जॉब & एजुकेशन बुलेटिन:  IB में 10वीं पास की 455 भर्तियां; असम में स्‍पेशल एजुकेटर की 228 वैकेंसी, बच्‍चों से पैर दबवा रहे हेडमास्‍टर सस्‍पेंड
शिक्षा

जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: IB में 10वीं पास की 455 भर्तियां; असम में स्‍पेशल एजुकेटर की 228 वैकेंसी, बच्‍चों से पैर दबवा रहे हेडमास्‍टर सस्‍पेंड

Spread the love


  • Hindi News
  • Career
  • Vacancy For 455 Posts In IB; Recruitment For The Post Of Educator Started In Assam, Head Master In Tamil Nadu Made Children Massage His Feet

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात असम में स्पेशल एजुकेटर के 228 पदों पर भर्ती की और IB में 455 पदों पर भर्ती की। करेंट अफेयर्स में जानकारी सिंगापुर के पीएम के भारत दौरे की। टॉप स्टोरी में बात तमिलनाडु में हेडमास्टर के पैर दबवाने के वीडियो और ISRO के चंद्रयान-3 रौबर पर रिसर्च की।

करेंट अफेयर्स

1. गृह मंत्रालय ने CAA 2019 में बदलाव का आदेश जारी किया

3 सितंबर को गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर CAA 2019 में बदलाव किया है। नए आदेश के बाद 31 दिसंबर 2024 तक भारत में आए अल्पसंख्यक हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई बिना किसी पासपोर्ट के देश में रह सकते हैं।

  • इससे पहले ये व्यवस्था 31 दिसंबर 2014 तक भारत में आ चुके अल्पसंख्यकों के लिए थी।
  • हाल ही में लागू हुए इमिग्रेशन एंड फॉरेन एक्ट 2025 के तहत जारी किया गया महत्वपूर्ण आदेश बड़ी संख्या में लोगों के लिए राहत की खबर होगी।

2. सिंगापुर के पीएम लॉरेंस वोंग 3 दिवसीय भारत दौरे पर

2 सितंबर को सिंगापुर के पीएम लॉरेंस वोंग तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आए। इस दौरान दोनों देश ग्रीन एनर्जी, शिपिंग, शिपिंग और सिविल एविएशन जैसे सेक्टर्स में संबंधों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर साइन करेंगे।

सिंगापुर के पीएम के तौर पर वोंग की ये पहली भारत यात्रा है।

सिंगापुर के पीएम के तौर पर वोंग की ये पहली भारत यात्रा है।

  • पीएम मोदी के आमंत्रण पर वे भारत का दौरा कर रहे हैं।
  • पीएम वोंग गुरुवार को पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय चर्चा करेंगे।
  • वोंग, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे और विदेश मंत्री एस जयशंकर और अन्य कैबिनेट मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।

टॉप जॉब्स

​​​1. DEE असम में स्पेशल एजुकेटर के पर भर्ती

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय (DEE) असम ने लोअर प्राइमरी स्कूल और अपर प्राइमरी स्कूलों में स्पेशल एजुकेटर के 228 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dee.assam.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

​​​​​2. इंटेलिजेंस ब्यूरो में 455 पदों पर भर्ती

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने सिक्योरिटी असिस्टेंट मोटर ट्रांसपोर्ट के पदों पर भर्ती निकाली है। 27 साल तक के 10वीं पास कैंडिडेट्स 28 सितंबर तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1 प्राइमरी स्कूल हेडमास्टर का पैर दबवाते हुए वीडियो वायरल

तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्टूडेंट्स अपनी हेडमास्टर कलैवानी के पैर दवा रहे हैं, और वो क्लास में एक मेज पर लेटी हुई हैं।

इस वीडियो के बाद स्कूल में बच्चों से ऐसा करवाए जाने पर सवाल किए जा रहे हैं।

इस वीडियो के बाद स्कूल में बच्चों से ऐसा करवाए जाने पर सवाल किए जा रहे हैं।

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो हरुर के मावेरीपट्टी प्राइमरी स्कूल का है, जिसमें लगभग 30 छात्र हैं।
  • इस वीडियो के बाद स्कूल में बच्चों से ऐसा करवाए जाने पर सवाल किए जा रहे हैं।
  • घटना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, अधिकारियों ने स्कूल का दौरा किया और ऑफिशियल इंवेस्टिगेशन शुरू कर दी गई है।
  • हेड मास्टर कलैवानी को जांच पूरी होने तक के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

2. ISRO ने चंद्रयान-3 लैंडर का डेटा एनालाइज करने के लिए इन्विटेशन मांगे

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) चंद्रयान-3 लैंडर और रोवर के सभी प्रयोगों के डेटा को एनालाइज करने के लिए साइंटिस्ट को इन्वाइट किया है।

  • 14 जुलाई, 2023 को चंद्र मिशन लॉन्च किया गया। ये मिशन के लैंडर और रोवर द्वारा चंद्र सतह पर किए गए प्रयोगों का डेटा कलेक्ट करेगा।
  • इसके लिए देश के रिसर्च सेंटर्स, यूनिवर्सिटी, कॉलेजों और सरकारी संगठनों के संकाय और शोधकर्ताओं से प्रस्ताव मांगे हैं। इसकी लास्ट डेट 21 अक्टूबर 2025 है।

ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *