जरूरत की खबर- मानसून में घूमने जा रहे हैं:  ट्रिप प्लानिंग में 8 बातों का रखें ध्यान, ट्रैवल में ये 11 चीजें ले जाना न भूलें
महिला

जरूरत की खबर- मानसून में घूमने जा रहे हैं: ट्रिप प्लानिंग में 8 बातों का रखें ध्यान, ट्रैवल में ये 11 चीजें ले जाना न भूलें

Spread the love


6 घंटे पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

बारिश का मौसम हरियाली, ठंडी फिजाओं और रोमांच से भरा होता है, इसलिए कुछ लोग इस समय ट्रिप प्लान करना पसंद करते हैं। लेकिन यह मौसम जितना मनमोहक दिखता है, यात्रा के लिहाज से उतना ही चुनौतीपूर्ण भी साबित हो सकता है।

ट्रिप के दौरान फिसलन भरे रास्ते, अचानक होने वाली बारिश, भीगे कपड़े और सामानों की सुरक्षा समेत कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

हालांकि थोड़ी सी समझदारी और सही तैयारी से इन सभी मुश्किलों से काफी हद तक बचा जा सकता है।

तो चलिए, आज जरूरत की खबर में हम मानसून ट्रैवल टिप्स के बारे में बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • मानसून में ट्रिप प्लान करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
  • मानसून ट्रिप में अपने साथ कौन-कौन सी चीजें ले जाना जरूरी है?

एक्सपर्ट: नरेश शर्मा, सर्टिफाइड टूर एंड ट्रैवल गाइड, नई दिल्ली

सवाल- मानसून में ट्रिप प्लान करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

जवाब- बारिश के मौसम में ट्रिप प्लान करना रोमांचक तो होता है। लेकिन मौसम के उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है। इससे यात्रा सुरक्षित और बिना किसी परेशानी के पूरी होती है। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-

सवाल- मानसून ट्रिप में अपने साथ कौन-कौन सी चीजें ले जाना जरूरी है?

जवाब- बारिश, नमी और अचानक बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए मानसून ट्रिप पर अपने साथ कुछ चीजें जरूर रखनी चाहिए। ये न केवल आपको भीगने और बीमार होने से बचाएंगी, बल्कि यात्रा को ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित भी बनाएंगी। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-

सवाल- अगर मानसून में पहाड़ों पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

जवाब- इस मौसम में पहाड़ों पर भारी बारिश के चलते भूस्खलन, रास्ते बंद होने और फिसलन जैसी समस्याएं आम होती हैं। ऐसे में यात्रा से पहले मौसम की जानकारी लेना बेहद जरूरी है। सुरक्षित और भरोसेमंद रूट ही चुनें और अनजान रास्तों पर ट्रेकिंग से बचें क्योंकि गीली जमीन पर फिसलने का खतरा ज्यादा होता है। अपने साथ हल्का और जरूरी सामान रखें, जिसमें वॉटरप्रूफ जैकेट, ट्रैकिंग शूज, छाता, दवाइयां, पावर बैंक और टॉर्च शामिल हों।

इसके अलावा पहाड़ों में नेटवर्क की समस्या हो सकती है, इसलिए हमेशा ऑफलाइन मैप और कुछ नकद पैसे अपने पास जरूर रखें। सबसे जरूरी बात, अगर मौसम बहुत खराब हो या प्रशासन की ओर से कोई चेतावनी जारी की गई हो तो यात्रा टालना ही समझदारी होगी।

सवाल- मानसून ट्रिप पर अपने साथ खाने-पीने की कौन सी चीजें ले जा सकते हैं?

जवाब- मानसून ट्रिप में खाने के लिए ड्राई फ्रूट्स, नट्स, बिस्किट, नमकीन, भुने चने, मूंगफली और मखाना जैसी हल्की, पौष्टिक और लंबे समय तक टिकने वाली चीजें पैक करनी चाहिए। साथ ही पानी की बोतल और ORS जरूर साथ रखें।

डेयरी प्रोडक्ट्स या बहुत ऑयली चीजें न रखें क्योंकि ये जल्दी खराब हो सकती हैं और इससे पेट खराब होने का खतरा भी होता है। इंस्टेंट नूडल्स या रेडी-टू-ईट पैकेट भी बैकअप के तौर पर साथ रख सकते हैं। खाने-पीने की चीजें एयरटाइट डिब्बों या जिप बैग में ही रखें ताकि वे नमी से सुरक्षित रहें।

सवाल- मानसून ट्रिप के दौरान किस तरह की गलतियां नहीं करनी चाहिए?

जवाब- इस दौरान जरा-सी लापरवाही ट्रिप को मुश्किलों में बदल सकती है। बारिश में पाचन संबंधी समस्याएं आम होती हैं, इसलिए स्ट्रीट फूड, जंक या फास्ट फूड से बचें। केवल साफ-सुथरा और हल्का भोजन ही खाएं। बारिश में भीगने के बाद गीले कपड़ों में देर तक रहने से सर्दी-जुकाम या वायरल इन्फेक्शन हो सकता है, इसलिए भीगने के तुरंत बाद कपड़े जरूर बदलें।

इसके अलावा बारिश के मौसम में सांप और जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बढ़ जाता है, इसलिए पैदल चलते समय विशेष सतर्कता बरतें। साथ ही ऐसी जगहों पर ज्यादा समय न बिताएं, जो असुरक्षित लगें।

सवाल- अगर मानसून में बाइक या कार से ट्रैवल प्लान कर रहे हैं तो किस तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए?

जवाब- बारिश की वजह से सड़कों पर फिसलन, कम विजिबिलिटी और अचानक खराब मौसम जैसी स्थितियां सामने आ सकती हैं। ऐसे में वाहन और खुद की सुरक्षा दोनों के लिए कुछ जरूरी एहतियात बेहद जरूरी हैं। जैसेकि-

  • यात्रा से पहले वाहन की पूरी सर्विसिंग करवा लें। खासकर ब्रेक, वाइपर, लाइट्स और टायर चेक करें।
  • मौसम का पूर्वानुमान चेक करें और ट्रिप से पहले रूट प्लानिंग करें।
  • बाइक चलाते समय एंटी-स्किड टायर्स, रेनकोट और वाटर प्रूफ बैग जरूर रखें।
  • कार से जा रहे हों तो डिफॉगर, AC और इंडिकेटर की जांच कराएं।
  • ओवरटेक करने और जलभराव वाले रास्तों से बचें।
  • वाहन में टॉर्च, मेडिकल किट, टायर रिपेयर किट, पावर बैंक और अतिरिक्त पानी जरूर रखें।
  • हमेशा स्पीड सीमित रखें और आगे चल रहे वाहनों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें क्योंकि भीगी सड़कों पर ब्रेकिंग डिस्टेंस सामान्य से ज्यादा होती है।

…………………..

जरूरत की ये खबर भी पढ़िए

जरूरत की खबर- मानसून में कार-बाइक चलाते हुए सावधान: बारिश में बढ़ता एक्सीडेंट का रिस्क, ये 6 गलतियां न करें, 11 जरूरी सावधानियां

सड़कों पर जमी धूल-मिट्टी बारिश के बाद एक फिसलन भरी परत में बदल जाती है। ऐसे में वाहन के फिसलने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। साथ ही भीगी सड़कों पर ब्रेक लगाने के लिए सामान्य से अधिक दूरी की जरूरत होती है। इस दौरान अचानक ब्रेक लगाना खतरनाक साबित हो सकता है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *