- Hindi News
- Career
- SBI Recruits 2,600 Posts; Vardhman Medical College Announces 194 Vacancies; UGC NET Application Last Date Extended
5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात में SBI में सर्किल बेस्ड ऑफिसर के 2,600 पदों पर भर्ती की और वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज में 194 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट को नए पोप के रूप में चुने जाने की और टॉप स्टोरी में जानकारी UGC NET के आवेदन की लास्ट डेट में बदलाव की।
करेंट अफेयर्स
1. रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट नए पोप बने
8 मई को 69 साल के रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट को नया पोप चुना गया। वो अमेरिका से पोप बनने वाले पहले कार्डिनल हैं।

रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट (बीच में) ने अपने लिए पोप लियो-14 नाम चुना है।
- वेटिकन में पैपल कॉन्क्लेव के दूसरे दिन नए पोप का चयन हुआ।
- 133 कार्डिनल्स ने वोटिंग के जरिए दो-तिहाई बहुमत (89 वोट) से उन्हें पोप चुना।
- 1900 के बाद से ये 5वां मौका है जब नए पोप को दो दिनों में चुन लिया गया।
- वोटिंग के दूसरे ही दिन रोमन कैथोलिक चर्च के सिस्टीन चैपल पर स्थित चिमनी से सफेद धुआं निकला, जिससे पता चलता है कि नए पोप का चयन हो गया है।
- सिस्टीन चैपल में औपचारिक जुलूस और हर कार्डिनल की तरफ से गोपनीयता की शपथ लेने के बाद, 7 मई की रात करीब 9:15 बजे वोटिंग का पहला दौर शुरू हुआ था।
2. भारत-पाकिस्तान टकराव के कारण IPL को 1 सप्ताह के लिए टाला गया 9 मई को भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े टकराव के कारण BCCI ने IPL को एक सप्ताह के लिए टाल दिया है।

IPL को एक सप्ताह के लिए टालने की जानकारी BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने 9 मई को दी।
- शुक्ला ने कहा, यह अभी एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया है, नया शेड्यूल एक सप्ताह के बाद जारी होगा।
- अभी IPL के 12 लीग मैच और 4 प्लेऑफ के मुकाबले बाकी हैं।
- टूर्नामेंट का फाइनल 25 मई को होना था।
- सभी विदेशी खिलाड़ियों को अपने देश लौटने के लिए कहा गया है।
- नई तारीखें आने पर उन्हें सूचित किया जाएगा।
3. OTT प्लेटफॉर्म्स से पाकिस्तानी कंटेंट हटाने का आदेश
8 मई को केंद्र सरकार ने सभी OTT (ओवर-द-टॉप) और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स को पाकिस्तान से जुड़ा कंटेंट तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की एडवाइजरी में राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तानी कंटेंट पर बैन लगाया है।
- ये कार्रवाई IT एक्ट 2021 के तहत की गई है।
- अब पाकिस्तान में बनी सभी वेब सीरीज और फिल्में चाहे सब्सक्रिप्शन-बेस्ड हो या फ्री सभी तरह के कंटेंट हटाए जाएंगे।
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद पाकिस्तानी गाने, एल्बम और जिनमें आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान जैसे आर्टिस्ट्स के ट्रैक्स को भी हटाया जाएगा है।
- इससे पहले 27 अप्रैल को गृह मंत्रालय की सिफारिश पर भारत सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर बैन लगा दिया है।
- इन चैनलों पर भारत, भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ, सांप्रदायिक और भ्रामक खबरें फैलाने का आरोप है।
दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप जॉब्स
1. SBI में सर्किल बेस्ड ऑफिसर के 2,600 पदों पर भर्ती
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर के 2,600 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स :
| कैटेगरी का नाम | पदों की संख्या |
| अनारक्षित | 1066 |
| एससी | 387 |
| एसटी | 697 |
| ओबीसी | 260 |
| ईडब्ल्यूएस | 260 |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- ग्रेजुएशन की डिग्री
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 21 साल
- अधिकतम : 30 साल
- आरक्षित वर्ग को उम्र में छूट एसबीआई नियमों के अनुसार दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस :
- ऑनलाइन परीक्षा
- स्क्रीनिंग टेस्ट
- इंटरव्यू
- स्थानीय भाषा परीक्षा
फीस :
- जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 750 रुपए
- एससी, एसटी, पीएच : नि:शुल्क
सैलरी :
- 48,480 – 85,920 रुपए प्रतिमाह
2. वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट के 194 पदों पर भर्ती
वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट के 194 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट vmmc-sjh.mohfw.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- एमबीबीएस की डिग्री
- दिल्ली मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन जरूरी
- FMG उम्मीदवारों के लिए FMGE सर्टिफिकेट जरूरी
एज लिमिट :
जारी नहीं
फीस :
- जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी: 1000 रुपए
- एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : नि:शुल्क
सैलरी :
- 56,100 रुपए प्रतिमाह
सिलेक्शन प्रोसेस :
- रिटन एग्जाम
- स्क्रीनिंग टेस्ट
- मेरिट बेसिस पर
अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. UGC NET के आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी 8 मई को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने UGC NET जून 2025 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी। कैंडिडेट्स अब 12 मई तक एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पहले अप्लाई करने की लास्ट डेट 7 मई थी। अप्लाई करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर लाइव है।

रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार, एग्जाम फीस जमा करने की लास्ट डेट अब 13 मई है। कैंडिडेट्स 14 और 15 मई को अपने एप्लिकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे। NTA ने एग्जाम की डेट में कोई बदलाव नहीं किया है। परीक्षा टेंटेटिवली 21 जून से 30 जून तक आयोजित की जाएगी।
2. ICAI ने CA की तीन परीक्षाएं स्थगित की
8 मई को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने मई में होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल, इंटरमीडिएट और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स यानी PQC एग्जाम को पोस्टपोन कर दिया।
इसके साथ ही इंटरनेशनल टैक्सेशन – असेसमेंट टेस्ट (INTT AT) के जो पेपर्स अभी होने थे उनकी डेट को भी बदल दिया गया है। 7 मई को हुए सिंदूर ऑपरेशन के बाद देश में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए ICAI ने ये फैसला लिया। ये परीक्षाएं आज यानी 9 मई से होने वाली थी।

ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..








