जॉब & एजुकेशन बुलेटिन:  राजस्थान में 12वीं पास के लिए 13,398 वैकेंसी; MEd की डिग्री अब 1 साल में कर सकेंगे
शिक्षा

जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: राजस्थान में 12वीं पास के लिए 13,398 वैकेंसी; MEd की डिग्री अब 1 साल में कर सकेंगे

Spread the love


  • Hindi News
  • Career
  • Vacancy For 13,398 Posts For 12th Pass, Now You Can Do MEd In 1 Year

7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसीज के बारे में। करेंट अफेयर्स में जानेंगे गणतंत्र दिवस की झांकी के लिए मिले पिपुल्स चॉइस अवॉर्ड के बारे में। साथ ही टॉप स्टोरीज में बात MP बोर्ड एग्जाम के एडमिट कार्ड और NCTE के MEd को लेकर नए नियम की।

करेंट अफेयर्स

1. गणतंत्र दिवस पर यूपी की झांकी को मिला पीपुल्स चॉइस अवार्ड

गणतंत्र दिवस पर उत्तर प्रदेश की ओर से निकाली गई झांकी ‘कर्तव्य पथ पर महाकुंभ’ लोगों की पहली पसंद रही। यूपी की झांकी को पीपुल्स चॉइस अवार्ड कैटेगरी में पहला स्थान मिला है। इस कैटेगरी में 40 फीसदी वोट के साथ उत्तर प्रदेश पहले और 35 फीसदी वोट के साथ गुजरात दूसरे स्थान पर रहा।

गुजरात की इस बार की झांकी में पीएम मोदी के जन्मस्थान वडनगर को दर्शाया गया था।

गुजरात की इस बार की झांकी में पीएम मोदी के जन्मस्थान वडनगर को दर्शाया गया था।

2. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ‘हैंडलूम कॉन्क्लेव मंथन’ का उद्घाटन किया

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने 28 जनवरी को नई दिल्ली में जनपथ स्थित डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में हथकरघा सम्मेलन ‘हैंडलूम कॉन्क्लेव: मंथन’ का उद्घाटन किया। मंत्रालय हथकरघा उद्योग के लिए ऐसा मॉडल तैयार करेगा, जिसमें हैंडलूम बुनकरों को साल में न्यूनतम 300 दिन का स्थाई रोजगार मिलेगा। हैंडलूम सेक्टर के डेवलपमेंट के लिए बेस्ट प्रैक्टिसेस और इनोवेशन्स को साझा करने के लिए हैंडलूम कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है।

इस मौके पर गिरिराज सिंह ने हथकरघा बुनकर ई-पहचान पोर्टल और हथकरघा पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन मॉड्यूल का शुभारंभ किया।

इस मौके पर गिरिराज सिंह ने हथकरघा बुनकर ई-पहचान पोर्टल और हथकरघा पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन मॉड्यूल का शुभारंभ किया।

दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें

टॉप जॉब्स

1. राजस्थान में 13,398 पदों पर भर्ती, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स को मौका

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) और राज्य मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी के विभिन्न संवर्गों में संविदा के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा 2 जून से 13 जून तक आयोजित की जाएगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

12वीं, ग्रेजुएशन की डिग्री, संबंधित क्षेत्र में डिग्री, डिप्लोमा।

एज लिमिट :

  • 21 – 40 वर्ष
  • पुरुष उम्मीदवारों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर : 5 साल की छूट दी गई है।
  • महिला उम्मीदवार के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग : 10 साल की छूट दी गई है।
  • सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए 5 साल की छूट दी जाएगी।

फीस :

  • सामान्य : 600 रुपए।
  • राजस्थान राज्य के ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस/ एससी/ एसटी/ दिव्यांग : 400 रुपए।

सिलेक्शन प्रोसेस :

रिटन एग्जाम के बेसिस पर।

सैलरी :

लेवल – 3 के अनुसार 21,700 – 69,100 रुपए प्रतिमाह।

2. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 150 पदों पर भर्ती के लिए 3 फरवरी तक करें अप्लाई

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 23 जनवरी 2025 तय की गई थी। इसे अब 3 फरवरी 2025 तक एक्सटेंड किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bank.sbi पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

ग्रेजुएशन की डिग्री।

एज लिमिट :

23 से 32 वर्ष के बीच।

सैलरी :

64,820 – 93,960 रुपए।

फीस :

  • जनरल ओबीसी ईडब्ल्यूएस : 750 रुपए।
  • एससी एसटी पीडब्ल्यूडी : निःशुल्क।

सिलेक्शन प्रोसेस :

उम्मीदवारों का सिलेक्शन शॉर्टलिस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. एकेडमिक ईयर 2026-27 से एक वर्षीय होगा MEd कोर्स

नए एकेडमिक सेशन 2026-27 से दो वर्षीय MEd (मास्टर ऑफ एजुकेशन) कोर्स को बदलकर एक वर्षीय कर दिया जाएगा। नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) ने ये फैसला लिया है। हाल ही में NCTE के फैसले के बाद BEd को भी एक वर्षीय करने की घोषणा की गई थी।

ये फैसला नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के अंतर्गत लिया गया है। NCTE चेयरमैन पंकज अरोड़ा के मुताबिक एक वर्षीय BEd कोर्स करने वाले कैंडिडेट्स, दो वर्षीय टीचर एजुकेशन कोर्स करने वाले कैंडिडेट्स और चार वर्षीय इंटीग्रेडिट कोर्स करने वाले कैंडिडेट्स एमएड में एडमिशन ले सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक NCTE इसके लिए नया सिलेबस तैयार कर रही है और इंस्टीट्यूटस से इसके लिए सजेशन मांगे गए हैं। 2026-27 से यह कोर्स शुरू होगा। इसमें एडमिशन की प्रोसेस अभी तय नहीं है। फिलहाल चार वर्षीय इंटीग्रेडिट टीचर एजुकेशन कोर्स में एडमिशन एंट्रेस एग्जाम के जरिए होता है। ये एग्जाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA करवाता है।

2. MP बोर्ड ने 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड जारी किए

मध्य-प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 2025 के 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। स्कूल्स mpbse.mponline.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्‍टूडेंट्स को एडमिट कार्ड के लिए अपने स्कूल से संपर्क करना होगा। MP बोर्ड के 12वीं के एग्जाम 25 फरवरी से 25 मार्च तक होंगे। वहीं 10वीं के एग्जाम 27 फरवरी से 21 मार्च तक होंगे।

ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *