इंद्रेश उपाध्याय की शादी-समारोह के फंक्शन में बी प्राक भी डांस करते दिखे।
वृंदावन (मथुरा) के कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की आज जयपुर में शादी है। वे हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली शिप्रा शर्मा के साथ जयपुर के ताज आमेर होटल में 7 फेरे लेंगे।
.
होटल में सेहराबंदी के बाद थोड़ी देर में बारात निकलेगी। इसके बाद सुबह 10:30 बजे जयगढ़ लॉन में फेरे और अन्य रस्में निभाईं जाएंगी। इसके बाद शाम को जयमाला और आशीर्वाद समारोह होगा।
शादी में देश के कई प्रमुख संत, नेता और बॉलीवुड सेलिब्रिटी शामिल होंगे। गुरुवार को विवाह-समारोह में को मेहंदी-हल्दी की रस्म हुई।
इंद्रेश उपाध्याय की मंगेतर शिप्रा ने उनके हाथ में मेहंदी लगाई। इसी मौके पर इंद्रेश पहली बार अपनी दुल्हन के साथ दिखे। इसके बाद लगन कार्यक्रम हुआ।
रात को संगीत कार्यक्रम हुआ। इसमें इंद्रेश उपाध्याय के माता-पिता ने डांस किया। बॉलीवुड सिंगर बी प्राक भी जमकर नाचे।
शादी-समारोह में मेहंदी-संगीत की PHOTOS…

इंद्रेश उपाध्याय की मंगेतर शिप्रा शर्मा ने उनके हाथ में मेहंदी लगाई। रस्म के दौरान दोनों परिवारों ने उन्हें बधाई भी दी।

गुरुवार को हुए मेहंदी फंक्शन के दौरान इंद्रेश और उनकी दुल्हन शिप्रा पहली बार एक साथ दिखे।

मेहंदी की रस्म के दौरान दोनों के परिवार के लोगों ने खूब डांस भी किया। इसके बाद शाम को संगीत का कार्यक्रम हुआ।

मेहंदी की रस्म के दौरान दूल्हा-दुल्हन के परिवार के सदस्यों ने एक साथ डांस किया।

इंद्रेश उपाध्याय परिवार सहित बुधवार को जयपुर पहुंचे थे। गुरुवार को दिनभर मायरा, हल्दी, मेहंदी समेत कई कार्यक्रम ताज आमेर होटल में हुए।

गुरुवार को शादी की रस्मों के दौरान ठाकुर जी को विशेष स्थान पर बैठाया गया।

कई सेलिब्रिटी और साधु-संत होंगे शामिल
ताज आमेर होटल में आज शादी की रस्में होगी। शादी में देश-विदेश से प्रमुख अतिथियों के पहुंचने की संभावना है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, बागेश्वर धाम के पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री भी आ सकते हैं।मूलक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज, कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर सहित 50 वीआईपी मेहमान शामिल हैं। जयपुर के प्रमुख संत-महंत भी मौजूद रहेंगे, जिनमें गोविंददेवजी मंदिर के महंत अंजन गोस्वामी, श्री सरस निकुंज परिवार के बड़े भैयाजी भी शामिल होंगे।
वृंदावन में बुधवार को हुई निकासी की रस्म…

बुधवार को वृंदावन से बारात की निकासी के दौरान इंद्रेश उपाध्याय क्रीम कलर की शेरवानी में दिखे थे।

वृंदावन में निकासी से पहले कथावाचक के घर में शादी की कई रस्मों को पूरा किया गया।

….
कथावाचक की शादी से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए-








