जामुन के साथ किन फूड्स को खाने से अमृत समान ये फल करता है ज़हर का काम, देखिए फूड लिस्ट
धर्म आस्था

जामुन के साथ किन फूड्स को खाने से अमृत समान ये फल करता है ज़हर का काम, देखिए फूड लिस्ट

Spread the love


गर्मियों के मौसम में कई प्रकार के फल आते हैं, जिनमें एक फल जामुन है जो बहुत पसंद किया जाता है। जामुन का सेवन न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि कई बीमारियों से बचाव करने में भी लाभकारी होता है। गर्मियों में मिलने वाला जामुन डायबिटीज कंट्रोल से लेकर पाचन तंत्र सुधारने तक कई फायदे पहुंचाता है, लेकिन कुछ खास फूड्स के साथ अगर जामुन खा लिया जाए, तो यह शरीर के लिए फायदेमंद नहीं, बल्कि हानिकारक साबित हो सकता है। उज्जैन के लक्ष्मी क्लिनिक एंड मेडिकोज के बीएएमएस आयुर्वेद रत्न डॉ महेंद्र लालवानी ने बताया कि जामुन को किन चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए।

डॉ. महेंद्र लालवानी के मुताबिक, गर्मियों में खट्टे-मीठे जामुन न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं, लेकिन गलत फूड कॉम्बिनेशन की वजह से हो सकता है ये फायदेमंद फल आपको कुछ नुकसान कर जाए। ऐसे में जामुन का सेवन करने से पहले ये जानना जरूरी है कि जामुन के साथ किन फूड्स का सेवन करना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।

दूध

जामुन के साथ दूध का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। जामुन में प्राकृतिक एसिड और दूध में प्रोटीन होता है। दोनों का कॉम्बिनेशन पाचन तंत्र पर बुरा असर डाल सकता है और गैस, एसिडिटी व स्किन एलर्जी जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।

अचार

जामुन के साथ कोई भी अचार नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से पेट में एसिड बढ़ सकता है। जिससे उल्टी, चक्कर आना और पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जामुन का सेवन करने के कम से कम एक घंटे बाद तक अचार का सेवन करने से बचें। जामुन का स्वाद कसैला और अचार का तीखा होता है। दोनों की तासीर गर्म होती है, जिससे पेट में जलन, उल्टी या डायरिया हो सकता है।

सॉफ्ट ड्रिंक्स या कोल्ड ड्रिंक्स

ज्यादातर सॉफ्ट ड्रिंक्स में काफी मात्रा में फास्फोरस पाया जाता है। फास्फोरस की मात्रा बढ़ने पर शरीर को कैल्शियम अवशोषित करने में दिक्कत होती है। ऐसे में जामुन के साथ कोल्ड ड्रिंक लेने से शरीर में एसिड का संतुलन बिगड़ सकता है। इससे पेट की समस्याएं और त्वचा पर रैशेज हो सकते हैं।

आलू से भरपूर फूड

जामुन और आलू को एक साथ नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इससे पेट में गैस, अपच और सीने में जलन हो सकती है। जामुन में फाइबर अधिक होता है और आलू में स्टार्च और जब ये दोनों चीजें एक साथ खाई जाती हैं, तो पाचन तंत्र पर अधिक दबाव पड़ सकता है, जिससे ये समस्याएं हो सकती हैं। इन दोनों को एक साथ खाने से ब्लड शुगर लेवल अचानक गिर या बढ़ सकता है।

खट्टी चीजें

जामुन के साथ खट्टी चीजों के सेवन से बचाना चाहिए। जामुन खुद हल्का खट्टा होता है और अगर आप नींबू, इमली या खट्टी दही जैसे फूड्स साथ में खा लें, तो एसिडिटी और पेट फूलने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

आंतों की सूजन होने पर तेजी से बनती है पेट में गैस, इन 5 फूड को तुरंत डाइट का बना लें हिस्सा, बिना दवा सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *