जरूरत की खबर- हरी प्याज के 10 हेल्थ बेनिफिट्स:  कैल्शियम से भरपूर, पाचन सुधारे, इम्यूनिटी बढ़ाए, जानें किन्हें नहीं खानी चाहिए
महिला

जरूरत की खबर- हरी प्याज के 10 हेल्थ बेनिफिट्स: कैल्शियम से भरपूर, पाचन सुधारे, इम्यूनिटी बढ़ाए, जानें किन्हें नहीं खानी चाहिए

Spread the love


  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Spring Onions Health Benefits Explained; Nutrition Values | Hari Pyaz Ke Fayde

30 मिनट पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

बाजार में बहुत आसानी से मिलने वाली हरी प्याज (स्प्रिंग ओनियन) खाने में स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

‘जर्नल ऑफ फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी’ में पब्लिश स्टडी के मुताबिक, हरी प्याज में मौजूद फ्लेवोनोइड्स और सल्फर बेस्ड कंपाउंड शरीर में इंफ्लेमेशन कम करते हैं। साथ ही कैंसर सेल्स की ग्रोथ रोकते हैं और डायबिटीज को मैनेज करने में मदद करते हैं।

वहीं मल्टीडिसिप्लिनरी डिजिटल पब्लिशिंग इंस्टीट्यूट (MDPI) में पब्लिश एक स्टडी बताती है कि हरी प्याज विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है। इसके अर्क में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल और एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो ओवरऑल हेल्थ को सपोर्ट करते हैं।

तो चलिए, आज जरूरत की खबर में हम हरी प्याज के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • हरी प्याज में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं?
  • किन लोगों को हरी प्याज नहीं खानी चाहिए?

एक्सपर्ट: डॉ. अमृता मिश्रा, न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटेटिक्स, नई दिल्ली

सवाल- हरी प्याज में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?

जवाब- यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) के मुताबिक, हरी प्याज में फाइबर, विटामिन A, C, K, B6, B9, कैल्शियम, आयरन, जिंक और पोटेशियम पाया जाता है। नीचे दिए ग्राफिक से 100 ग्राम हरी प्याज की न्यूट्रिशनल वैल्यू जानिए-

सवाल- हरी प्याज हमारी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है?

जवाब- इसे नीचे दिए पॉइंटर्स से समझिए-

  • हरी प्याज में मौजूद फाइबर डाइजेस्टिव हेल्थ को सपोर्ट करते हैं।
  • इसमें मौजूद क्वेरसेटिन और एलिसिन जैसे सल्फर बेस्ड कंपाउंड ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करते हैं।
  • विटामिन A और कुछ अन्य पोषक तत्व आंखों की रोशनी को बनाए रखने में मदद करते हैं।
  • जर्नल ऑफ फूड मेजरमेंट एंड कैरेक्टराइजेशन में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, हरी प्याज में भरपूर एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो स्किन को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।
  • हरी प्याज में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं।
  • विटामिन C कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है, जिससे हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है।
  • हरी प्याज में विटामिन C और A होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है। इससे शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है।
  • नेचुरल सल्फर कंपाउंड शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करते हैं।

रोजाना हरी प्याज खाना सेहत के लिए और कैसे फायदेमंद है, इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-

सवाल- क्या डायबिटिक लोग हरी प्याज खा सकते हैं?

जवाब- हां, हरी प्याज डायबिटिक मरीजों के लिए सुरक्षित और फायदेमंद है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) बहुत कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को अचानक नहीं बढ़ाती है। इसमें मौजूद सल्फर कंपाउंड्स और फाइबर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। साथ ही यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को भी बढ़ाने में मदद करती है।

सवाल- क्या बच्चों को हरी प्याज दी जा सकती है?

जवाब- हां, एक साल से ऊपर के बच्चों को हरी प्याज का सूप, पराठे या इसे दाल में मिलाकर दे सकते हैं। यह बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है। हड्डियों की ग्रोथ और पाचन में भी मददगार है।

सवाल- हरी प्याज को डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं?

जवाब- इसे डाइट में कई तरीके से शामिल किया जा सकता है। जैसेकि-

  • हल्के तेल में भूनकर सब्जी बनाकर खा सकते हैं।
  • फ्राइड राइस या चाइनीज डिशेज में मिला सकते हैं।
  • पालक-हरी प्याज पराठा बना सकते हैं।
  • सूप और करी में इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • ऑमलेट या अंडा भुर्जी में भी डाल सकते हैं।

ध्यान रखें कि हरी प्याज को बहुत ज्यादा पकाने से इसके एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन C की मात्रा कम हो सकती है। इसलिए इसे सीमित मात्रा में पकाकर खाना बेहतर है।

सवाल- क्या हरी प्याज के कोई साइड इफेक्ट्स हैं?

जवाब- हां, जरूरत से ज्यादा हरी प्याज खाने से कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। जैसेकि-

  • पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
  • थायरॉइड फंक्शन प्रभावित हो सकता है।
  • ब्लड थिनर लेने वालों के लिए ब्लड क्लॉटिंग का खतरा बन सकता है।
  • बिना धोए कच्ची हरी प्याज खाने पर इन्फेक्शन का रिस्क हो सकता है।
  • कुछ लोगों को इससे एलर्जी भी हो सकती है।

सवाल- रोजाना कितनी मात्रा में हरी प्याज खाना सुरक्षित है?

जवाब- डॉ. अमृता मिश्रा बताती हैं कि एक स्वस्थ व्यक्ति दिन में लगभग 25-30 ग्राम (करीब 4-5 डंठल) हरी प्याज खा सकता है। अगर इसे किसी डिश में मिलाकर खा रहे हैं तो आधा कप पर्याप्त है। बच्चों के लिए 10-15 ग्राम ही पर्याप्त होता है।

सवाल- किन लोगों को हरी प्याज नहीं खानी चाहिए?

जवाब- आमतौर पर स्वस्थ लोगों के लिए हरी प्याज सुरक्षित और फायदेमंद होती है, लेकिन कुछ हेल्थ कंडीशन में इसका सेवन सीमित करना चाहिए या फिर पूरी तरह परहेज करना चाहिए। जैसेकि-

  • जिन लोगों को इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS), ब्लोटिंग, गैस या एसिडिटी की समस्या हो।
  • जिन्हें किडनी स्टोन हो या जिन्हें सीमित मात्रा में मिनरल्स लेने की सलाह दी गई हो।
  • जिन्हें हरी प्याज या सल्फर युक्त फूड्स से एलर्जी हो।
  • जिन्हें एसिड रिफ्लक्स या अल्सर की समस्या हो।
  • जो ब्लड थिनर मेडिसिन लेते हों।
  • जिनकी कुछ दिनों बाद सर्जरी होने वाली हो।
  • जिन्हें थायरॉइड हो, वे हरी प्याज सीमित मात्रा में ही खाएं।

एडिशनल जानकारी :

सवाल- क्या हरी प्याज स्किन के लिए भी फायदेमंद है?

जवाब- आपने नींबू, बेसन और एलोवेरा समेत कई नेचुरल चीजों का स्किन केयर के लिए इस्तेमाल होते सुना व देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हरी प्याज भी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। यहां हम आपको हरी प्याज से स्किन केयर के कुछ टिप्स बता रहे हैं।

………………………

जरूरत की ये खबर भी पढ़िए

जरूरत की खबर- भिंडी खाने से तेज होता दिमाग: फाइबर से भरपूर, न्यूट्रिशन का पावरहाउस, डॉक्टर से जानें किसे नहीं खानी चाहिए

भिंडी लगभग हर मौसम में आसानी से मिल जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये न्यूट्रिशन का पावरहाउस भी है। इसमें फाइबर, विटामिन C, K, एंटीऑक्सिडेंट्स और फोलेट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पाचन से लेकर इम्यूनिटी और हार्ट हेल्थ तक सभी का ख्याल रखते हैं। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *