जॉब & एजुकेशन बुलेटिन:  12वीं पास के लिए कॉन्स्टेबल की 1746 भर्तियां निकलीं; JEE में फेल छात्रा ने सुसाइड किया
शिक्षा

जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: 12वीं पास के लिए कॉन्स्टेबल की 1746 भर्तियां निकलीं; JEE में फेल छात्रा ने सुसाइड किया

Spread the love


  • Hindi News
  • Career
  • 1746 Constables Recruited For 12th, Committed Suicide After Failing In JEE, Wrote Mom Dad Sorry, I Couldn’t Do It

7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात THDC और पंजाब पुलिस में निकली वैकेंसीज के बारे में। करेंट अफेयर्स में बात कोटक महिंद्र बैंक पर RBI की रोक की। साथ ही टॉप स्टोरीज में बात परीक्षा पे चर्चा के तीसरे एपिसोड और JEE मेन्स में फेल होने वाली स्टूडेंट के सुसाइड की।

करेंट अफेयर्स

1. कोटक महिंद्रा बैंक पर लगी रोक हटाई गई

RBI ने 12 फरवरी को कोटक महिंद्रा बैंक पर लगी रोक को हटा दिया है। RBI ने 24 अप्रैल 2024 को कोटक महिंद्रा बैंक को नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से रोकने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग चैनलों के माध्यम से नए ग्राहकों को जोड़ने पर भी रोक लगाई थी। ये सभी रोक अब हट गई हैं।

बैंक पर ये प्रतिबंध लगाने का कारण बताते हुए तब RBI ने कहा था कि 2022 और 2023 के बीच उसने पर्याप्त आईटी इंफ्रास्टक्चर नहीं होने को लेकर बैंक को अपनी चिंता जताई थी, लेकिन बैंक इन कमियों को दूर करने में लगातार विफल रहा था।

बैंक पर ये प्रतिबंध लगाने का कारण बताते हुए तब RBI ने कहा था कि 2022 और 2023 के बीच उसने पर्याप्त आईटी इंफ्रास्टक्चर नहीं होने को लेकर बैंक को अपनी चिंता जताई थी, लेकिन बैंक इन कमियों को दूर करने में लगातार विफल रहा था।

2. मार्च में लौटेंगी सुनीता विलियम्स

NASA ने 11 फरवरी को बताया कि मार्च में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर स्पेस स्टेशन से वापस लौटेंगे। दोनों अंतरिक्ष यात्री बीते 8 महीने से स्पेस स्टेशन में फंसे हुए हैं। सुनीता विलियम्स पिछले साल 5 जून को बुच विल्मोर के साथ ISS यानी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर पहुंची थी।

सुनीता विलियम्स (बाएं) और बुच विल्मोर (दाएं) बोइंग के नए स्टारलाइनर कैप्सूल के टेस्ट के लिए गए थे, लेकिन इसमें खराबी आने के बाद दोनों ISS पर ही रुक गए। इसके बाद से दोनों वहीं फंसे हुए हैं।

सुनीता विलियम्स (बाएं) और बुच विल्मोर (दाएं) बोइंग के नए स्टारलाइनर कैप्सूल के टेस्ट के लिए गए थे, लेकिन इसमें खराबी आने के बाद दोनों ISS पर ही रुक गए। इसके बाद से दोनों वहीं फंसे हुए हैं।

दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें

टॉप जॉब्स

1. पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल के 1746 पदों पर भर्ती

पंजाब पुलिस की ओर से कॉन्स्टेबल के 1746 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है।आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी से शुरू की जाएगी। आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार पंजाब पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास।
  • एक्स सर्विसमैन का 10वीं पास होना जरूरी है।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 28 साल
  • आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

फीस :

  • जनरल : 1150 रुपए
  • एससी/ एसटी/ बीसी/ ओबीसी (केवल पंजाब राज्य के) : 650 रुपए
  • पंजाब के एक्स सर्विसमैन : 500 रुपए

सैलरी :

19,900 रुपए प्रतिमाह।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST)
  • फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट

2. THDC में 144 पदों पर निकली भर्ती

टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (THDC) ने इंजीनियर्स/ एग्जीक्यूटिव और जूनियर ऑफिस ट्रेनी समेत अन्य पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट thdc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

संबंधित विषय में कम से कम 60% अंकों के साथ बीई, बीटेक, बीएससी, इंजीनियरिंग की डिग्री

एज लिमिट :

  • पद के अनुसार अधिकतम 27 से 32 साल
  • रिजर्व कैटेगरी को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

फीस :

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 600 रुपए
  • एससी, एसटी,पीडब्लूडी : नि:शुल्क

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन या कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम
  • पर्सनल इंटरव्यू

सैलरी :

जारी नहीं

अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. JEE में फेल होने पर 11वीं की स्‍टूडेंट ने सुसाइड किया

यूपी के गोरखपुर की 11वीं की स्‍टूडेंट अदिति मिश्रा ने बुधवार 12 फरवरी को सुसाइड कर लिया। अपने सुसाइड नोट में उसने लिखा ‘मम्मी-पापा सॉरी। मुझे माफ कर दो, मैं ये नहीं कर पाई।’ JEE मेन्स सेशन-1 का रिजल्ट 11 फरवरी को जारी हुआ है। 18 साल की अदिति JEE मेन्स में फेल हो गई थी।

अदिति 2 साल से JEE की तैयारी कर रही थीं।

अदिति 2 साल से JEE की तैयारी कर रही थीं।

स्‍टूडेंट्स का गढ़ कहे जाने वाले कोटा में इस साल अब तक 6 बच्‍चे आत्‍महत्‍या कर चुके हैं। इनमें से 5 स्टूडेंट्स कोटा में रहकर JEE की तैयारी कर रहे थे। वहीं एक छात्रा यहां NEET की तैयारी के लिए आई थी।

2. परीक्षा पे चर्चा एपिसोड 3, गौरव चौधरी, राधिका गुप्ता बोले- AI से टाइमटेबल बनवाएं

परीक्षा पे चर्चा 2025 के तीसरे एपिसोड में आज टेक्निकल गुरुजी के नाम से मशहूर गौरव चौधरी और आंत्रप्रेन्योर राधिका गुप्ता ने बच्‍चों से बात की। 20 मिनट के शो में उन्‍होंने बच्‍चों को टेक्‍नोलॉजी का पढ़ाई के लिए इस्‍तेमाल करने के कई टिप्‍स दिए। इनमें से 5 खास बातें रहीं-

ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *