कुरुक्षेत्र में अफीम बेचने आया सप्लायर गिरफ्तार:  एक लाख का नशीला पदार्थ बरामद; दिल्ली का रहने वाला, बस में आया था सप्लाई करने – Kurukshetra News
टिपण्णी

कुरुक्षेत्र में अफीम बेचने आया सप्लायर गिरफ्तार: एक लाख का नशीला पदार्थ बरामद; दिल्ली का रहने वाला, बस में आया था सप्लाई करने – Kurukshetra News

Spread the love



पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शंभू साहनी।

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) ने दिल्ली के रहने वाले नशा सप्लायर को एक लाख रुपए की अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शंभू साहनी निवासी मंगोलपुरी, नई दिल्ली के रूप में हुई। उसके कब्जे से पुलिस ने आधा किलो से ज्यादा अफ

.

जानकारी के मुताबिक, ANC की टीम दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर रतनगढ़ पुल के पास गश्त कर रही थी। तभी पुलिस टीम को सूचना मिली कि शंभू साहनी, जो मूल रूप से बिहार के हरिनगर, जिला सीतामढ़ी का रहने वाला है और अफीम व हेरोइन बेचने का धंधा करता हैं। वह आज भी दिल्ली से बस में अफीम बेचने के लिए शाहाबाद आ रहा है।

बस स्टैंड से दबोचा

ANC के इंचार्ज सुरेंद्र पाल ने बताया कि इस सूचना पर उनकी टीम शाहाबाद के बस स्टैंड के पास पहुंची और निगरानी रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद टीम को बस स्टैंड पर एक संदिग्ध व्यक्ति घूमता दिखा, जिसे शक के आधार पर टीम ने काबू कर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 505 ग्राम अफीम बरामद हुई।

दिल्ली से लेकर आया आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में FIR दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस आरोपी का क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाल रही है। आरोपी दिल्ली से अफीम बेचने के लिए बस में आया था। पुलिस अफीम मंगवाने वाले आरोपी की भी तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *