कानपुर शहर में हुए अवैध किडनी ट्रांसप्लांट मामले के आरोपी डॉ. रोहित के पांच मोबाइल नंबर किसी और की आईडी पर चलते मिले। यह जानकारी पुलिस और क्राइम ब्रांच को मिली है। उन दस्तावेज के सहारे कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे डॉ. रोहित, डॉ. अफजल, मुदस्सर अली सिद्दीकी समेत अन्य के बारे में पूछताछ हुई है।
कमिश्नरी पुलिस ने अवैध किडनी ट्रांसप्लांट के खेल को पकड़ा है। अब तक आहूजा हॉस्पिटल के संचालक डॉ. सुरजीत सिंह आहूजा, डॉ. प्रीति आहूजा, शिवम अग्रवाल, राजेश कुमार, राम प्रकाश, नरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह राघव, राजेश तोमर, परवेज सैफी को जेल भेजा गया है।
Trending Videos
2 of 7
आरोपी शिवम
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को डॉ. रोहित, डॉ. अफजल, मुदस्सर अली, डॉ. वैभव, डॉ. अनुराग, नवीन पांडेय, लखनऊ के एक लैब टेक्नीशियन और तीन डॉक्टरों की तलाश है।
मामले में कई और स्टाफ के शामिल होने की आशंका है लेकिन फोकस डॉ. रोहित, डॉ. अफजल और मुदस्सर अली सिद्दीकी पर है।
3 of 7
किडनी ट्रांसप्लांट मामले में गिरफ्तार ओटी टेक्नीशियन कुलदीप सिंह राघव और राजेश कुमार
– फोटो : पुलिस
तीनों के खिलाफ गुरुवार को 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इससे पूर्व तीनों व अन्य आरोपियों को लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के मुताबिक तीनों इनामी आरोपी का नाम पूरे खेल में शामिल है। यह पूर्व में भी कई बार शहर आ चुके हैं।
4 of 7
कानपुर के हैलेट अस्पताल से किडनी ट्रांसप्लांट के मरीजों को लखनऊ के लोहिया इंस्टीट्यूट में किया रेफर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर की पारुल तोमर को अली और परवेज सैफी लेकर आए थे। शिवम अग्रवाल और परवेज सैफी ने पुलिस को कई अहम जानकारियां दी हैं। इससे पता चल रहा है कि रोहित और डॉ. अफजल एनसीआर के अस्पतालों में आने वाले किडनी मरीजों को कानपुर भेज रहे थे। उनको वहां पर पैकेज और अन्य जानकारियां दी जाती थी जिसके बाद डोनर की व्यवस्था होती थी।
5 of 7
कानपुर के हैलेट अस्पताल से किडनी ट्रांसप्लांट के मरीजों को लखनऊ के लोहिया इंस्टीट्यूट में किया रेफर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शहर में नर्सिंगहोम और अन्य कार्यों की जिम्मेदारी शिवम अग्रवाल की थी। डॉ. रोहित, डॉ. अफजल और अली की जानकारी जुटाई जा रही है। डॉ. रोहित के कुछ मोबाइल नंबर फर्जी दस्तावेजों से लिए गए थे। वह अधिकतर व्हाट्सएप कॉलिंग करता था। इसकी और जानकारी जुटाई जा रही है।
Spread the love IIIT Allahabad Non Teaching Recruitment: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) इलाहाबाद ने 2026 के लिए गैर-शिक्षण समूह बी और सी के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया अभी खुली है और उम्मीदवार 6 मार्च 2026 तक संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट […]
Spread the love 12:38 AM, 02-Nov-2025 UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार panchayat chunav: यूपी में भाजपा ने आने वाले पंचायत चुनाव के साथ 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। और पढ़ें Source link
Spread the love मैनाठेर थाना क्षेत्र में 13 साल की एक किशोरी से चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। छह माह तक आरोपियों ने पीड़िता को ब्लैकमेल किया। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने पर मां ने पूछताछ की तो आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़िता के पिता […]