जम्मू-कश्मीर में पाला बर्फ की तरह जमा,पहलगाम में तापमान -4°C:  राजस्थान में बारिश का अलर्ट, सर्दी बढ़ेगी; MP में रात गर्म, दिन ठंडे हुए
टिपण्णी

जम्मू-कश्मीर में पाला बर्फ की तरह जमा,पहलगाम में तापमान -4°C: राजस्थान में बारिश का अलर्ट, सर्दी बढ़ेगी; MP में रात गर्म, दिन ठंडे हुए

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; MP Rajasthan Bihar Haryana Badrinath Cold Wave | Delhi Air Pollution

भोपाल/जयपुर/देहरादून6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देश के पहाड़ी राज्यों की बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ रही है। इस बीच राजस्थान में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 27 नवंबर से उदयपुर, जोधपुर, अजमेर संभाग के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे सर्दी बढ़ेगी।

मध्य प्रदेश में रात को गर्मी और दिन में ठंडक बढ़ गई है। दरअसल प्रदेश में हवा की दिशा बदलने से उत्तरी हवाएं नहीं आ रही हैं, इससे रात का तापमान बढ़ गया है। दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। जिसकी वजह से प्रदेश में हल्के बादल हैं। इससे दिन में ठंडक बढ़ गई है।

इधर जम्मू-कश्मीर में भी कड़ाके की सर्दी है, पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इलाके में पाला बर्फ की तरह जम गया है। वहीं, उत्तराखंड के केदारनाथ और आदि कैलाश में तापमान माइनस 16°C चला गया है।

उधर बिहार में बीते कुछ दिनों से सर्दी बढ़ गई है। मंगलवार को पटना, बेतिया, बगहा, समस्तीपुर गोपालगंज, मधेपुरा, सुपौल, बेगूसराय, जहानाबाद समेत 10 से ज्यादा जिलों में सुबह घना कोहरा देखने को मिला। अगले 24 घंटे में तापमान में 1-3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

जम्मू-कश्मीर में सर्दी की 3 तस्वीरें…

पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पहलगाम में कड़ाके की सर्दी के बीच पेड़ों की टहनियों पर बर्फ जम गई।

पहलगाम में कड़ाके की सर्दी के बीच पेड़ों की टहनियों पर बर्फ जम गई।

श्रीनगर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान -3.2°C दर्ज किया गया। इस दौरान डल झील पर कोहरा छाया रहा।

श्रीनगर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान -3.2°C दर्ज किया गया। इस दौरान डल झील पर कोहरा छाया रहा।

राज्यों में मौसम की खबरें…

राजस्थानः जयपुर सहित कई जिलों में कल से बारिश का अलर्ट; सर्द हवा ने बढ़ाई ठंडक, सीजन में पहली बार 30 से नीचे तापमान

राजस्थान में उत्तर-पश्चिमी हवा के प्रभाव से मंगलवार को तापमान में उतार-चढ़ाव रहा। सर्द हवा से दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट हुई। सभी शहरों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। 27 नवंबर से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस राजस्थान में एक्टिव होगा। जिसके प्रभाव से मौसम में बदलाव होगा। इस सिस्टम के असर से जयपुर, अजमेर, उदयपुर और जोधपुर संभाग एरिया में 2 दिन हल्की बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

मध्य प्रदेशः 2 दिन बाद फिर बढ़ेगी सर्दी, लुढ़केगा पारा; भोपाल, इंदौर-उज्जैन में बादल छाए, दिसंबर में कड़ाके की सर्दी का दौर रहेगा

मध्य प्रदेश में दिन में ठंडक बढ़ गई है, जबकि रात के तापमान में 5 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दरअसल पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जरूर हो रही है, लेकिन प्रदेश में हवा की दिशा बदलने से उत्तरी हवाएं नहीं आ रही हैं। दूसरी ओर, बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। जिसकी वजह से प्रदेश में हल्के बादल हैं। इससे दिन में सर्दी बढ़ गई है। अगले 2 दिन बाद सर्दी का असर फिर से बढ़ेगा। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तराखंडः सर्द हवाओं से गिरा तापमान; केदारनाथ और आदि कैलाश में पारा माइनस 16°C, निचले इलाकों में कोहरा

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पाला गिरा है, जिससे सर्दी बढ़ गई है। केदारनाथ और आदि कैलाश में तापमान माइनस 16°C चला गया है। इसके असर से टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में ठंडी हवाएं चल रही हैं। इसके अलावा हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में कोहरा छाया हुआ है। पूरी खबर पढ़ें..

हरियाणाः 12 शहरों का तापमान 9 डिग्री से नीचे; कल से 2 दिन बादल छाए रहने के आसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं से ठिठुरन बढ़ी

हरियाणा में उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने एक बार ठिठुरन बढ़ा दी है। इससे न्यूनतम तापमान में 4.5 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है। हिसार में तापमान 6.3 डिग्री तक चला गया है, जो सीजन में सबसे कम रहा। वहीं हरियाणा के 12 शहर ऐसे हैं, जहां तापमान 9 डिग्री से कम है। वहीं 4 शहर ऐसे हैं, जहां तापमान 8 डिग्री से भी नीचे आ गया है। पूरी खबर पढ़ें..

पंजाब-चंडीगढ़ः सर्दी बढ़ी, धुंध छाई, फरीदकोट सबसे ठंडा 4°C तापमान; अभी बारिश की संभावना नहीं

पंजाब और चंडीगढ़ में सर्दी बढ़ गई है। कई इलाकों में सुबह-शाम हल्की धुंध भी पड़ रही है। इलाके में हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में राज्य के न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की कमी आई है, जो अब सामान्य के करीब पहुंच गया है। सभी जिलों में न्यूनतम तापमान गिरा है। वहीं, सबसे ठंडा जिला फरीदकोट रहा है, जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया है। पूरी खबर पढ़ें..

हिमाचलः बिलासपुर में घने कोहरे का यलो अलर्ट, भाखड़ा क्षेत्र में 50 मीटर विजिबिलिटी; 13 शहरों में पारा 5 डिग्री से नीचे

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में आज और कल दो दिन तक घने कोहरा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। भाखड़ा बांध के आसपास के क्षेत्रों में 50 मीटर तक विजिबिलिटी गिर सकती है। इसे देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह दी गई है। इधर लाहौल स्पीति के ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस -7 डिग्री तक गिर चुका है। पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *