और ऑपरेशन्स के दौरान 250 से अधिक नौकरियां पैदा होंगी।
  • तेलंगाना में 1,000 मेगावाट क्षमता वाले BESS के साथ 3,000 करोड़ रुपए के निवेश से बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) प्रोजेक्ट्स भी स्थापित होंगे, जिससे 1,000 से अधिक डायरेक्ट और 3,000 से अधिक इनडायरेक्ट रोजगार सृजित होंगे।
  • वहीं, हैदराबाद के पास अनंतगिरी में 1,000 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से एक लग्‍जरी वेलनेस रिसॉर्ट भी स्थापित किया जाएगा, जिसके कंस्ट्रक्शन और ऑपरेशन के दौरान 2,000 से अधिक रोजगार सृजित होंगे।

इवेंट (EVENT)

7. सैमसंग का लॉन्च इवेंट कैलिफोर्निया में हुआ: अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर स्थित सैन होजे SAP सेंटर में 22-23 जनवरी की रात साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग का लॉन्च इवेंट हुआ।

ये सैमसंग कंपनी का पहला लॉन्च इवेंट है, जिसमें नेक्स्ट जनरेशन गैलेक्सी S-सीरीज के डिवाइसेस को पेश किया गया।

ये सैमसंग कंपनी का पहला लॉन्च इवेंट है, जिसमें नेक्स्ट जनरेशन गैलेक्सी S-सीरीज के डिवाइसेस को पेश किया गया।

  • सैमसंग ने अपनी सबसे पावरफुल स्मार्टफोन सीरीज गैलेक्सी S25 को लॉन्च कर दिया है।
  • इसमें गैलेक्सी S25 अल्ट्रा, गैलेक्सी S25+ और गैलेक्सी S25 शामिल हैं।
  • तीनों स्मार्टफोन को प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला आर्मर 2 डिस्प्ले ग्लास और नाइट फोटोग्राफी के नए AI फीचर नाइटोग्राफी के साथ लॉन्च किया है।
  • इसके अलावा इन फोन्स में S24 सीरीज वाले नोट असिस्ट, चैट असिस्ट, रियल-टाइम लैंग्वेज ट्रांसलेशन, सर्कल टू सर्च जैसे कई एडवांस्ड AI फीचर्स भी मिलेंगे। S25 सीरीज के स्मार्टफोन के साथ 2032 तक सॉफ्टवेयर सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।
  • इनकी कीमत 80,999 रुपए से शुरू है, जो 1,65,999 रुपए तक जाती है।

डिफेंस (DEFENCE)

8. BSF ने ऑपरेशन ‘सर्द हवा’ शुरू किया: राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने ऑपरेशन ‘सर्द हवा’ शुरू कर दिया है।

यह ऑपरेशन गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी के मद्देनजर चलाया जा रहा है।

यह ऑपरेशन गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी के मद्देनजर चलाया जा रहा है।

  • BSF के सभी जवान और अधिकारी 29 जनवरी तक इस ऑपरेशन के तहत सीमा पर चौकसी बनाए रखेंगे और आधुनिक हथियारों से निगरानी करेंगे।
  • ऑपरेशन ‘सर्द हवा’ का मकसद सर्दी के मौसम में किसी भी प्रकार की घुसपैठ और अवांछनीय गतिविधियों को रोकना है।
  • इस ऑपरेशन के दौरान सीमा पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
  • BSF का गठन 1 दिसंबर, 1965 को हुआ था। ये भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन काम करता है।

रैंकिंग (RANKING)

9. जय सबरवाल को वर्ल्ड जंपिंग चैलेंज में दूसरी रैंक हासिल की: भारत के युवा घुड़सवार जय सिंह सबरवाल ने वर्ल्ड जंपिंग चैलेंज की बी कैटेगरी में दूसरी रैंक हासिल की है।

जय सबरवाल रविवार, 19 जनवरी को जारी चैंपियनशिप की रैंकिंग में 2.59 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे।

जय सबरवाल रविवार, 19 जनवरी को जारी चैंपियनशिप की रैंकिंग में 2.59 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे।

  • रूस के एला वीटा कस्टेलिक (0.12 अंक) के साथ पहले स्थान पर रहे।
  • वहीं, इक्वाडोर के जुआन फ्रेंसिसको (2.71 अंक) तीसरे नंबर पर रहे।
  • इस प्रतियोगिता में 27 देशों के 183 घुड़सवारों ने हिस्सा लिया।
  • 15 साल के जय ने पिछले साल 2024 में आयोजित अलग-अलग टूर्नामेंट में 23 मेडल जीते हैं।
  • इनमें 14 गोल्ड, 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
  • मुंबई के रहने वाले जय ने महज 4 साल के अंदर बड़े टूर्नामेंट में 35 से 40 मेडल जीत लिए हैं।
  • उन्होंने साल 2021 में प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू किया।

मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)

10. पीएम मोदी ‘उत्कर्ष ओडिशा: मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025’ का उद्घाटन करेंगे: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 फरवरी को ओडिशा के भुवनेश्वर के जनता मैदान में ‘उत्कर्ष ओडिशा: मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025’ का उद्घाटन करेंगे।

ओडिशा सरकार ने 22 जनवरी को इसकी जानकारी दी।

ओडिशा सरकार ने 22 जनवरी को इसकी जानकारी दी।

  • इस कॉन्क्लेव का मकसद विभिन्न क्षेत्रों में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय निवेश को बढ़ाना है।
  • उद्घाटन के बाद पीएम करीब 12 देशों के उद्योगपतियों और निवेशकों की एक सभा को भी संबोधित करेंगे।
  • 28 से 29 फरवरी तक चलने वाले इस दो दिवसीय कॉन्क्लेव में ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, सिंगापुर और जापान सहित कई देशों के निवेशक शामिल होंगे।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

23 जनवरी का इतिहास:

  • 1556 में चीन में दुनिया का सबसे विनाशकारी भूकंप आया था। इस भूकंप ने एक झटके में 8 लाख 30 हजार लोगों की जान ले ली थी। इस भूकंप को शांक्सी भूकंप कहा जाता है।
  • 2009 में फिल्मों और टीवी प्रोग्राम में धूम्रपान के दृश्यों पर प्रतिबंध लगाया गया था।
  • 1997 में मेडलीन अल्ब्राइट राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की सरकार में विदेश मंत्री बनीं। वे अमेरिका की पहली महिला विदेश मंत्री थीं।
  • 1977 में इंदिरा गांधी के नेतृत्व के खिलाफ कई राजनीतिक दलों ने मिलकर जनता पार्टी की स्थापना की थी।
  • 1976 में गौतम बुद्ध के लापता शहर कपिल वस्तु को खुदाई के बाद ढूंढा गया था।
  • 1973 में अमेरिका के प्रेसीडेंट निक्सन ने वियतनाम शांति समझौते की घोषणा की। ये अमेरिका की तरफ से लड़ा गया सबसे लंबा युद्ध था। युद्ध विराम 27 जनवरी से लागू हुआ था।
  • 1920 में वायु परिवहन और वायु डाक सेवा की शुरुआत की गई थी।
  • 1897 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म ओडिशा के कटक में हुआ था।

पिछले दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें…

करेंट अफेयर्स 22 जनवरी: महाराष्ट्र सरकार ने 38,750 करोड़ के 3 MoU साइन किए; नेशनल हेल्थ मिशन अगले 5 साल जारी रहेगा

विश्व बैंक ने सिंधु जल संधि से संबंधित विवाद पर भारत का समर्थन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में नया धार्मिक सर्किट बनाने का ऐलान किया। ब्रांड वैल्यूएशन कंपनी ‘ब्रांड फाइनेंस’ ने टाटा समूह को भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड बताया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *