झज्जर में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत:  रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से दिल्ली लौट रहे थे, बेकाबू कार पेड़ से टकराई, 3 घायल – Jhajjar News
टिपण्णी

झज्जर में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत: रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से दिल्ली लौट रहे थे, बेकाबू कार पेड़ से टकराई, 3 घायल – Jhajjar News

Spread the love


तीनों के शवों को अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया है।

हरियाणा के झज्जर जिले में शनिवार दोपहर को सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के दौरान सड़क किनारे एक बच्ची भी खड़ी थी। जिसके सिर पर पत्थर लगा और वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे भी बाकी दो घायलों के साथ रोहतक PGI रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक दिल्ली के उत्तम नगर इलाके के निवासी थे। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को वहां से पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

हादसे में कार सवार दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

हादसे में कार सवार दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए, हादसे के क्या रहे कारण…

  • दो घायलों को PGI रेफर किया: मृतकों की पहचान लालचंद, उसकी पत्नी निंबो व एक और सदस्य छगन के रूप में हुई है। वहीं घायल अंकित और उसके पिता अमर सिंह है, जिन्हें इलाज के लिए रोहतक PGI रेफर किया गया है।
  • कार काटकर शवों को बाहर निकाला: परिवार में अंकित के फूफा रामकिशन की मौत के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। पुलिस ने कार को काटकर अंदर फंसे शवों को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भेज दिया।
  • तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण: प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना प्रतीत हो रहा है। हालांकि सटीक कारणों की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर कार के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिले हैं, जिससे टक्कर की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है। म
  • महेंद्रगढ़ आया था परिवार: महेंद्रगढ़ जिले के झगड़ौली गांव में एक रिश्तेदार के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने परिवार गया था। शनिवार को दिल्ली लौटते वक्त झज्जर क्षेत्र में पहुंचते ही गांव हसनपुर के पास कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे एक बड़े पेड़ से जा टकराई।
  • छोटी बच्ची भी घायल हुई: मौके पर मौजूद महिला सरला ने बताया कि वहां पर बच्ची परी सड़क के पास खेतों में खेल रही थी। तभी गाड़ी के एक्सीडेंट के दौरान एक पत्थर उछल कर बच्ची के सिर में जा लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
अस्पताल में मौजूद स्थानीय लोग व कर्मचारी।

अस्पताल में मौजूद स्थानीय लोग व कर्मचारी।

SHO बोले- मृतकों के परिजनों को सूचित किया सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि हसनपुर गांव के पास कार के पेड़ से टकराकर हादसे की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंचे हैं, हादसे में महिला सहित 3 की मौत हुई है, दो को पीजीआई रेफर किया गया है, वहीं एक अमरूद बेचने वाले परिवार की छोटी बच्ची भी घायल हुई है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *