जरूरत की खबर- होली की मिठाई खरीदें तो अलर्ट रहें:  खोया हो सकता है नकली, FSSAI ने बताया घर पर कैसे करें मिलावट की पहचान
महिला

जरूरत की खबर- होली की मिठाई खरीदें तो अलर्ट रहें: खोया हो सकता है नकली, FSSAI ने बताया घर पर कैसे करें मिलावट की पहचान

Spread the love


15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

होली से पहले सभी राज्यों में खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट हो गया है। हाल ही में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में खाद्य विभाग ने मिठाई की कई दुकानों पर छापेमार की और 3.5 क्विंटल खोया जब्त किया।

होली के दौरान घरों और बाजारों में मिठाइयों की खपत कई गुना बढ़ जाती है। त्योहारी सीजन में लोग एक-दूसरे को मिठाइयां गिफ्ट करते हैं, जिसमें खोया से बनी मिठाइयां सबसे ज्यादा होती हैं। डिमांड बढ़ने के कारण कुछ दुकानदार अधिक मुनाफा कमाने के लालच में सिंथेटिक या मिलावटी खोया बेचते हैं, जो सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। इसे खाने से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

तो चलिए, आज जरूरत की खबर में बात करेंगे कि मिलावटी खोया की पहचान कैसे करें? साथ ही जानेंगे कि-

  • मिलावटी खोया से किस तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं?
  • घर पर शुद्ध खोया कैसे बना सकते हैं?

एक्सपर्ट: डॉ. सत्येंद्र कुमार सोनकर, फिजिशियन, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ

सवाल- खोया में किस तरह की मिलावट की जा सकती है? जवाब- मिलावटखोर सस्ता और नकली खोया बनाने के लिए खराब क्वालिटी का मिल्क पाउडर, टेलकम पाउडर और कई खतरनाक केमिकल्स मिलाते हैं। इसके अलावा खोया की मात्रा बढ़ाने के लिए उसमें सिंघाड़े का आटा, वनस्पति घी, मैदा और स्टार्च जैसी चीजों को मिलाया जाता है। यह खोया देखने में असली लगता है, लेकिन स्वाद और उसकी पौष्टिकता में कमी रहती है।

सवाल- मिलावटी खोया खाने से किस तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं? जवाब- बाजार में मिलने वाले मिलावटी खोया में मौजूद केमिकल्स कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। स्टार्च और अरारोट से बना खोया पेट दर्द, अपच, एसिडिटी और डायरिया (दस्त) का कारण बन सकता है। वहीं बासी या खराब खोया खाने से फूड पॉइजनिंग हो सकती है। सिंथेटिक दूध और यूरिया वाले मिलावटी खोया के सेवन से लिवर और किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

नीचे दिए ग्राफिक से समझिए कि मिलावटी खोया खाने से किस तरह की बीमारियां हो सकती हैं।

सवाल- क्या मिलावटी खोया खाने से हार्ट हेल्थ को नुकसान हो सकता है? जवाब- मिलावटी खोया में सोडियम और केमिकल की मात्रा अधिक होती है, जिससे ब्लड प्रेशर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। इससे दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा मिलावटी खोया में मौजूद ट्रांस फैट और सिंथेटिक दूध खून को गाढ़ा कर सकते हैं, जिससे हार्ट में ब्लॉकेज होने लगता है।

सवाल- घर पर असली और नकली खोया की पहचान कैसे कर सकते हैं? जवाब- हर साल देश भर में अलग-अलग जगहों से खाद्य विभाग नकली खोया जब्त करता है, जिसका इस्तेमाल मिठाइयां बनाने में किया जाता है। नीचे दिए ग्राफिक से समझिए कि आप घर पर ही अलग-अलग तरीकों से कैसे शुद्ध खोया की जांच कर सकते हैं।

सवाल- किन मिठाइयों में खोया का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है? जवाब- खोया मिठाइयों को मलाईदार और स्वादिष्ट बनाता है। इसलिए भारतीय मिठाइयों में इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। खासकर उत्तर भारत में पेड़ा, बर्फी, गुलाब जामुन और लड्डू जैसी कुछ प्रमुख मिठाइयों में इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है।

सवाल- घर पर खोया कैसे बना सकते हैं? जवाब- बाजार के मिलावटी खोया से बचने के लिए घर पर शुद्ध खोया बनाना बेहतर है। इसके लिए सबसे पहले भारी तले वाली कड़ाही लें। अगर आप 500 ग्राम खोया बनाना चाहते हैं तो करीब 2.5 लीटर दूध लें। इसे मध्यम आंच पर उबालें। दूध को जलने से बचाने के लिए इसे लगातार चलाते रहें। जब दूध गाढ़ा हो जाए जाए तो गैस बंद कर दें।

सवाल- अगर कोई दुकानदार मिलावटी खोया बेचे तो क्या करें? जवाब- सबसे पहले दुकानदार को खोया की मिलावट के बारे में बताएं और उसे वापस करने की कोशिश करें। अगर वह इनकार करे या बहाने बनाए तो ग्राहक दुकानदार के खिलाफ सीधी शिकायत कर सकता है। इसके लिए FSSAI के टोल फ्री नंबर 1800112100 या इसकी वेबसाइट पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

सवाल- बाजार से खोया खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जवाब- हमेशा किसी भरोसेमंद डेयरी, ब्रांडेड दुकान या प्रसिद्ध मिठाई की दुकान से ही खोया खरीदें। सड़क किनारे या बहुत सस्ते दाम पर मिलने वाले खोया को कभी न खरीदें। ऐसी दुकानों पर बनी मिठाइयों में मिलावटी खोया होने की अधिक संभावना रहती है। इसके अलावा खुले में रखा होने से खोया में बैक्टीरिया पनप सकते हैं।

सवाल- खोया कितने दिनों तक फ्रेश बना रहता है? जवाब- खोया जल्दी खराब होने वाला खाद्य पदार्थ है। इसका ताजा (फ्रेश) बने रहना इसके स्टोरेज के तरीके और टेम्परेचर पर निर्भर करता है। बिना फ्रिज के ज्यादा देर रखने पर खोया खराब हो सकता है, उसमें खट्टापन आ सकता है या फंगस लग सकते हैं।

…………….………… जरूरत की ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- यूपी में 11000 किलो मिलावटी चायपत्ती बरामद:कहीं आपके यहां तो नहीं आ रही नकली चाय, घर पर कैसे करें पहचान

भारत में चाय के शौकीन लोगों की कमी नहीं है। एक सर्वे के मुताबिक तकरीबन 80% भारतीयों के दिन की शुरुआत चाय से होती है। लेकिन अगर आप मिलावटी चायपत्ती वाली चाय पी रहे हैं तो यह आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *