UP School News: गाजीपुर के शहर कोतवाली इलाके के महराजगंज स्थित सनबीम स्कूल में सोमवार की सुबह 10 बजे कक्षा नौ के छात्र ने चाकू से हमला कर दसवीं के छात्र की हत्या कर दी। चाकूबाजी में आरोपी सहित तीन छात्र घायल हो गए।
वहीं, पोस्टमार्टम के बाद छात्र आदित्य वर्मा का शव सोमवार की देर शाम परिजनों को सौंप दिया गया था। आदित्य का शव रात में उसके घर यूसुफपुर पहुंचा। आदित्य का शव देखकर मां गुड़िया वर्मा, बहन सृष्टि वर्मा और घर की महिलाएं दहाड़े मारकर रोने लगीं।
Trending Videos
2 of 16
बेटे की हत्या के बाद बिलख रही मां गुड़िया को संभालते लोग
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां गुड़िया वर्मा रोते-रोते अचेत हो गई। उनके मुंह से यही शब्द निकल रहे थे, लइकवा, लइकवा… जो उन्हें संभाल रहा था, उससे यही कहकर बिलख रही थीं कि खाई पीकर ठीक से स्कूल गईल रहे लइकवा, हमरे निर्दोष लइकवा क हत्या करे वाले के सजा मिले। हम त पढ़े खातिर घर से एतना दूर भेजनी…।
मां गुड़िया के करुण-क्रंदन से लोगों की आंखें डबडबा गई। दादा पारस वर्मा पोते के शव को बैठकर निहारते रहे। उनकी आंखों से आंसू गिर रहे थे। उनके होंठ कांप रहे थे। उनकी स्थिति देख लोगों का कलेजा बैठ गया।
4 of 16
Ghazipur Murder Case
– फोटो : अमर उजाला
पिता शिवजी वर्मा भाव शून्य हो गए थे। उनकी दशा देखकर लोग कह रहे थे कि ईश्वर ने शिवजी को ये कैसा दिन दिखाया। आखिर आदित्य का क्या दोष था, जिसकी स्कूल में चाकू से हत्या कर दी गई।
5 of 16
Ghazipur Murder Case
– फोटो : अमर उजाला
पिता ने दी बेटे की चिता को मुखाग्नि
मंगलवार की सुबह घर से आदित्य की अर्थी उठी। अंतिम संस्कार सुल्तानपुर घाट पर किया गया। पिता शिवजी वर्मा ने बेटे की चिता को मुखाग्नि दी। शवयात्रा में शामिल लोगों की जुबान से एक ही शब्द निकल रहा था इंसाफ मिलना चाहिए।
Spread the love राशन कार्ड बनवाने के लिए अब आपूर्ति विभाग कार्यालय का बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करिए, सत्यापन कर पात्र लोगों के राशन कार्ड बना दिए जाएंगे। साथ ही जो कार्डधारक हैं, वो नो योर कस्टमर (केवाईसी) करा लें, नहीं तो कार्ड निरस्त हो जाएगा। जिला आपूर्ति […]
Spread the love 12:07 PM, 15-Jun-2025 सीएम योगी ने डिफेंस एक्सपो मैदान का किया निरीक्षण इससे पहले शनिवार की शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन योजना स्थित कार्यक्रम स्थल डिफेंस एक्सपो मैदान का निरीक्षण किया। यहां पर सीएम ने अधिकारियों के साथ सभी तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के साथ प्रमुख सचिव गृह संजय […]