जरूरत की खबर- रूम हीटर से हो सकती है मौत:  सर्दियों में यूज करते हुए 12 सेफ्टी टिप्स फॉलो करना बहुत जरूरी, बता रहे हैं डॉक्टर
महिला

जरूरत की खबर- रूम हीटर से हो सकती है मौत: सर्दियों में यूज करते हुए 12 सेफ्टी टिप्स फॉलो करना बहुत जरूरी, बता रहे हैं डॉक्टर

Spread the love


23 घंटे पहलेलेखक: अदिति ओझा

  • कॉपी लिंक

पिछले साल नोएडा में एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई क्योंकि वो पूरी रात गैस हीटर ऑन करके सो गए और कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड का लेवल बढ़ गया था। इसी तरह जम्मू–कश्मीर में एक पूरा परिवार ही हीटर से निकली टॉक्सिक गैस के कारण काल के गाल में समा गया।

सर्दियों में ठंड से बचने के लिए अक्सर लोग हीटर या ब्लोअर का इस्तेमाल करते हैं। यह शरीर को तो गर्म रखता है, लेकिन कई बार यही आराम गंभीर बीमारियों की वजह बन जाता है। दरअसल, ये उपकरण जहरीली गैस छोड़ते हैं जिसे ‘कार्बन मोनोऑक्साइड (CO)’ कहते हैं। अगर कमरे में हवा आने-जाने की जगह (वेंटिलेशन) न हो, तो ये गैस अंदर ही जमा हो जाती है।

इस गैस से बहुत थकान, कमजोरी और बेहोशी जैसी हालत हो सकती है, जिससे मौत का खतरा भी बढ़ जाता है।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार, जिन नवजात बच्चों के कमरे में हीटर लगाया गया, उनमें से 88% में तेज खांसी और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं देखने को मिलीं।

आज ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि रूम हीटर से सेहत को कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं? साथ ही जानेंगे-

  • सर्दियों में कमरे का आइडियल टेम्परेचर क्या होना चाहिए?
  • हीटर से होने वाली हेल्थ प्रॉब्लम्स से कैसे बचा जा सकता है?

एक्सपर्ट: डॉ. अंबरीश कुमार गर्ग, सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर

सवाल- हीटर से सबसे बड़ा नुकसान क्या है?

जवाब- हीटर के लंबे इस्तेमाल से कमरे की हवा में नमी खत्म हो जाती है। इससे गला, नाक और स्किन सूखने लगती है। सूखी हवा रेस्पिरेटरी सिस्टम को इरिटेट करती है, जिससे खांसी, एलर्जी और अस्थमा जैसी समस्याएं बढ़ती हैं। साथ ही स्किन ड्राईनेस, आंखों में जलन या कंजक्टिवाइटिस हो सकता है। हीटर के लगातार यूज से ब्रेन में इंटरनल ब्लीडिंग या स्ट्रोक जैसी स्थिति भी बन सकती है।

सवाल- हीटर से कार्बन मोनोऑक्साइड पॉइजनिंग कैसे हो सकती है?

जवाब- दरअसल, हीटर एक खतरनाक, बिना गंध और रंग वाली गैस कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) छोड़ते हैं। यह गैस बंद कमरे में जमा होकर शरीर में ऑक्सीजन की कमी पैदा करती है, जिस वजह से सिरदर्द, चक्कर, थकान, मतली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गंभीर मामलों में बेहोशी या मौत तक हो सकती है।

सवाल- क्या नवजात बच्चों के कमरे में हीटर चलाना सेफ है?

जवाब- नहीं, नवजात या छोटे बच्चों के कमरे में लंबे समय तक हीटर चलाना नुकसानदायक है। हीटर से हवा का मॉइश्चर खत्म होता है, जिससे स्किन ड्राई होकर इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है। जिससे बच्चे में नाक-कान में खुजली और सांस की तकलीफ भी हो सकती है।

सवाल- सर्दियों में आइडियल रूम टेम्परेचर क्या होना चाहिए?

जवाब- ठंडे कमरे भी सेहत के लिए ठीक नहीं होते। इसलिए बैलेंस जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार, बेडरूम का टेम्परेचर लगभग 18° सेल्सियस और लिविंग रूम का टेम्परेचर लगभग 21° सेल्सियस रखें। इससे बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बैलेंस रहता है और नींद पर भी असर नहीं पड़ता है।

सवाल- सर्दियों में हीटर इस्तेमाल करते समय क्या सावधानियां रखें?

जवाब- सर्दियों में हीटर का इस्तेमाल करते समय कमरे में थोड़ा वेंटिलेशन जरूर रखें, ताकि ताजी हवा आती रहे और ऑक्सीजन का लेवल बैलेंस रहे। हीटर से हवा सूखने लगती है। इसलिए कमरे में (हीटर पर नहीं) पानी से भरा एक बर्तन रखना नमी बनाए रखने का आसान तरीका है।

जिन लोगों को अस्थमा, एलर्जी या हार्ट डिजीज जैसी समस्या है, उन्हें लंबे समय तक हीटर चलाकर बैठने से बचना चाहिए। हीटर के पास कपड़े या कोई जलने वाली चीज न रखें और समय-समय पर उपकरण की सर्विसिंग जरूर कराएं, ताकि गैस लीक का खतरा न हो।

हीटर के इस्तेमाल से जुड़े कुछ कॉमन सवाल और जवाब

सवाल- क्या सेंट्रल हीटिंग से साइनस की समस्या बढ़ सकती है?

जवाब- हां, सेंट्रल हीटिंग नाक को सुखा देती है, जिससे साइनस संक्रमण बढ़ सकता है।

सवाल- क्या रेडिएटर से सांस लेने की समस्या हो सकती है?

जवाब- रेडिएटर कमरे की हवा गर्म करते हैं और इससे धूल कण ऊपर उठकर फैलते हैं। इन्हें सांस के जरिए अंदर लेने पर अस्थमा या एलर्जी के लक्षण बढ़ सकते हैं।

सवाल- क्या ठंडे कमरे में रहना भी नुकसानदेह है?

जवाब- बहुत ठंडे कमरे से शरीर का तापमान गिर सकता है, जिससे हाइपोथर्मिया या ब्लड प्रेशर में बदलाव का खतरा रहता है।

सवाल- हीटर चलाते समय लोग सबसे कॉमन गलती क्या करते हैं?

जवाब- पूरी तरह से बंद कमरे में लंबे समय तक या पूरी रात हीटर ऑन करके छोड़ देते हैं। ये सबसे बड़ी गलती है। इससे कार्बन मोनोऑक्साइड या ऑक्सीजन की कमी दोनों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

सर्दियों की ठंड से बचना जरूरी है, लेकिन गर्मी के चक्कर में अपनी सेहत को खतरे में डालना सही नहीं है। कुछ सावधानियां बरतकर आप सर्दियों के मौसम को आरामदायक और सुरक्षित बना सकते हैं।

……………………

जरूरत की ये खबर भी पढ़िए

जरूरत की खबर- इमर्शन रॉड से बच्ची की मौत:जानें इसका रिस्क, इस्तेमाल के दौरान बरतें 13 सावधानियां, खरीदते हुए 8 बातें ध्यान रखें

सर्दियों में नहाने से लेकर बर्तन और कपड़े धोने तक, हर काम के लिए हल्के गर्म पानी की जरूरत होती है। इसके लिए बहुत से लोग अपने घरों में इमर्शन रॉड का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि यह गीजर की तुलना में बेहद सस्ता होता है। हालांकि इमर्शन रॉड के इस्तेमाल में थोड़ी-सी लापरवाही भी खतरनाक साबित हो सकती है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *