तिरुवनंतपुरम-दिल्ली एअर इंडिया फ्लाइट की चेन्नई में लैंडिंग:  कांग्रेस सांसद बोले- रनवे पर दूसरा प्लेन खड़ा था; DGCA बोला- मलबा होने की आशंका थी
टिपण्णी

तिरुवनंतपुरम-दिल्ली एअर इंडिया फ्लाइट की चेन्नई में लैंडिंग: कांग्रेस सांसद बोले- रनवे पर दूसरा प्लेन खड़ा था; DGCA बोला- मलबा होने की आशंका थी

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Air India Flight From Thiruvananthapuram To Delhi Diverted To Chennai KC Venugopal

चेन्नई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
फ्लाइट AI2455 दो घंटे चेन्नई एयरपोर्ट के ऊपर घूमती रही, दूसरे प्रयास में लैंड हुई। - फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

फ्लाइट AI2455 दो घंटे चेन्नई एयरपोर्ट के ऊपर घूमती रही, दूसरे प्रयास में लैंड हुई। – फाइल फोटो

तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट AI2455 की रविवार रात चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरलाइंस ने तकनीकी गड़बड़ी और खराब मौसम को इसकी वजह बताया।

एयर ट्रैफिक ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट रडार 24 के अनुसार फ्लाइट ने रात 8:17 बजे उड़ान भरी। इसे 10:45 बजे दिल्ली पहुंचना था। फ्लाइट में मौजूद कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने X पर लिखा,

QuoteImage

चेन्नई में जब इमरजेंसी लैंडिंग की पहली कोशिश हुई तो सामने (रनवे) दूसरा प्लेन खड़ा था। पायलट प्लेन को दोबारा हवा में ले गया और दूसरी कोशिश में सुरक्षित लैंडिंग हो सकी।

QuoteImage

उन्होंने लिखा कि फ्लाइट में कई सांसद और अन्य यात्री सवार थे। एक बड़ा हादसा करीबी से टला है। सोमवार सुबह वेणुगोपाल ने कहा- पायलट ने खुद अनाउंसमेंट करके कहा था कि रनवे पर दूसरा प्लेन है। अब एयरलाइन झूठ बोल रही है। मैंने इस मामले में DGCA से भी बात की है। हालांकि वेणुगोपाल के दूसरा प्लेन रनवे पर होने की बात से AI ने इनकार किया।

इधर, मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने कहा कि पायलट ने मौसम रडार खराब होने की आशंका के चलते फ्लाइट को चेन्नई मोड़ा था। वहीं, ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने रनवे पर मलबा होने की आशंका के चलते विमान को लैंडिंग से रोका था। हालांकि फिर ये आशंका गलत होने पर फ्लाइट की लैंडिंग कराई गई।

केसी वेणुगोपाल ने X पोस्ट में बताया पूरा घटनाक्रम…

QuoteImage

तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2455, जिसमें मैं, कई सांसद और सैकड़ों यात्री सवार थे, आज हादसे के बहुत करीब पहुंच गई। उड़ान पहले देरी से शुरू हुई। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही तेज झटके (टर्बुलेंस) लगे। करीब एक घंटे बाद कैप्टन ने बताया कि फ्लाइट में सिग्नल की खराबी है और इसे चेन्नई डायवर्ट किया जा रहा है। करीब दो घंटे तक हम चेन्नई एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगाते रहे। पहली बार उतरने की कोशिश में एक डरावना पल आया, जब पता चला कि रनवे पर दूसरा विमान था। कैप्टन ने तुरंत विमान को ऊपर उठाया, जिससे सभी की जान बच गई। दूसरी कोशिश में फ्लाइट सुरक्षित उतरी। हम पायलट की सूझबूझ और किस्मत से बच गए। यात्रियों की सुरक्षा किस्मत पर नहीं छोड़ी जा सकती। मैं DGCA और सिविल एविएशन मिनिस्ट्री से आग्रह करता हूं कि इस घटना की तुरंत जांच करें, जिम्मेदारी तय करें और सुनिश्चित करें कि ऐसी चूक दोबारा कभी न हो।

QuoteImage

एअर इंडिया ने कहा- रनवे पर कोई दूसरा विमान नहीं था

एअर इंडिया ने X पर केसी वेणुगोपाल की पोस्ट के जवाब में लिखा- हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि चेन्नई की ओर फ्लाइट डायवर्ट करने का फैसला सावधानी के तौर पर लिया गया था, क्योंकि विमान में तकनीकी समस्या और खराब मौसम की स्थिति थी। चेन्नई एयरपोर्ट पर पहली लैंडिंग की कोशिश के दौरान चेन्नई एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने गो-अराउंड का निर्देश दिया था। यह किसी दूसरे विमान के रनवे पर होने की वजह से नहीं था।

एअर इंडिया ने कहा- हमारे पायलट ऐसे हालात को संभालने के लिए पूरी तरह प्रशिक्षित हैं।

एअर इंडिया ने कहा- हमारे पायलट ऐसे हालात को संभालने के लिए पूरी तरह प्रशिक्षित हैं।

DGCA बोला- पायलट को मौसम रडार खराब होने का शक हुआ

DGCA के अनुसार, फ्लाइट A320 VT-TNL शाम 7:15 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन दिल्ली से आने में देरी और मौसम की वजह से यह 8:04 बजे रवाना हुई। उड़ान के दौरान हल्के झटके लगे और पायलट को शक हुआ कि मौसम दिखाने वाला रडार सही काम नहीं कर रहा है। इसलिए फ्लाइट को चेन्नई मोड़ दिया गया।

विमान का वजन ज्यादा था, इसलिए उसे 43 मिनट तक चेन्नई के ऊपर चक्कर लगाकर ईंधन कम करना पड़ा। पहली बार लैंडिंग की कोशिश में ATC ने ‘गो-अराउंड’ (लैंडिंग से रोककर दोबारा उड़ान भरने) का निर्देश दिया, क्योंकि थोड़ी देर पहले उड़ान भर चुके गल्फ एयर विमान ने रनवे पर मलबा होने की आशंका जताई थी। जांच में कुछ नहीं मिला, जिसके बाद विमान ने रात 10:39 बजे सुरक्षित लैंडिंग की।

अहमदाबाद एअर इंडिया प्लेन हादसे में 270 लोगों की मौत हुई थी

—————————-

ये खबर भी पढ़ें…

एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण लौटी, 16 मिनट हवा में रही; हैदराबाद से थाईलैंड जा रही थी

एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 19 जुलाई को उड़ान भरने के 16 मिनट बाद ही हैदराबाद वापस आ गई थी। विमान बोइंग 737 मैक्स 8 IX110 सुबह 6:40 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…

मुंबई में एअर इंडिया का विमान रनवे से फिसला, भारी बारिश के कारण लैंडिंग के समय हादसा; इंजन को नुकसान

मुंबई एयरपोर्ट पर 21 जुलाई सुबह एअर इंडिया का AI2744 प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया था। ये विमान कोच्चि से मुंबई आया था। मुंबई में भारी बारिश के कारण रनवे पर फिसलन थी, जिससे विमान रनवे से 16 से 17 मीटर दूर घास पर चला गया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *