कल और आज का मौसम कैसा रहेगा की जानकारी – UP, Bihar Uttarakhand, Delhi-NCR
राज्य

कल और आज का मौसम कैसा रहेगा की जानकारी – UP, Bihar Uttarakhand, Delhi-NCR

Spread the love


कल और आज का मौसम कैसा रहेगा (Kal aur Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 12-13 April 2025 – UP, Bihar, Uttarakhand, Delhi-NCR): दिल्ली-एनसीआर में आज शाम धूल भरी आंधी आई, जिसके चलते भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अलर्ट में कहा गया है कि अगले 2 घंटों के दौरान पूरी दिल्ली और एनसीआर में धूल भरी आंधी/बाद में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली (40-60 किमी/घंटा की तेज हवाएं) गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में आंधी चलने और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने दिन में बारिश होने और आंधी चलने का अनुमान जताया है, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, संभावना है कि 13 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा और तापमान फिर बढ़ने लगेगा। 13 से 16 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 19 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।

आईएमडी ने चेतावनी दी है कि 12 अप्रैल तक पूरे बिहार में बारिश, बिजली और गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मध्य प्रदेश में भी गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। राज्य में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री को पार कर गया। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राज्य में बढ़ती गर्मी और लू की गंभीरता को देखते हुए नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश की संभावना बनी है। 11 अप्रैल को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं 12 अप्रैल को उदयपुर, अजमेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने और हल्की मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। 13 अप्रैल से अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। पढ़ें- महाराष्ट्र में भीषण गर्मी के बीच क्यों ठंडी है मुंबई?

Live Updates

देशभर के मौसम से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए पढ़ें jansatta.com

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega LIVE: उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में तेज हवाएं चलीं और हल्की बारिश हुई

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में तेज हवाएं चलीं और हल्की बारिश हुई। इसके साथ ही कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक सहारनपुर, मुरादाबाद और हापुड़ समेत कई इलाकों में 10 और 11 अप्रैल की दरमियानी रात को आकाशीय बिजली गिरी और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega LIVE: इन राज्यों में होगी आंधी-बारिश

पिछले 24 घंटे में असम, मेघालय, जम्मू क्षेत्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, मराठवाड़ा और झारखंड में ओले गिरने की सूचना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में उत्तर पश्चिमी भारत, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ ही ओले गिरने और धूल भरी आंधी की भी संभावना शनिवार 12 अप्रैल को भी बनी हुई है।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega LIVE: उत्तर भारत में बदला मौसम

उत्तर भारत में तेज हवाओं और हल्की बारिश के कारण मौसम ने करवट बदल ली है। पंजाब, हरियाणा, पूर्वी मध्य प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल का निचला हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, उत्तर-तटीय आंध्र प्रदेश र दक्षिण ओडिशा में आज यानी शुक्रवार दोपहर से रात तक वज्रपात, बिजली चमकने और धूल भरी आंधी के साथ ही ओले गिरने की भी चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega LIVE: दिल्ली-एनसीआर में बारिश

दिल्ली-एनसीआर में आज बादल छाए हुए हैं और रात तक कुछ इलाकों में बूंदा-बांदी की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी में धूल भरी आंधी के बाद कई इलाकों में पेड़ गिरे। दिल्ली के कई इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। दिल्ली से सटे हरियाणा और नोएडा के कई इलाकों में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *