टीवी की ‘पार्वती’ हुईं बड़े फ्रॉड का शिकार, Puja banerjee Kunal verma Becomes victim of Big Fraud Lifelong earnings lost in one stroke TV Adda
ब्रेकिंग न्यूज़

टीवी की ‘पार्वती’ हुईं बड़े फ्रॉड का शिकार, Puja banerjee Kunal verma Becomes victim of Big Fraud Lifelong earnings lost in one stroke TV Adda

Spread the love


टीवी सीरियल ‘देवों के देव… महादेव’ में देवी पार्वती का रोल प्ले करके घर-घर में फेमस हुईं एक्ट्रेस पूजा बनर्जी धोखाधड़ी का शिकार हुई हैं। वह लंबे समय से छोटे पर्दे से दूर हैं। लेकिन, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। वही एक्टिंग के साथ ही अपने लुक्स की वजह से भी काफी लाइमलाइट में रहती हैं लेकिन, अब धोखाधड़ी के शिकार की वजह से हेडलाइन्स में हैं। इस बड़े स्कैम के बाद पूजा और कुणाल की सारी सेविंग्स खत्म हो गई। इस नुकसान की वजह से कपल बुरी तरह से टूट गया है। इस बर्बादी के पीछे किसी और का नहीं बल्कि उनके करीबी का ही हाथ है।

दरअसल, पूजा बनर्जी ने इस फ्रॉड का खुलासा सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके किया है। इसमें उन्होंने बताया कि उनके लिए पिछले दो तीन महीने बहुत ही मुश्किल भरे रहे। उन्हें समझ तक नहीं आ रहा था कि आगे क्या होगा। उनके साथ पैसों की धोखाधड़ी हुई, जिसमें उन्होंने मोटी रकम गवां दी। इसकी वजह से उन्हें अब फिर से जीरो से शुरू करना होगा। कपल ने कहा कि वह हार नहीं मानना चाहता है। उन्होंने भगवान पर भरोसा जताया साथ ही लोगों से प्रार्थना की अपील भी की।

दोस्त ने ही किया पूजा-कुणाल के साथ फ्रॉड

पूजा बनर्जी ने इस घटना के बारे में आगे बताते हुए कहा कि इसकी वजह से उनकी जिंदगी काफी प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि वह इस स्थिति से निकलने के लिए केवल दर्शकों पर ही निर्भर हैं। हालांकि, वीडियो में एक्ट्रेस ने धोखाधड़ी करने वाले शख्स की पहचान नहीं बताई। मगर ये खुलास जरूर किया गया कि ये उनका करीबी था। वीडियो में कुणाल वर्मा ने अपने दोस्त का जिक्र किया कि कैसे वह 3 साल से उस पर भरोसा कर रहे होते हैं। हर घड़ी वह उनके साथ होता और फिर कैसे घर का हिस्सा बन जाता है।

धोखे के बाद बुरी तरह टूट गए कुणाल और पूजा

पूजा और कुणाल ने आगे कहा कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई, जिससे वह काफी परेशान रहने लगे। इससे बाहर आने में उन्हें काफी वक्त लगा। वह अभी भी अंदर से टूटे हुए हैं लेकिन, वह कोशिश कर रहे हैं कि हार ना मानें। कुणाल ने बताया कि वह बहुत रो चुके हैं। लेकिन, अब वह नहीं रोना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने ये वीडियो बनाया। इसे लेकर उन्होंने कहा कि दुख बांटने से दुख कम होता है। उन्होंने लोगों का सपोर्ट मांगा और कहा कि काम के अलावा कभी उन लोगों ने हेरा फेरी नहीं की। वीडियो में पूजा और कुणाल को बेहद ही इमोशनल देखा गया।

गोविंदा की पत्नी सुनीता ने ‘डर’ फिल्म के शाहरुख खान से की खुद की तुलना, बोलीं- मैं पजेसिव हूं, अपने पति को शेयर नहीं कर सकती





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *