जरूरत की खबर- बाइक में अचानक लगी आग:  7 कारणों से बाइक पकड़ सकती है आग, ड्राइविंग, सर्विसिंग से जुड़ी 10 जरूरी सावधानियां
महिला

जरूरत की खबर- बाइक में अचानक लगी आग: 7 कारणों से बाइक पकड़ सकती है आग, ड्राइविंग, सर्विसिंग से जुड़ी 10 जरूरी सावधानियां

Spread the love


  • Hindi News
  • Lifestyle
  • UP Basti Bike Fire Accident Reason Explained; Petrol Tank | Zaroorat Ki Khabar

9 घंटे पहलेलेखक: संदीप सिंह

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में 30 मई को एक खौफनाक घटना सामने आई, जब तेज धूप में खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई।

जैसे ही बाइक सवार ने चाबी घुमाकर उसे स्टार्ट करने की कोशिश की, इंजन के पास से अचानक आग की तेज लपटें उठने लगीं। कुछ ही सेकेंड में आग ने पास खड़ी दो और बाइकों को भी अपनी चपेट में ले लिया। चंद मिनटों में तीनों गाड़ियां जलकर राख हो गईं। यह पूरी घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

गर्मी के मौसम में इस तरह की घटनाएं तेजी से बढ़ जाती हैं। इसके लिए सिर्फ तापमान नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की आदतें, लापरवाहियां और थोड़ी-सी तकनीकी अनदेखी भी जिम्मेदार हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम यह समझें कि ऐसी घटनाएं आखिर क्यों होती हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है।

तो चलिए, आज जरूरत की खबर में जानते हैं कि गर्मियों में अचानक बाइक में आग लगने की घटनाएं क्यों बढ़ जाती हैं? साथ ही बात करेंगे कि-

  • किन आसान उपायों से इस खतरे से बचा जा सकता है?
  • बाइक को लेकर किस तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए?

एक्सपर्ट: टूटू धवन, ऑटो एक्सपर्ट, नई दिल्ली

सवाल- बाइक में अचानक आग लगने की घटनाएं क्यों होती हैं?

जवाब- बाइक में अचानक आग लगने का सबसे आम कारण गर्मी में बाइक के इंजन और पेट्रोल टैंक का अधिक गर्म होना है, जिससे पेट्रोल की भाप आसानी से फैलती है। अगर पेट्रोल टैंक या पाइप में थोड़ा भी लीकेज हो तो यह भाप किसी चिंगारी या शॉर्ट सर्किट से तुरंत आग पकड़ सकती है।

इसके अलावा खराब वायरिंग या इलेक्ट्रिकल सिस्टम में शॉर्ट सर्किट होना भी आग लगने का बड़ा कारण है। अनऑथराइज्ड या गलत तरीके से लगाए गए एक्सेसरीज और नियमित सर्विसिंग न कराना भी इस जोखिम को बढ़ा देते हैं।

सवाल- बाइक स्टार्ट करते ही आग कैसे लग सकती है?

जवाब- अगर पेट्रोल टैंक या पाइप से पेट्रोल लीक हो रही है और बाइक की तारों में कोई खराबी हो तो छोटी सी चिंगारी भी आग लगा सकती है। गर्मी में पेट्रोल जल्दी उड़ता है, इसलिए आग लगने का खतरा ज्यादा रहता है।

सवाल- हमारी कौन सी रोजमर्रा की आदतें बाइक के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं? जवाब- बाइक को तेज धूप में घंटों खड़ा करना, पेट्रोल लीकेज की अनदेखी करना, समय पर सर्विसिंग टालना, लोकल या सस्ती एक्सेसरीज लगवाना और वायरिंग की गड़बड़ियों को नजरअंदाज करना ये छोटी-छोटी लापरवाहियां गर्मी में आग के खतरे का कारण बन सकती है।

सवाल- बाइक की तकनीकी देखभाल में अनदेखी कैसे आग लगने का जोखिम बढ़ा सकती है?

जवाब- अगर बाइक की तकनीकी देखभाल समय पर न हो तो फ्यूल लाइन में लीकेज, वायरिंग में शॉर्ट सर्किट या इंजन ओवरहीट जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गर्मी के मौसम में ये छोटी-छोटी तकनीकी गड़बड़ियां अचानक आग का बड़ा कारण बन सकती हैं। इसलिए समय-समय पर सर्विसिंग और सही मेंटेनेंस बेहद जरूरी है।

सवाल- बाइक में आग लगने की घटनाओं से बचने के लिए हम क्या सावधानियां अपना सकते हैं? जवाब- ऑटो एक्सपर्ट टूटू धवन बताते हैं कि गर्मी के मौसम में वाहन की अतिरिक्त देखभाल करनी चाहिए। सबसे पहले पेट्रोल टैंक और पाइप में किसी भी तरह की लीक न होने दें। साथ ही बाइक की वायरिंग और बैटरी की हालत नियमित रूप से जांचते रहें। सस्ते इलेक्ट्रिक पार्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें क्योंकि ये खतरा बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा तेज धूप में बाइक को लंबे समय तक खड़ा न रखें। नीचे ग्राफिक में कुछ और सावधानियां देख सकते हैं।

सवाल- अगर चलते-चलते या खड़ी बाइक में अचानक आग लग जाए, तो क्या इसका नुकसान इंश्योरेंस से कवर होता है?

जवाब- हां, अगर आपकी बाइक का कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस है तो आग लगने का नुकसान कवर हो जाता है। इसमें आग, चोरी और एक्सीडेंट से हुए नुकसान भी आते हैं। बस ध्यान रखें कि आपकी पॉलिसी एक्टिव हो और प्रीमियम टाइम पर दिया गया हो। हादसे के बाद जल्दी से इंश्योरेंस कंपनी को खबर करें और क्लेम की पूरी प्रक्रिया सही से पूरी करें ताकि आपको सही मुआवजा मिल सके।

सवाल- क्या इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भी गर्मियों में आग पकड़ सकते हैं?

जवाब- इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भी गर्मियों में सही देखभाल न होने पर आग लग सकती है। खासकर अगर बैटरी में कोई खराबी हो या चार्जिंग सही तरीके से न हो रही हो। इसलिए इनकी भी नियमित जांच और सही तरीके से चार्जिंग जरूरी है।

………………..

ये खबर भी पढ़िए…

चालान कटा है या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक:ओवरस्पीड से रेड लाइट जंप तक, जानिए कब कटता है ई-चालान, कैसे करें ऑनलाइन पेमेंट

टेक्नोलॉजी ने ट्रैफिक पुलिस को भी हाईटेक बना दिया है। अब न तो गाड़ी रोकने की जरूरत है, न ही चालान की पर्ची देने की। कई बार हमें खुद भी पता नहीं चलता कि हमारी गाड़ी पर चालान हो गया है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *