गुरु की शिष्य को सीख:  मुश्किल परिस्थितियों में घबराने के बजाय सोच-समझकर काम करने से मिलती है सफलता
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

गुरु की शिष्य को सीख: मुश्किल परिस्थितियों में घबराने के बजाय सोच-समझकर काम करने से मिलती है सफलता

Spread the love


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Dharm
  • How To Get Success In Life, Teaching Of A Saint, Guru Shishya Story In Hindi, Tips To Get Success And Happiness In Life

11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मेहनत तो सभी करते हैं, लेकिन सफलता कुछ ही लोगों को मिलती है। सफलता उन्हीं को मिलती है, जो सतही समाधान के बजाय समस्याओं की जड़ तक पहुंचने का तरीका जानते हैं। ये बात एक लोक कथा से समझ सकते हैं।

कथा के अनुसार, एक शिष्य ने अपने गुरु से कहा कि गुरुजी, मुझे जल्दी सफलता चाहिए। कोई ऐसा तरीका बताइए, जिससे हर समस्या तुरंत हल हो सके।

गुरु मुस्कुराए और बोले कि ठीक है, मैं तुम्हें एक तरीका बताता हूं, लेकिन पहले आश्रम की इस बकरी को खूंटे से बांध दो।

बकरी को पकड़ना आसान नहीं था; वह इधर-उधर उछलती रहती थी। शिष्य ने कई प्रयास किए, लेकिन बकरी काबू में नहीं आई। फिर उसने सोच-विचार किया और बकरी के पैर रस्सी से बांधकर धीरे-धीरे उसे खूंटे से बांध दिया। अब बकरी भी शांत हो गई थी।

गुरु ने शिष्य की बुद्धिमानी देख प्रसन्न होकर कहा कि ठीक इसी तरह, किसी भी समस्या की जड़ को पकड़ लेने से बड़ी से बड़ी समस्या भी सहजता से हल हो सकती है। यही सफलता का मूल मंत्र है।

यह कथा हमें सीख देती है कि जीवन में आने वाली समस्याओं को नजरअंदाज करना या सतही समाधान खोजना सही नहीं है। ऐसा करने से सफलता लंबे समय तक टिक नहीं पाती है। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य और समझदारी से काम चाहिए। सबसे पहले समस्या की जड़ को पहचानें, उसके बाद हल निकालने की योजना बनाएं।

सफलता केवल भाग्य और कड़ी मेहनत का परिणाम नहीं है; बल्कि यह विवेक और रणनीति का परिणाम है। बुरी परिस्थितियों में घबराने के बजाय सोच-समझकर कदम उठाने से ही सफलता मिलती है।

प्रसंग की टिप्स

  • समस्या की जड़ को पहचानें: जब भी हमारे सामने कोई समस्या आए, तो सबसे पहले उसकी जड़ को पहचानें। सिर्फ समस्या पर ध्यान देना समय और ऊर्जा की बर्बादी है। समस्या की जड़ को पहचान लेंगे, तो उसे हल करना आसान हो जाएगा।
  • धैर्य बनाए रखें: जल्दीबाजी में लिए गए निर्णय अक्सर गलत साबित होते हैं। कठिनाई में शांत रहें और भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
  • समझदारी से योजना बनाएं: कभी-कभी समस्याओं के हल तुरंत नहीं मिलते हैं। इसलिए पहले योजना बनाएं और छोटे-छोटे कदम उठाएं, समझदारी के साथ आगे बढ़ेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी।
  • सतत प्रयास करते रहें: एक बार प्रयास विफल हो गया तो उदास नहीं होना चाहिए। लगातार प्रयास करते रहने से ही सफलता मिलती है।
  • सीखने की आदत अपनाएं: हर समस्या से एक नया अनुभव मिलता है। असफलताओं से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। वर्तमान के अनुभव ही भविष्य में आपको कठिनाइयों से बचाने में मदद करते हैं।
  • सकारात्मक सोच अपनाएं: नकारात्मक विचार बाधाओं को बढ़ाते हैं। सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने से समाधान जल्दी मिलता है।
  • समय प्रबंधन जरूर करें: समय का सही इस्तेमाल करने से समस्या को जल्दी हल किया जा सकता है। एक भी पल व्यर्थ के कामों में बर्बाद नहीं करना चाहिए।
  • संसाधनों का सही उपयोग करें: अपने पास जो भी साधन उपलब्ध हैं, उन साधनों का बुद्धिमानी से उपयोग करें। जब हम अपने संसाधनों का इस्तेमाल बु्द्धिमानी से करते हैं, तब हमें सफलता मिलती है।
  • जरूरत के समय सहायता लें: कठिनाइयों में किसी विशेषज्ञ या गुरु से सलाह लें। जरूरत के समय योग्य व्यक्ति से सहायता लेंगे, तो परेशानियां जल्दी हल हो सकती हैं।
  • छोटी-छोटी सफलताओं से प्रेरणा लें: अपनी छोटी-छोटी सफलताओं को सराहें। ऐसा करने से मनोबल बढ़ता है और बड़ी सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरणा मिलती है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *