खुद से छोटे फहाद अहमद को दिल दे बैठी थीं स्वरा भास्कर, Swara Bhaskar Birthday Interesting love Story Husband Fahad Ahmad Marriage CineGram
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

खुद से छोटे फहाद अहमद को दिल दे बैठी थीं स्वरा भास्कर, Swara Bhaskar Birthday Interesting love Story Husband Fahad Ahmad Marriage CineGram

Spread the love


बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने साल 2023 में समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद के साथ शादी करके सभी को शॉक्ड कर दिया था। उन्होंने शादी 6 जनवरी, 2023 को की थी लेकिन, ऑफिशियल ऐलान 16 फरवरी, 2023 को किया था। जब उन्होंने अपना एक वीडियो पोस्ट किया तो सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा हो गया। उन्होंने दूसरे धर्म में शादी की और इसके लिए हेटर्स ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया। एक्ट्रेस के लिए दूसरे धर्म में शादी करना और लोगों की तरह कोई मुश्किल नहीं रहा लेकिन, उनकी लव स्टोरी कमाल की रही है। उन्हें दोस्ती से प्यार कब हो गया इसका पता ही नहीं चला था। चलिए बताते हैं स्वरा भास्कर और फहाद की लव स्टोरी के बारे में।

दरअसल, स्वरा भास्कर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। 9 अप्रैल 1988 को हुआ था। उनकी पहली फिल्म साल 2009 में आई थी, जिसका टाइटल ‘माधोलाल कीप वॉकिंग’ था। इसमें उन्होंने सपोर्टिंग रोल प्ले किया था। फिल्म सक्सेस नहीं रही थी। इसके बाद स्वरा भास्कर को साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ से बड़ी सफलता हाथ लगी थी। इसमें उन्होंने सपोर्टिंग रोल प्ले किया था। यहां से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। स्वरा ने अपने करियर में ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’, ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘निल बटे सन्नाटा’ और ‘अनारकली ऑफ आरा’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।

शादी से पहले 3 साल तक रहे दोस्त

स्वरा अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में तो रहीं लेकिन, इससे भी ज्यादा वह लव लाइफ की वजर से सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने मुस्लिम धर्म में फहाद अहमद से शादी करके फैंस को शॉक्ड ही कर दिया था। उन्होंने साल 2023 में फहाद संग स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की थी। एक्ट्रेस ने शादी के एक साल बाद अपनी लव स्टोरी शेयर की थी और बताया था कि उन्होंने और फहाद ने भले ही जल्दबाजी में शादी की थी लेकिन इससे पहले दोनों तीन सालों से दोस्त थे। उन्हें कब प्यार हुआ इसका पता ही नहीं चल पाया। क्योंकि उनके बीच में अंतर काफी था।

स्वरा और फहाद के रिश्ते का सबसे बड़ा अंतर

स्वरा ने अपनी लव स्टोरी को शेयर करने के दौरान बताया था कि उनके और फहाद के रिश्ते में सबसे बड़ा अंतर धर्म का था। जहां अभिनेत्री हिंदू धर्म से आती हैं वहीं, फहाद मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखते हैं। स्वरा बताती हैं कि दोनों ही अलग दुनिया से आते हैं। उन्होंने खुद को बड़े शहर और इंग्लिश बोलने वाले परिवार की लड़की बताया था तो फहाद को वेस्टर्न यूपी के एक छोटे शहर का और उर्दू-हिंदुस्तानी भाषा बोलने वाला बताया था। इतना ही नहीं, स्वरा ने दोनों के बीच के अंतर को बताते हुए आगे कहा था कि जहां वो एक्ट्रेस हैं वहीं, फहाद एक रिसर्च स्कॉलर और एक्टिविस्ट-राजनेता हैं।

फहाद के आगे हार गईं स्वरा भास्कर

स्वरा ने फहाद के साथ अपने रिश्ते की कंपैटिबिल्टी के बारे में बात करते हुए कहा था कि वह दोनों ही बिना किसी हिचकिचाहट के एक-दूसरे से कोई भी बात शेयर कर सकते हैं। उन्होंने कहा था कि दोनों भले ही अलग हैं लेकिन, एक-दूसरे के बहुत कंपैटिबल हैं। प्रपोजल और शादी के फैसले को लेकर एक्ट्रेस ने बताया था कि फहाद उनको बहुत पसंद करते थे। उन्होंने सेटल होने के लिए 2-3 साल मांगे थे। फिर शादी का प्रपोजल रखा था, जिसे सुनकर वह हैरान हो गई थीं लेकिन, फहाद के आत्मविश्वास और ईमानदारी के आगे वह हार गईं।

कैसा था स्वरा और फहाद के परिवार का रिएक्शन?

इसके साथ ही स्वरा ने इसी पोस्ट में ये भी बताया था कि जब दोनों के पेरेंट्स को इस रिश्ते के बारे में पता चला तो वह काफी शॉक्ड हो गए थे। लेकिन, स्वरा और फहाद को अपने प्यार पर भरोसा था। वहीं, जब दोनों के परिवारवाले आपस में मिले तो वह निश्चिंत हो गए। इसके बाद क्या था स्वरा और फहाद के रिश्ते को हरी झंडी मिल गई और दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी कर ली। शादी के एक महीने बाद ही वो प्रेग्नेंट भी हो गई थीं। उन्होंने गुपचुप तरीके से 6 जनवरी, 2023 को रजिस्टर्ड मैरिज कर ली थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने 23 सितंबर, 2023 को बेटी राबिया को जन्म दिया था।

बहरहाल, स्वरा के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो वो सिनेमाघरों में फिल्मों के साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी कमाल का प्रदर्शन कर चुकी हैं। उन्हें वेब सीरीज ‘रसभरी’ में देखा गया था। इसके अलावा शादी के बाद से फिल्मों से दूर स्वरा जल्द ही मनीष किशोर की फिल्म ‘मिसेज फलानी’ में नजर आने वाली हैं। उनके कमबैक का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

‘भारतीय क्रिकेट में मेरे पिता का योगदान बहुत बड़ा है’, शर्मिला टेगौर के बाद पटौदी ट्रॉफी रिटायर किए जाने पर सोहा अली खान ने भी जताई नाराजगी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *